Submitted By: Author: Vishal Dubey On Jan 20, 2025 05:40 AM IST
Jhanak Spoiler Alert: स्टार प्लस का लोकप्रिय धारावाहिक झनक दर्शकों को लुभाने में जुटा हुआ है। शो की कहानी के अनुसार, झनक की खोजबीन में पुलिस जुट गई है और वे झनक को खोजते हुए विहान के घर पहुंच गए हैं। विहान के घर में पुलिस को देखकर सभी लोग घबरा जाते हैं, जबकि झनक कुछ ज्यादा ही परेशान होती है। इसी बीच अनिरुद्ध पुलिस वालो से मिलता है और वह उनसे घर में आने के पीछे की वजह पूछता है। पुलिस द्वारा जानकारी मिली है, कि वे किसी झनक नाम की लड़की को खोज रहे हैं। अनिरुद्ध पहले तो पुलिस वालों को ऐसा करने से रोकता है, मगर पुलिस वालो ने भी फैसला कर लिया है, कि वह बिना तहकीक के नहीं जाएंगे। अनिरुद्ध झनक से मिलता है और उसे समझाता है, कि उसे पुलिस के सामने कैसा बर्ताव करना है।
शो के आने वाले ट्विस्ट में आप सभी देखेंगे, कि झनक मिठाई का डिब्बा देने के लिए अनिरुद्ध के कमरे में आती हैं, जहां अनिरुद्ध उससे सवाल करता है, कि वह इतने छोटे काम के लिए खुद चली आई। अनिरुद्ध झनक को समझाता है, कि सभी घर वालो को उसकी सच्चाई पता चल जाएगी, मगर झनक को इस बात की फिक्र नहीं है। जल्दी ही कमरे विहान आता है, जिसे देखकर झनक कहती है, कि मां जी के कहने पर वह अनिरुद्ध को मिठाई देने आई थी। हालांकि, विहान झनक से कहता है, कि मिठाई देने आई थी या पुराने रिश्तें से मिलने आई थी?
अब आगे क्या होगा? जानने के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।
Mannat Serial Spolier Alert : कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो Mannat में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें।
Chitrangda Singh on Battle Of Galwan Spoiler Alert: Read about Salman Khan's upcoming film Battle Of Galwan
Kajol And Twinkle Talk Show Two Much With Kajol And Twinkle Spoiler Alert: Read about the upcoming Talk Show of Kajol And Twinkle Khanna
Paresh Rawal On Hera Pheri 3 Spoiler Alert: Read about the upcoming film of Paresh Rawal, Akshay Kumar starrer Hera Pheri 3
Varun Dhawan starrer Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Trailer Alert: Read about the upcoming film of Varun Dhawan starrer Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari
15th September 2025 Ishani Written Update : अनुराग ने किया ईशानी को प्रोपोज ? मां ने मांगा ईशानी से जवाब, पीहू ने किया तमाशा खड़ा