Submitted By: Author: Vishal Dubey On Jan 07, 2025 02:15 AM IST
                
                Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 7th January 2025 Spoiler: स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) बेहद लुभावना ड्रामा देखा जा रहा है, जहां सवि की हालत से रजत काफी ज्यादा परेशान है। रजत के पिता उसे सवि की सारी कहानी बताते हैं, कि कैसे सवि ने अपने सपनो का गला घोटकर जिंदगी में आगे बढ़ी थी। रजत सवि से बात करने की कोशिश करता है, मगर सवि उससे कोई बात नहीं करना चाहती है। सवि अभी-भी तलाक के गम को झेल रही है। जल्दी ही रजत का परिवार आता है और वह रजत को कुछ खाने की सलाह देते हैं, मगर रजत ने कुछ भी खाने से इंकार कर दिया है। अब सई अपने पिता यानी रजत को समझाने की कोशिश करती है। बाद में, सई अपनी मां से मिलती है और वह उससे सवाल करती है, कि क्या वह रजत से कट्टी है? इसके अलावा वह सवि से तलाक के बारे में भी सवाल करती है, जिसे सुनकर सवि हैरान रह जाती है।
बाद में, सई रजत से कहती है, कि सवि ने उसे मिलने के लिए बुलाया है। सई अपने पिता को सलाह देती है, कि वह अच्छे से काफी मांगे, जिससे सवि और रजत के बीच सब कुछ ठीक हो जाए। हालांकि, सवि से मिलने के बाद रजत का दिल टूट जाता है और सवि उससे कहती है, कि अब उनका तलाक हो चुका है। सवि ने बस सई के लिए उसे अंदर बुलाया था। इसके अलावा वह यह भी कहती है, कि हॉस्पिटल से सीधे अपने घर जाएगी और वह उसका आखिरी फैसला है। वह रजत को सई को समझाने और संभालने के लिए कहती है। इसी बीच डॉक्टर रिपोर्ट लेकर आते हैं और सभी से कहते हैं, कि अब सवि घर जा सकती है। पूरा परिवार घर के पास पहुंचता है और रजत ने अभी तक अपने परिवार को सवि का फैसला नहीं सुनाया है। लेकिन, जल्दी ही सवि सब कुछ साफ़ कर देती है। रजत की मां सवि को सई के लिए सोचने के लिए कहती है और उसके आगे हाथ जोड़ते हुए उसे घर में चलने के लिए कहती है। वह सवि को काफी रिश्तों का हवाला देती है।
अब देखना यह दिलचस्प होगा, कि क्या सवि अपना फैसला बदलती है? जानने के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।
    
                Udne Ki Aasha स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
    
                Binddii कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
    
                Dhaakad Beera कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
    
                Sampoorna स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
    
                Advocate Aarti Anjali Awasthi स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
    
                Mannat Serial Spolier Alert : कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो Mannat में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें।