Submitted By: Author: Vishal Dubey On Jan 06, 2025 02:50 AM IST
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 6th January 2025 Spoiler: स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) दमदार ड्रामे की एंट्री हुई है, जहां सवि जिंदगी और मौत के बीच लड़ाई लड़ रही है। रजत से यह सब देखा नहीं जाता है और वह सवि को बचाने के लिए मंदिर में जाता है, जहां वह अपनी पत्नी के लिए मन्नतें मांगता है और घुटनों पर सीढ़ियां चढ़ने का फैसला करता है। घुटनों पर चलते-चलते रजत के घुटनों से खून बहने लगता है, मगर वह सवि के लिए अपनी जिंदगी भी दाव पर लगाने के लिए तैयार है। बाद में, रजत हॉस्पिटल जाता है, जहां उसकी लहूलुहान हालत देखकर नर्स घबरा जाती है। नर्स रजत की मलहम पट्टी करने की कोशिश करती हैं, मगर वह उसे रोक देता है और उसे मंदिर से लाया हुआ मौली देता है।
जल्दी ही नर्स देखती है, कि सवि की हालत काफी बिगड़ रही है और वह फौरन डॉक्टर को इसकी जानकारी देती है। डॉक्टर भी सवि की बिगड़ती हालत से परेशान हो जाते हैं और वह घर वालों को बताते हैं, कि अब उन्हें सवि को शॉक ट्रीटमेंट देना पड़ेगा। लेकिन, जल्दी ही करिश्मा होता है और सवि की हालत में सुधार होता है, जिसे देखकर डॉक्टर हैरान हो जाता है। यह सब देखकर रजत भगवान का शुक्रिया अदा करता है। इसके अलावा शांतनु रजत को सवि के साथ अतीत में हुए घटनाओं के बारे में भी बताता है।
अब शो के आने वाले ट्विस्ट में आप सभी देखेंगे, कि रजत अपनी बेटी यानी सई को बर्थडे विश करता है, जिसके बाद सई अपने पिता से बर्थडे गिफ्ट मांगती है। सई अपनी मां की तरह बनना चाहती है, जिसके बाद रजत के दिमाग में एक योजना आती है। वह अपनी बेटी के बर्थडे पर सवि के चेहरे पर भी मुस्कान लाने का फैसला करता है। आखिरकार बर्थडे पार्टी में रजत सवि के सामने सई को पेश करता है, जो बिल्कुल अपनी मां की तरह आईपीएस ऑफिसर की वर्दी में नजर आती है।
Binddii 15th October 2025 Written Update: शरद के सामने आई सच्चाई, अविराज ने की बिंदी की मदद
Sampoorna 15th October 2025 Written Update : आकाश ने किया सुसाइड, मिट्टी में छोड़ा घर ?
Aarti Anjali Aswathi 15th October 2025 Written Update : कोर्ट में आएंगे राघव और अंजलि एकसाथ, वेद और कली की बहस
Bigg Boss 19 Promo Update: Read about the upcoming episode of Colors TV' popular show Bigg Boss 19 Promo Update
Ishani Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Ishani
Anupama Serial Spolier Alert : स्टार प्लस के लोकप्रिय शो Anupama में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें