Submitted By: Author: Vishal Dubey On Jan 15, 2025 07:50 AM IST
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 15th January 2025 Spoiler: स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) बेहद शानदार ड्रामा देखने को मिल रहा है, जहां कियान पतंग के लिए भी घर में बखेड़ा करता है। वह अपनी पतंग पर अशिका और रजत का नाम लिखता है और रजत को उड़ाने के लिए देता है। तभी अचानक सई भी सवि और रजत के नाम की पतंग रजत को देती है और उसी जिद करती है, कि वह यही पतंग उड़ाए। आखिर में रजत फैसला करता है, कि सवि और अशिका के बीच पतंग उड़ाने का कॉम्पिटिशन होगा। सवि और अशिक़ा अपनी-अपनी पतंग को आसमान में पहुंचाती है, जिसके बाद रजत सवि की मदद करता है।
वह सवि के करीब जाता है और उसके साथ पतंग उड़ाता है, मगर यह सब एक ख्वाब था। असल में कॉम्पिटिशन शुरू है, जहां सवि के मांझे से कियान का गला कट जाता है। सभी कियान को नीचे लेकर जाते हैं। बाद में, अशिका कियान के जरिए रजत की मां के भावनाओ के साथ खेलती है। अशिका ने घर में रहने की पूरी तैयारियां कर ली है, जिसके लिए वह रजत की मां को कियान की बचपन की फोटोज दिखाती है।
अब शो के आने वाले ट्विस्ट में आप सभी देखेंगे, कि अशिका कियान को घर में चारो-ओर खोजती है और उसे चिल्लाकर-चिल्लाकर आवाज लगाती है। हालांकि, कियान का कोई पता नहीं चलता है। वह सवि से इस बारे में सवाल करती है, कि क्योंकी कियान को संभालने की जिम्मेदारी सवि को दी गई थी। रजत भी सवि से यही सवाल करते हुए उसपर गुस्सा करता है।
क्या अशिका की चाल को समझ पाएगी सवि? जानने के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।
Udne Ki Aasha स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Binddii कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Dhaakad Beera कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Sampoorna स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Advocate Aarti Anjali Awasthi स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Mannat Serial Spolier Alert : कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो Mannat में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें।