Submitted By: Author: Vishal Dubey On Jan 13, 2025 07:12 AM IST
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 13th January 2025 Spoiler: स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) बेहद शानदार ड्रामा देखने को मिल रहा है, जहां अशिका रजत के घर में आ गई है और अब वह रजत को फिर से अपना बनाने की योजना में है। आशिक़ा ने इसके लिए कियान का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया और अपनी साजिश को कियान को भी समझा दिया है। कियान बिल्कुल अपनी मां की कहानी पर काम कर रहा है। अशिका रजत से कहती है, कि कियान रात में सोता नहीं है और उसके दिल में डर बैठ गया है, जिसके लिए उसे रजत की मदद लगेगी। अशिका चाहती है, कि रजत उसके साथ उसके कमरे में सोए। सभी घर वाले इस फैसले के खिलाफ रहते हैं, मगर कियान के कारण सभी लोग इसपर हामी भरते है।
कियान के दिल में बैठे डर को ख़त्म करने के लिए सवि कहनी का सहारा लेती है। जब वह कियान और सई को कहानी बताती है, तब उन्हें नींद आ जाती है। इसके बाद सवि हॉल में पढ़ाई शुरू करती हैं, कबकी रजत सोफे पर सोने की कोशिश करता है। अशिका सोते हुए कियान को उठाती है और फिर से उसका नाटक शुरू करने के लिए कहती है। कियान उठता है और रोते हुए रजत के पास आता है। रजत भी पिता मोह में अशिका के बेडरूम में सोने के लिए चले जाता है, जिसे देखकर सवि हैरान हो जाती है।
शो के आने वाले ट्विस्ट में, आप सभी देखेंगे, कि पूरा परिवार सवि का पहला उत्तरायण हल्दी कुमकुम के साथ शुरू करने की कोशिश में रहता है। तभी अचानक कियान आता है और वह पूरे परिवार से कहता है, कि उसका भी पहला उत्तरायण है। इसके अलावा वह पहले उसे टीका लगाने के लिए कहता है और वह सभी को सिंग के लड्डू खिलाता है। यह सब देखकर सभी लोग हैरान हो गए हैं।
क्या अशिका की चाल को समझ पाएगी सवि? जानने के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।
Udne Ki Aasha स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Binddii कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Dhaakad Beera कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Sampoorna स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Advocate Aarti Anjali Awasthi स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Mannat Serial Spolier Alert : कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो Mannat में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें।