Submitted By: Author: Vishal Dubey On Jan 12, 2025 02:15 AM IST
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 12th January 2025 Spoiler: स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) बेहद शानदार ड्रामा देखने को मिल रहा है, जहां रजत अशिका को अपने साथ लेकर घर आता है। रजत की मां अशिक़ को घर में देखकर आग-बबूला हो जाती है और वह रजत को उसे फिर से बाहर छोड़ने के लिए कहती है। रजत अपनी मां को समझाने की कोशिश करता है, मगर उसकी मां सुनने के मूड में नहीं है। इसी बीच रजत के पिता आते हैं, जो अशिका के घर में रहने के खिलाफ है। पूरा परिवार कियान को घर में रखने के लिए तैयार है, मगर अशिका को माही। रजत पूरे परिवार को अशिका की हालत समझाता है, जिसके बाद सभी शांत हो जाते हैं। जल्दी ही सवि आती है और वह भी इस विषय पर रजत से बात करती हैं। अगले दिन अशिका को होश आता है, जो देखती है, कि सभी नाश्ता करने के लिए डायनिंग टेबल पर बैठे हैं। वह पूरे परिवार से अपने हरकत के लिए माफी मांगती है।
सवि का हॉल टिकट आ गया है, जिसके बाद वह पढ़ाई शुरू कर देती है। बाद में अशिका को अपने पुराने पल याद आने लगती हैं, जब वह रजत की पत्नी हुआ करती थी। वह याद करती हैं, कि कैसे पूरा परिवार उससे प्यार करता था। तभी अचानक कियान आता है और वह अपनी मां से सवाल करता है, कि क्या हम पापा के साथ फैमिली की तरह नहीं रह सकते हैं क्या? अब अशिका ने उसे जवाब दिया है, कि वह कोशिश कर सकते हैं।अशिका ने अब फैसला किया है, कि वह बच्चो को मोहरा बनाकर रजत को अपने जिंदगी में शामिल करेंगी। रात के समय कियान जोर से रोने लगता है और रजत उसे संभालने जाता है। कियान रजत से कहता है, कि क्या आप यहां सोएंगे? जिसे सुनकर रजत और सवि हैरान है।
क्या ये चाल अशिका की है? जानने के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।
Binddii कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Dhaakad Beera कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Sampoorna स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Advocate Aarti Anjali Awasthi स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Mannat Serial Spolier Alert : कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो Mannat में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें।
Anupama Serial Spolier Alert : स्टार प्लस के लोकप्रिय शो Anupama में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें