Submitted By: Author: Varsha Mishra On Jun 04, 2025 11:06 PM IST
4th June 2025 Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Written Update : खतरे में फंसी कियान की जान, भाग्यश्री ने लगाई सवी को फटकार, नील का सच आया सामने
स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के शो में अब बेहद ही दिलचस्प मोड़ आने वाला है। हालही में सीरियल के एपिसोड के बारे में बात करे तो, भाग्यश्री सवी से स्विट्जरलैंड जाने की वजह पूछती है। वही दूसरी तरफ कियान की जान खतरे में आ गई है।
4 जून के एपिसोड में क्या होगा खास ?
4 जून के एपिसोड की शुरुआत सवी और नील से होती है जहां सवी और नील पुलिस से बचने के लिए पार्टी में जाते है लेकिन पुलिस वहां भी पहुंच जाती है। पुलिस के सामने ना आने के लिए सवी ओर नील दोनों पार्टी में डांस करते है। जिसके बाद भी पुलिस पार्टी में उन्हें ढूंढते रहते है। डांस के बाद सवी का मास्क उसके चेहरे से गिर जाता है। नील उसे कहता है कि आपका मास्क नीचे गिर गया है। अब हमें जेल जाने से कोई नहीं बचा सकता है।
नील को हुई सवी की टेंशन
सवी का मास्क नीचे गिर जाता है तभी सवी खुद को ओर नील को बचाने के लिए नील को किस कर लेती है। जिस के कारण पुलिस उनके पास नहीं जाती है। पार्टी से निकल कर सवी को ठंडी लगती रहती है। जिसमें नील उसे अपनी जैकेट देता है और कहता है अभी आपको आराम रहेगा कुछ दूर जाते ही नील को फिर से उसके पैर में दर्द शुरू हो जाता है। सवी पीछे मुड़ कर देखती है कि नील के पैर में अभी भी दर्द हो रहा होता है। जहां सवी उसे स्प्रे देती है और हाथ में चोट के लिए बैंडेज। सवी के पास ये सब देखकर नील कहता है थोड़ी देर में आपके पर्स से इंडिया गेट निकल जाएगा। सवी कहती है आप मेरा मजाक उड़ा रहे है ? सवी नील को बताती है कि, ये सब रजत ने उसे सिखाया है कि, पुलिस वाली हो तो ये सब मेरे पास रहना ही चाहिए।
नील की मां पहुंची सवी के घर
नील और सवी की पूछताछ के लिए नील की मां सवी के घर जाती है और कहती है कि आपके बेटे के साथ मेरी बहु मरी हुई पाई गई थी। उसी सिलसिले में आपकी बहु और मेरा बेटा एकसाथ स्विट्जरलैंड गए हुए है ? सवी की मां सवी की तरफदारी करती है और कहती है मेरी बहु के पास हजार काम है। वो रजत के केस के सिलसिले वहां गई है। सवी की मां सवी को कॉल करती है और सवी से पूछती है कि, तेरे साथ नील गया है ? तुम दोनों साथ में हो क्योंकि उसकी मां इधर टिकट लेकर आई है। सवी कहती है नहीं मम्मी जी ऐसा कुछ नहीं मै अकेले आई हूं इंडिया से कितने लोग एकसाथ आते है। नील की मां को सवी का जवाब मिल जाता है और वो वहां से चली जाती है। मम्मी जी वापस से सवी को कॉल करती है और उसे कसम देती है कि, सच बता क्या वजह है ? सवी अपनी मां को सब कुछ बताती है और कहती है आपकी कसम मम्मी जी मै उनके साथ नहीं आई हूं वो यहां अपनी पत्नी का केस सॉल्व करने आए है। ये बात सुनकर सवी की मां को अस्थमा अटैक आता हैं और वो स्प्रे करती है जिसे उसे आराम मिलता है।
खतरे में है कियान की जान
कियान को रोता देख सई अपनी मां को फोन लगाती है और कहती है परी मम्मा कियान अंदर है और अंदर से डोर लॉक हो गया है। मम्मी जी इस बात का दोष सवी को देती है लेकिन सवी परी के साथ कॉल पर रहती है और उसकी मदद करती है। सवी अपनी दादी को स्प्रे लाकर देती है और कियान को अंदर की खिड़की से कियान के पास जाने का आइडिया देती है। परी ये बड़ी होशियारी से कर भी लेती है। परी कियान को शांत करवाती है और दरवाजा खोल देती है। दादी दोनों को गले लगाकर रोने लग जाती है।
अपकमिंग एपिसोड में क्या कुछ देखने को मिलेगा ?
वही अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलने वाला ही कि सवी इमोशनल हो जाती है रिद्धि को याद कर के तभी नील उसकी मदद करता है और कहता है कुछ नहीं होगा सब ठीक हो जाएगा। सवी के हेल्प के लिए नील रुमाल निकालता है अपनी जेब से जहां सवी उसका स्पेशल पुलिस का कार्ड देख लेती है और सवी नील को लेकर हजारों सवाल खड़े कर देती है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए serialboosters के साथ।
Udne Ki Aasha स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Binddii कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Dhaakad Beera कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Sampoorna स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Advocate Aarti Anjali Awasthi स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Mannat Serial Spolier Alert : कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो Mannat में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें।