Submitted By: Author: Varsha Mishra On Jul 04, 2025 07:02 PM IST
4th July 2025 Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Written Update : कुछ खास तरह से हुई नील और सवी की हैप्पी इनडिंग, लौट आई नील की यादाश
स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के शो में अब बेहद ही दिलचस्प मोड़ आने वाला है। हालही में सीरियल के एपिसोड के बारे में बात करे तो। सवी से भाग्यश्री माफी मांगती है वही दूसरी तरफ नील की लौट आती है यादाश।
4 जुलाई के एपिसोड में क्या होगा खास ?
एपिसोड की शुरुआत नील और सारे परिवारलों से होती है। जहां नील हॉस्पिटल में एडमिट रहता है। वही सई नील से उसे बात करने को कहती है। सई की बात सुनकर सभी इमोशनल हो जाते है और नील को लेकर टेंशन में की क्या कभी नील कोमा से बाहर आ पाएगा ? सवी बाप्पा से प्रार्थना करती है कि, नील जल्द से जल्द ठीक हो जाए। वो कहती बस नील ठीक हो जाए उसके बाद मैं उसे दूर चली जाऊंगी। सई लगातार नील से बात करती रहती है। सई की बातों को सुनकर नील को होश आता है और वो सई के हाथों को पकड़ता है। भक्ति सवी को गुड न्यूज देने आती है कि, श्रीचंद ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। सवी नील के लिए इमोशनल हो जाती है। भाग्यश्री और रिद्धि दोनों सवी के पास आते है। भाग्यश्री ये खबर सवी को नील से कहने के लिए कहती है और सवी से कहती है कि उसे खुशी मिलेगी कि, अगर सवी उसे ये गुड न्यूज देगी तो।
नील आया खतरे से बाहर
भाग्यश्री सवी से माफी मांगती है और कहती है तू गलत नहीं थी। मै ही गलत थी रजत के दुःख में मै हमेशा तुझे कोसते चली गई। भाग्यश्री उसे कहती है नील को होश आ गया है तू उसे जाकर ये गुड न्यूज दे और बच्चे नील के साथ अपनी नई जिंदगी शुरू कर। बच्चे तेरे वजह से हमारे पास है। दोनों नील को लेकर इमोशनल हो जाते है। नील की यादाश वापस लौट आती है और वो सबको पहचाने लगता है। नील के लिए सब बहुत खुश होते है। लेकिन आज भी नील तेजस्विनी को भूल नहीं पाता है। नील को होश में देख कर सवी भगवान का धन्यवाद करती है। सवी को जाते हुए नील देख लेता है और उसे शादी का वक्त याद आ जाता है। सवी वहां से चली जाती है और सोचती है कि, अब उसे नाटक करने की कोई जरूरत नहीं है। सवी से मिलने नील जाता है लेकिन उसकी मां उसके रिश्ते के बारे में बताती है कि, सवी तेरी जिदंगी में आया एक मोड़ था मंजिल नहीं। नील अपनी शादी के बारे में बताता है और कहता है सवी का जो फैसला होगा मैं उस फैसले को मंजूर करूंगा। नील सवी से बात करने चला जाता है। नागपुर छोड़कर सवी और उसका परिवार मुंबई के लिए निकलता है। जहां सवी रजत की तस्वीर अपने साथ लेकर आती है।
नील और सवी बने दोस्त
सभी गाड़ी में बैठते है। नील को लगता है सवी ने रजत की यादों के साथ जिंदगी बिताने का फैसला ले लिया है। सई तभी अपने पुकी अंकल को याद करती है और कहती है वो कहां है हमारे साथ नहीं जाएंगे ? सवी सई को समझाती है और कहती है आप अपने पुकी अंकल से दोबारा मिलोगे लेकिन अभी के लिए हमें जाना होगा। सवी गाड़ी में बैठ जाती है तभी वो नील को देखती है और उसे बात करने बाहर आती है। सई अपने पुकी अंकल को देखकर खुश हो जाती है। नील सवी से कहता है मत जाओ रुक जाओ। साथ रहेंगे तो सभी मुश्किल से लड़ जाएंगे। सवी नील के साथ अपनी जिदंगी के पलों को याद करती है और उसे थैंक यूं कहती है कि इस कांटे भरे जिंदगी में साथ चलने के लिए। सवी कहती है मुझे बस अब अपना करियर और बच्चों पर ध्यान देना होगा। मै जिंदगी नहीं बिता पाऊंगी आपके साथ। नील सवी की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाता है और सवी दोस्ती के लिए हां बोल देती है। सवी नील को अलविदा कह देती है। सवी को नील से दूर जाने के बाद डर लगता है। जहां वो अपनी मां की बातों को याद करती है और अपना मन शांत करती है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए serialboosters के साथ।
Hrithik Roshan on War 2 News Update: Read about Hrithik Roshan opens up on War 2 failure
Mannat Serial Spolier Alert : कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो Mannat में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें।
Mannat Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Mannat
Udne Ki Aasha 3rd October 2025 Written Update : सायली का बन गया नया काम ? तेजस और काकू को हुई जलन
Binddii 3rd October 2025 Written Update: सौरभ ने दिया काजल को खून, बिंदी हुई उदास
Aarti Anjali Aswathi 3rd October 2025 Written Update : अंजलि को समझी राघव की चाल, आरती को मिला साधिका का साथ