Submitted By: Author: Varsha Mishra On Jun 04, 2025 12:30 AM IST
3rd June 2025 Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Written Update : खतरों के बीच नील और सवी, रूबी का हार लगा सवी के हाथ
स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के शो में अब बेहद ही दिलचस्प मोड़ आने वाला है। हालही में सीरियल के एपिसोड के बारे में बात करे तो, सवी नील मिलकर रजत के रूम की तलाशी करते है। साथ ही नील का सच अब सवी के सामने आ गया है।
3 जून के एपिसोड में क्या होगा खास ?
3 जून के एपिसोड की शुरुआत सवी और नील से होती है जहां सवी और नील रजत के कमरे में कैसे घूमे इस बात का आइडिया निकालते है वही सवी नील के सामने से कुछ समान जाते रहते है। दोनों समान के पीछे जाकर रजत के कमरे में चले जाते है। वही नील अब सोचता है कि, डोर को कैसे ओपन किया जाए। तभी सवी और नील जानबूझ कर झगड़ा करना शुरू कर देते है। नील सवी से कहता है कि, तुम बहुत लापरवाह हो मुझे तुमसे ये उम्मीद नहीं थी। नील जैसे सामने देखता है वैसे ही रिस्पेशनिस्ट खड़ी रहती है। जहां नील उसे मदद मांगता है।
सवी को मिला रूबी का हार
रजत और सवी दोनों होटल के लोगों को चखमा देकर रजत के कमरे में चले जाते है। सवी मन ही मन सोचती है कि, नागपुर के अलावा भी उनका एक और घर ये बात रजत ने मुझे से क्यों छुपाई और रजत की क्या मजबूरी रही होगी इसको लेकर। नील सवी से कहता है सॉरी मैने तुम्हे वैसे पकड़ लिया लेकिन मेरे पास टाइम नहीं था कुछ भी सोचने का इसलिए जो सुझा वो कर दिया। सवी और नील दोनों कमरे की तलाशी करते है लेकिन उन्हें कुछ भी नहीं मिलता है सवी रजत के कपड़े को देखकर इमोशनल हो जाती है। नील सवी को समझाता है और दोनों फिर से घर की तलाशी शुरू कर देते है। वही दूसरी तरफ रिसेप्शन पर सवी और नील का राज खुल जाता है और मैनेजर पुलिस को फोन कर देती है।
नील सवी ने किया पार्टी में डांस
नील को तलाशी के दौरान एक तिजोरी मिलती है जहां दोनों कड़ी मशक्कत से वो तिजोरी बाहर निकालते है तिजोरी में लॉक लगा होता है जहां सवी एक से दो बार तिजोरी का पासवर्ड ट्राई कर लेती है लेकिन उसे कुछ नहीं मिलता है तिजोरी के आगे पीछे देखने से नील और सवी को स्वीजरलैंड का नोट मिलता है। दोनों सोचते है इस बात का क्या मतलब हो सकता है ? सवी कहती है जहां तक मुझे लग रहा है ये तिजोरी का पासवर्ड हो सकता है। तिजोरी के पासवर्ड पर वो ट्राई करती है और वो लॉकर खुल जाता है। तिजोरी में एक पोटली होती हैं जहां रूबी का हार होता है। सवी रूबी को देखकर राहत की सांस लेती है लेकिन तब तक दोनों के पीछे पुलिस पड़ जाती है। दोनों कैसे - कैसे पुलिस से अपना पीछा छुड़ाते है लेकिन जैसे ही नील बाहर निकलता है नील को चोट लग जाती है जिसके कारण वो सवी से मदद मांगती है और दोनों होटल से बाहर निकल जाते है। पुलिस नील और सवी का पीछा करते है। वही नील और सवी एक पार्टी में पहुंचते है। जहां दोनों चेहरे पर मास्क लगाए पुलिस से बचते है। दोनों के बीच बहुत ही प्यारा सा डांस भी होता है। लेकिन डांस के बाद सवी के चेहरे से मास्क हट जाता है। पुलिस से बचने के लिए सवी नील को किस कर लेती है।
अपकमिंग एपिसोड में क्या कुछ देखने को मिलेगा ?
वही अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलने वाला ही कि सवी इमोशनल हो जाती है रजत को याद कर के तभी नील उसकी मदद करता है और कहता है कुछ नहीं होगा सब ठीक हो जाएगा। सवी के हेल्प के लिए नील रुमाल निकालता है अपनी जेब से जहां सवी उसका स्पेशल पुलिस का कार्ड देख लेती है और सवी नील को लेकर हजारों सवाल खड़े कर देती है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए serialboosters के साथ।
Farah Khan News Update: Read about Director Farah Khan
Diljit Dosanjh News Update: Read about Actor-Singer Diljit Dosanjh
Ammy Virk News Update: Read about Actor Ammy Virk
Manish Malhotra News Update: Read about Manish Malhotra and Sanjay Leela Bhansali
Sonakshi Sinha News Update: Read about Actress Sonakshi Sinha
Dhaakad Beera कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।