Submitted By: Author: Varsha Mishra On Jun 27, 2025 12:34 PM IST
26th June 2025 Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Written Update : खो गई नील की यादाश, क्या नील के लिए करेगी सवी झूठा नाटक ?
स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के शो में अब बेहद ही दिलचस्प मोड़ आने वाला है। हालही में सीरियल के एपिसोड के बारे में बात करे तो, सवी नील के लिए परेशान रहती है क्योंकि, नील की जान खतरे में होती है। वही दूसरी तरफ नील की मां ने मार दिया है सवी को थप्पड़।
26 जून के एपिसोड में क्या होगा खास ?
एपिसोड की शुरुआत सवी और पूरे परिवारवालों से होती है जहां सवी नील को होश में लाने की कोशिश करती है। लेकिन गोली लगने के कारण नील होश में नहीं आ पाता है। नील को तुंरत हॉस्पिटल लेकर जाया जाता है। वही भारती सभी को पुलिस स्टेशन लेकर जाती है। भाग्यश्री कहती है हम क्यों जाएंगे पुलिस स्टेशन ? भारती बात का जवाब देते हुए कहती है कि, आपके बेटे रजत ठक्कर का मनी लॉन्ड्रिंग में हाथ है जिसके लिए आपसे पूछताछ करनी है। भाग्यश्री कियान को सवी को नहीं देती है लेकिन भारती अपने हाथ में लेकर सवी को दे देती है।
खतरे में है नील की जान
सवी नील को लेकर हॉस्पिटल में रहती है। जहां डॉक्टर का कहना रहता है कि, नील के बॉडी से ब्लड बहुत ही ज्यादा लॉस हो गया है। डॉक्टर की ये बात सुनकर सवी टेंशन में आ जाती है। सई तभी वहां आती है और अपने पुकी अंकल के लिए अपनी परी मम्मा से पूछती है कि क्या हुआ है उन्हें ? वो भी अब स्टार बन जाएंगे पापा की तरह ? सवी उसे समझाती है और कहती है दादी कहती है ना कि भगवान बच्चों की प्रार्थना बहुत जल्दी सुनते है आप प्रार्थना करो कि नील अंकल जल्दी से जल्दी ठीक हो जाए। डॉक्टर सर्जरी शुरू कर देते है तभी सवी से सब पूछते है क्या नील के परिवार वालों को इस बात की खबर है ? सवी कहती है नहीं ? डॉक्टर नील के परिवारवालों को बता देते है और सभी लोग वहां आते है। नील की मां सवी से कहती है मेरे बेटे की ऐसी हालत कैसे हुई है ?
वीना ने मारा सवी को थप्पड़
सवी वीना को बताती है कि, उसकी बेटी को किसी ने पकड़ लिया था। नील उसे बचाने के वजह से जख्मी हो गया है। सवी की बात सुनकर वीना उसे थप्पड़ मारती है और सभी से कहती है मैने आपको कहा था ना ? हम नील को घर लेकर चलते है वो नहीं माना और उसके वजह से आज उसकी ये हालत हो गई है। सभी लोग वीना को भरोसा दिलाते है और कहते है हिम्मत रख ठीक हो जाएगा नील। नील के पास डॉक्टर्स बात कर रहे होते है कि, नील को होश आना ही चाहिए उनके बीवी बच्चों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। नील डॉक्टर की ये बात सुन लेता है और उसे होश आता है। डॉक्टर और सारे परिवार वाले नील से बात करने आते है लेकिन नील को कुछ याद नहीं रहता है। नील को सिर्फ उसकी बीवी और बच्चों की चिंता होती है। परिवार वाले डॉक्टर को कहते है नील की पत्नी मर गई है और ना ही उसका कोई बच्चा है। नील अपनी मां को भी पहचान नहीं पाता है। डॉक्टर की बात नर्स सुन लेती है और नर्स कहती है उनके बीवी बच्चे है सर मैं अभी लेकर आती हूं उन्हें। वीना समझ जाती है और कहती है कही ये नर्स सवी और उसके बच्चे के बारे में तो नहीं कह रही है ? सवी डॉक्टर से मिलने आती है। जहां डॉक्टर उसे रजत के बारे में पूछते है और कहते है अगर आपके पति मर गए है तो, आपने सिंदूर क्यों लगाया है ? सवी अपने साथ हुए हातसे को बताती है। डॉक्टर कहते है इसलिए नील को सिर्फ आपके और बच्चों की चिंता हो रही है। क्योंकि उसकी यादश खो गई है। नील के साथ हुए इस हातसे के बाद सवी परेशान हो जाती हैं। डॉक्टर उसे नील की पत्नी बनने का नाटक करने कहते है जिसके के लिए वो राजी नहीं होती है।
अपकमिंग एपिसोड में क्या कुछ देखने को मिलेगा ?
वही अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलने वाला ही कि, डॉक्टर सवी को कहते है कि, अब फैसला आपके हाथ में है। आपको जब जरूरत थी तब नील ने साथ दिया अब उसे आपकी जरूरत है आपको साथ देना है या नहीं ये आप सोच लो।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए serialboosters के साथ।
Udne Ki Aasha स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Binddii कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Dhaakad Beera कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Sampoorna स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Advocate Aarti Anjali Awasthi स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Mannat Serial Spolier Alert : कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो Mannat में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें।