Submitted By: Author: Varsha Mishra On Jun 22, 2025 06:06 PM IST
22nd June 2025 Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Written Update : सवी हुई बच्चों से अलग, श्रीचंद फंसा सवी के जाल में, रजत का सच आया सबके सामने
स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के शो में अब बेहद ही दिलचस्प मोड़ आने वाला है। हालही में सीरियल के एपिसोड के बारे में बात करे तो, भाग्यश्री ने कर दिया है बच्चों से सवी को दूर वही दूसरी तरफ नील कर रहा है सवी की मदद।
22 जून के एपिसोड में क्या होगा खास ?
एपिसोड की शुरुआत सवी से होती है जहां सवी भाग्यश्री के सामने गिड़गिड़ाती है और कहती है मुझे मेरे बच्चों से दूर मत कीजिए लेकिन भाग्यश्री किसी की नहीं सुनती है और बच्चों को लेकर श्रीचंद के घर चली जाती है। श्रीचंद के घर सभी लोग आते है लेकिन परी और कियान का रो - रोकर बुरा हाल हो जाता है। सवी रिक्शा से आती है श्रीचंद के घर लेकिन उसे अंदर जाने नहीं दिया जाता है। नील सवी की मदद करने के लिए जाता है लेकिन नीला उसे रोकती है और उसके प्यार पर सवाल उठाती है और कहती है कि, तू इतने दिन से तेजस्विनी के कातिल का पता लगा रहा था अब तुझे सवी क्यों परवाह होने लगी ? क्या तेरे दिल में उसके लिए कोई जगह है ? नीला की बात सुनकर नील को गुस्सा आ जाता है लेकिन नील उसे कहता है वो सवी की मदद सिर्फ उसकी पुकी के लिए कर रहा होता है। दोनों के बीच कुछ ऐसा नहीं है लेकिन नील समझाते समझाते थक गया होता और वो वहां से चला जाता है। नीला उसे रोकने के लिए जाती है लेकिन उसे सब लोग नीला को रोक देते है।
बच्चों को लेकर सवी का हुआ रो रोकर बुरा हाल
सवी श्रीचंद के घर से चली जाती है लेकिन कियान का रो - रोकर बुरा हाल हो गया होता है। तारा भाग्यश्री को कहती है सई तो कैसे भी सो गई लेकिन कियान तो चुप होने का नाम नहीं ले रहा है। श्रीचंद सभी को देखकर सोच रहा होता है कि, ठक्कर परिवार को बर्बाद करने का मेरा मक्कसद पूरा होने ही वाला है। सवी अपने बच्चों के कमरे में जाती है और खिलौनो को देखकर इमोशनल हो जाती है। इतने में ही भाग्यश्री कहती है ये सब सवी की वजह से हुआ है ना रजत उसे पसंद करता ना वो हमारे घर आती और ना ही हम शहर छोड़ कर यहां आते। श्रीचंद भाग्यश्री को कहता है कि, आप लोग एक काम करिए आप USA सेटल हो जाइए। खर्चे की चिंता आप लोग मत कीजिए मेरा होटल है वहां आप लोग रहिएगा। इतने में सवी को उसके घर में किसी की परछाई नजर आती है वो कोई और नहीं नील रहता है। नील उसे किडनैप कर के श्रीचंद के घर लेकर आ जाता है। सवी नील को थप्पड़ मारती है और कहती है उसे पूछती है कि वो इधर क्यों आया है ? सवी नील को कहती है उसे क्या लगता है उसके बिना वो बच्चों से नहीं मिल पाएगी ? नील सवी को बताता है इसे पहले भी आप यहां आई थी ना ? क्या हुआ ? नील सवी को कहता है उसके पास अब एक ही दिन है क्योंकि कल उन लोग USA जाने की प्लानिंग कर रहे है।
अपकमिंग एपिसोड में क्या कुछ देखने को मिलेगा ?
वही अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलने वाला ही कि, सवी और नील श्रीचंद के घर में चोरी छिपे घुसने की कोशिश करते है जहां उन्हें एक सीक्रेट कमरा मिलता है। दोनों कमरे की छान बिन करते है तब सवी को पता चलता है कि, श्रीचंद अपने सारे गैरकानूनी काम रजत से करवाता है। सवी सबको सच बताने जाने वाली रहती है लेकिन नील उसे मना करता है और कहता है आपकी बात कोई भी विश्वास नहीं करेगा क्योंकि सबके आंखों पर श्रीचंद के नाम की पट्टी बंधी हुई है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए serialboosters के साथ।
Udne Ki Aasha स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Binddii कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Dhaakad Beera कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Sampoorna स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Advocate Aarti Anjali Awasthi स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Mannat Serial Spolier Alert : कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो Mannat में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें।