Submitted By: Author: Varsha Mishra On Jul 02, 2025 06:17 PM IST
1st July 2025 Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Written Update : नील को हुआ सवी से प्यार, सवी ने दिलाया वीना को भरोसा, बच्चों से मिलने पहुंची भाग्यश्री
स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के शो में अब बेहद ही दिलचस्प मोड़ आने वाला है। हालही में सीरियल के एपिसोड के बारे में बात करे तो, सवी नील के साथ डेट पर जाती है। वही दूसरी तरफ भाग्यश्री का गुस्सा फूट जाता है।
1जुलाई के एपिसोड में क्या होगा खास ?
एपिसोड की शुरुआत सवी और नील अपना डेट एंजॉय कर रहे होते है तभी वहां एक शख्स को हार्ट अटैक आता है। जिसके बाद नील उसकी जान बचाता है। नील लोगों की मदद करता है और कहता है मैं इनका इलाज अच्छी से अच्छी जगह करवा दूंगा। नील और सवी अपने घर आते है। नील सई को सुला देता है लेकिन इस बीच ही सई उठ जाती है और नील को कहती है कि मैं सोने का नाटक कर रही थी। सई नील को बताती है कि, कल परी मम्मा का बर्थडे है। आप कुछ कर नहीं सकते है क्या ?
नील ने किया अपने प्यार का इजहार ?
नील सई की बात सुनकर हैरान हो जाता है और कहता है मुझे तो पता ही नहीं था कि, कल सवी का बर्थडे है। ऐसे में हमें कुछ करना होगा। सवी के लिए नील बर्थडे प्लान करता है और उसे सुबह सरप्राइस देता है। सुबह जल्दी सवी उठती है और देखती है नील उसे अपने प्यार का एहसास दिलाने के लिए एक कार्ड देता है और वो कार्ड सवी पढ़ती है। नील फूलों से सारे रास्ते को सजाया रहता है। सवी उस रास्ते पर चल कर रेडी हो कर नीचे आती है। तभी सारे लोग सवी को विश करते है और सबको पता चल जाता है कि सवी का आज बर्थडे है। नील सभी के सामने अपने प्यार का इजहार सवी से करता है लेकिन वो सोचती है कि, नील ने ऐसी हरकत की तो मै सारा सच बता दूंगी। सवी नील को लेकर सोचती है कि, नील उसे प्यार से अपनी बाहों में लेता है जिसे लेकर सवी अनकॉफटेबल हो जाती है और वो सारा सच बता देती है। जिसे सुनकर नील बेहोश हो जाता है। सवी का ये सपना टूट जाता है और वो सॉरी - सॉरी कहने लग जाती है। सवी से नील पूछता है आप सॉरी क्यों बोल रही है ? सवी कहती है मैने सोचा कि आप मेरा बर्थडे भूल गए है ? और मैं ऐसा कैसे सोच सकती थी इसलिए मैने ऐसा बोला। नील कहता है मुझे सच में याद नहीं था। सई ने मुझे याद दिलाया है। नील सवी को मंगलसूत्र पहनाता है और साथ मरने जीने की कसम खाता है।
वीना के साथ हुई सवी की बहस
सरप्राइस खत्म होता है और वीना अपने पति को कहती है। देख रहे है ना आप ? उसे कुछ याद नहीं है लेकिन उसको उसके बच्चे याद है बीवी याद है। सवी वहां आती है और कहती है अगर आपको सच में ऐसा लग रहा है तो आप ये मंगलसूत्र ले लीजिए। विनोद सवी को मना करता है। लेकिन ये सारी बात नील सुन लेता है। नील अकेले बैठकर दारू पी रहा होता है। सवी उसे देखती है और कहती ये आपके लिए जहर है आपको समझ नहीं रहा है। सवी दारू का बॉटल ले लेती है। दोनों के बीच बॉटल को लेकर छीना झपटी होती है और बॉटल टूट जाती है। कांच को उठाते वक्त सवी को कांच चुभ जाता है और उसे लग जाता है। नील सवी की ड्रेसिंग कर देता है और उसे मंगलसूत्र वाली बात बताता है कि मुझे ऐसा लग रहा है जो दिख रहा है वैसा नहीं है। कुछ नहीं सब कुछ बहुत अलग है। नील सवी से उसके रिश्ते की सच्चाई पूछता है। सवी कुछ कहती नहीं है और उसे गले लगा लेती है।
अपकमिंग एपिसोड में क्या कुछ देखने को मिलेगा ?
वही अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलने वाला ही कि, सवी का बर्थडे रहता है। नील उसके लिए सरप्राइस प्लान करता है और उसे अच्छा लगता है। सवी और नील को डांस करता देख भाग्यश्री कहती है मेरे बच्चों को मुझ से अलग कर दिया और यहां डांस कर रही है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए serialboosters के साथ।
Udne Ki Aasha स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Binddii कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Dhaakad Beera कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Sampoorna स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Advocate Aarti Anjali Awasthi स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Mannat Serial Spolier Alert : कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो Mannat में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें।