Submitted By: Author: Varsha Mishra On Jun 19, 2025 01:33 AM IST
18th June 2025 Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Written Update : नील को लगी गोली, रिद्धि और मारुति के बीच हुई प्यार की शुरुआत
स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के शो में अब बेहद ही दिलचस्प मोड़ आने वाला है। हालही में सीरियल के एपिसोड के बारे में बात करे तो, सवी रिद्धि को खोज निकालती है जिसके बाद रिद्धि और मारुति के बीच प्यार की शुरुआत हो जाती है।
18 जून के एपिसोड में क्या होगा खास ?
18 जून के एपिसोड की शुरुआत सवी और नील से होती है जहां वो अपना भेष बदल कर रिद्धि को बचाने के लिए जाते है। सवी नील को बार - बार कहती है आपको कोई भी जरूरत नहीं वहां जाने की। अगर आपको कुछ हो गया तो मै अपने आपको कभी माफ नहीं कर पाऊंगी। नील सवी से जिद्द कर बैठता है कि उसे हर हाल में जाना है। नील का छोटा भाई यश भी वहां पहुंचता है जो नील को समझाता है और कहता है सवी बिल्कुल सही कह रही है। नील किसी की बात नहीं सुनता है। जैसे ही दोनो अंदर जाने का सोचते है वैसे ही सवी नील को कहती है कि, हमारा एक रूल है, हम किसी मिशन में जाने से पहले मुंह धोकर आते है।
रिद्धि ने बचाई मारुति की जान
नील वॉशरूम जाता है जहां सवी उसे अंदर बंद कर देती है। नील समझ जाता है कि, सवी ने उसे बंद कर दिया है। नील बहुत कोशिश करता है लेकिन वो बाहर नहीं निकल पाता है। रिद्धि मारुति को बताती है कि, उसकी भाभी यहां आ रही है उसे लेने को मारुति हैरान हो जाता है और रिद्धि उसे भगाने के पीछे पड़ जाती है। मारुति रिद्धि से पूछता है तेरी भाभी इधर आ रही है तूने ये बात मुझे क्यों बताई रिद्धि उसे कहती है कि, मैं नहीं चाहती हूं कि, तुम गिरफ्तार हो जाओ। दोनों के बीच क्यूट मोमेंट देखने को मिलता है और मारुति वहां से भाग जाता है। सवी गुंडों को धूल चटा देती है और रिद्धि को बाहर निकालती है। नील बाहर जैसे ही खिड़की से निकलता है वो मारुती से टक्करा जाता है। नील उसका पीछा करता है लेकिन मारुति भागने में कामयाब हो जाता है।
रिद्धि को हुआ सवी पर शक
मौके पर पुलिस भी पहुंच जाती है नितिन सवी को देखकर हैरान नहीं होता है। वो कहता है जहां ऐसे मामले होते है वहां तुम कैसे आ जाती हो ? सवी नितिन को कहती है आपसे उसका कोई लेना देना नहीं है। नितिन मारुति को गोली मारता है लेकिन गोली नील के हाथों को लग जाती है। जिसे लेकर सवी परेशान हो जाती हैं। सवी को परेशान होता देख रिद्धि को शक होता है शायद से नील सवी को पसंद करने लगा है। नील के हाथों पर सवी कपड़ा बांध देती है और सभी अपने घर के लिए निकल जाते है। भाग्यश्री USA के लिए निकल रही होती है तभी सवी घर पर पहुंच जाती है और भाग्यश्री तारा को कहती है अपने पराए का फर्क यही पता चल जाता है सवी को पता था लेकिन फिर भी वो नहीं आई। दरवाजे से आवाज आती है जहां सबको लगता है सवी आई होगी। तारा जैसे ही गेट खोलती है वो रिद्धि को देखकर हैरान हो जाती है।
अपकमिंग एपिसोड में क्या कुछ देखने को मिलेगा ?
वही अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलने वाला ही कि, सवी और नील के सारे परिवारवाले एकसाथ जमा होते है।जहां वो स्वीजरलैंड के नील और सवी के वीडियो अचानक से प्ले हो जाते है। वीडियो को देखकर हर कोई हैरान हो जाता है और सवी पर लोग तरह - तरह के इल्जाम लगाते है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए serialboosters के साथ।
Udne Ki Aasha स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Binddii कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Dhaakad Beera कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Sampoorna स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Advocate Aarti Anjali Awasthi स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Mannat Serial Spolier Alert : कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो Mannat में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें।