Submitted By: Author: Varsha Mishra On Jun 14, 2025 02:33 PM IST
14th June 2025 Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Written Update : नील को हुआ अपने गलती का एहसास, भाग्यश्री के साथ सवी पहुंची हॉस्पिटल
स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के शो में अब बेहद ही दिलचस्प मोड़ आने वाला है। हालही में सीरियल के एपिसोड के बारे में बात करे तो, नील ने जो शराब पीकर हंगामा खड़ा किया होता है, उसके लिए उसे अपनी गलती का एहसास होता है।
14 जून के एपिसोड में क्या होगा खास ?
एपिसोड की शुरुआत सवी और नील से होती है जहाँ, नील सवी को परेशान करता है और बार - बार उसे कहता है कि, उसे पुकी के पास जाना है। सवी उसे मना करती है हंगामा और शोर नहीं करने के लिए लेकिन, वो सुनता नहीं है और लगातार हंगामा करता रहता है। सवी घर के बहार सई को लाने के लिए जाती है तभी उसे घर के बाहर बाल्टी में पानी मिलता है, जो वो नील को होश में लाने के लिए उसपर डाल देती है।
सवी का फूटा गुस्सा
सवी नील पर चिल्लाती है और कहती है, आप मेरे और मेरी बेटी से दूर रहिए। बाहर नील को इंस्पेक्टर देख लेता है जिसके बाद नील को लेकर वो परेशान हो जाता है कि, कही उसने अपने बारे में सवी को तो नहीं बता दिया है ? नील को इंस्पेक्टर लेने आता है और पूछता है कि, क्या आपने सवी को सब कुछ बता दिया है ? नील उसे कहता है तुम चुप रहो। सवी मुझे मेरी लिटिल पुकी से मिलने नहीं दे रही है। मैं सई का बाप बनने को तैयार हूँ वो कितनी छोटी सी प्यारी सी है लेकिन वो खड़ूस सवी से मैं शादी नहीं कर सकता हूँ। वो मुझे बिलकुल नहीं पसंद है।
नील की खुली पोल
नील को इंस्पेक्टर उसके घर छोड़ता है, वही नशे की हालत में नील गाना गाते रहता है। घर में मंजरी और काका जगे रहते है जहाँ वो दोनों नील को सँभालते है। काका नील से पूछते है जो नील कभी शराब नहीं पिता है आज वो इतनी नशे की हालत में है। नील को काका की पुरानी बात याद आ जाती है और वो कहते है आपलोग कभी नहीं सुधर सकते हैं। मेरी तेजस्विनी पर झूठा इल्ज़ाम लगाया। अगले दिन नील को होश आता है और उसका सिर दर्द कर रहा होता है। मंजरी उसके लिए नींबू पानी लेकर आती है तभी उसे कल रात के बारे में पूछती है और वो बताता है कि सई से मिलने के लिए उसने कितने नाटक किए थे। नील को अपनी गलती एहसास होता है और वो वापस सई के घर जाता है। सवी को रिद्धि की याद आती है और कहती है पता नहीं रिद्धि कैसे हालत में होगी ? मारुती कैरम खेलता रहता है रिद्धि उसे क्वीन को लेकर कैसे चाल चलनी है ये बताने में उसकी मदद करती है।
भाग्यश्री का इलाज करने पहुंचा नील
नील सवी के घर के बाहर रहता है तभी वो सई को देखता है जैसे ही वो बात करने की कोशिश करता है तब तक वो देखता है सवी और भाग्यश्री बाहर आती है। भाग्यश्री के लिए सवी ओला बुलाती है लेकिन सई को अपने पुकि अंकल से बात करना होता है सवी सई को मना करती है और कहती है अभी नहीं अभी डॉक्टर के पास जा रहे हैं सवी। हॉस्पिटल में नील सवी की सारी बातें सुनता रहता है तभी पीछे से इंस्पेक्टर आता है और कहता है क्या आपकी बात मैं सवी से चला दूँ ? कल रात आपने ही बोला था, आपको सई का पिता बनना है नील उसे मुँह बंद करने को कहता है। नील उसी हॉस्पिटल में काम करता रहता है और भाग्यश्री और सवी जैसे ही डॉक्टर के केबिन में जाते है तो, सवी नील को देखकर हैरान हो जाती है।
अपकमिंग एपिसोड में क्या कुछ देखने को मिलेगा ?
वही अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलने वाला ही कि, फादर्स डे के खास मौके पर स्टार प्लस के सीरियल का महासंगम होने वाला है जहां सई के पुकी अंकल और सई भी अपना अनोखा बंधन शेयर करेंगे।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए serialboosters के साथ।
Udne Ki Aasha स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Binddii कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Dhaakad Beera कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Sampoorna स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Advocate Aarti Anjali Awasthi स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Mannat Serial Spolier Alert : कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो Mannat में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें।