Submitted By: Author: Varsha Mishra On Oct 23, 2025 10:03 PM IST
स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे - जैसे आगे बढ़ रही है वैसे - वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि, अभीरा को युवराज रावण बनकर किडनैप कर ले जाता है।
क्या होगा आज के एपीसोड में खास ?
एपिसोड की शुरुआत शुरुआत अरमान और अभीरा से होती है। जहां अरमान अंजान शख्स को तीर मार देता है गलती से लेकिन जब उसे पूछा जाता है तो, वो कुछ कहता नहीं है और वहां से चले जाता है। अभीरा को घबराहट शुरू हो जाती है। अभीरा को लगता है अभी वापस कुछ ना कुछ होने वाला है। युवराज वहां से चला जाता है और तभी अभीरा अरमान को कहती है कुछ होगा तो संभाल लेना।
रामायण प्ले
कियारा और तान्या एक दूसरे के सामने आते है। जहां कियारा अपनी दिल की बात बताती है कि, अभीर ने उसे कहा है कि वो कियारा को पसंद करता है। तान्या ये बात सुनकर बहुत खुश होती है। वही कियारा ये भी कहती है उसे लेकर दोनों ही बहुत कन्फ्यूज्ड है। तान्या कियारा को बताती है कि, कुछ नहीं होगा टेंशन मत लो। कियारा को लगने लगता है तान्या ने ये टॉपिक पर कुछ बात की है और तान्या कहती है हां उसने मां से की है। वही कियारा इस बात से नाराज हो जाती है। सभी अपने प्ले के लिए तैयार हो जाते है और वही अभीर की मदद कियारा करती है उसकी धोती बांधने में। ऐसे में कियारा का मजाक अभीर उड़ाता है और तब तक, मनीषा और मनोज वहां आ जाते है। कियारा अपनी मम्मी पापा के पास की जाती है। सीता और राम का प्ले शुरू हो जाता है और अभीर कियारा एकसाथ प्रैक्टिस करते है। जिसके बाद संजय मनोज को कहता है उसे सोचना होगा कियारा के लिए। शादी के लिए अगर कुछ होगा तो बताना उसकी नजर में लड़का बहुत अच्छा है। कियारा और अभीर की ये बात पसंद नहीं आती है। अभीर वहां से चला जाता है। युवराज को अंजान शख्स से धक्का लग जाता है जिसे उसका इंजेक्शन गिर जाता है। वही मायरा लेकर आती है इंजेक्शन और उसे देती है। मायरा और युवराज के बीच बातचीत होती है। जहां मायरा उसे कहती है कि श्री राम के आगे कोई भी टिक सकता है। वो बहुत ब्रेव है। ऐसे में युवराज उसका मजाक बनाता है और कहता है, इस युग में रावण की जीत होगी।
रावण बना युवराज
प्ले के लिए रावण अरमान बनता है तब तक युवराज उसके पीछे से इंजेक्शन लगा देता है। जिसके कारण वो बेहोश हो जाता है। प्ले में अब रावण का ही किरदार होता है और ऐसे में अब उसका इंतजार कर रहे होते है। रावण बनकर युवराज अभीरा के पास आता है। अभीरा उसे देखकर डर जाती है। साथ ही कहती है, ये तुम ही हो ना अरमान ? जैसे ही अभीरा सीमा लांघती है तब तक युवराज उसका हाथ पकड़ कर लेता है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अभीरा अरमान से मदद मांगती है लेकिन, वो वहां आ नहीं पाता है। अरमान को पता चलता है कि अभीरा मुश्किल में है तब तक युवराज उसे लेकर चले जाता है और अभीरा के लिए घरवाले परेशान हो जाते है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए serialboostersके साथ।
Udne Ki Aasha स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Binddii कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Dhaakad Beera कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Sampoorna स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Advocate Aarti Anjali Awasthi स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Mannat Serial Spolier Alert : कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो Mannat में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें।