Submitted By: Author: Varsha Mishra On Jul 05, 2025 06:20 PM IST
सालों बाद टीवी पर लौट रही हैं Sumbul Touqeer, इस एक्टर संग आएँगी नजर
टीवी एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर (Sumbul Touqeer) इन दिनों एक बार फिर सुर्ख़ियों का हिस्सा बन चुकी हैं। दरअसल एक्ट्रेस को लेकर नई अपडेट सामने आ गयी है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस जल्द ही छोटे पर्दे पर कमबैक करने को तैयार है। नई कहानी के जरिए एक बार फिर सुंबुल अपने फैंस को नए किरदार के साथ नजर आने वाली है।
इस शो में नजर आएँगी एक्ट्रेस
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, सुंबुल तौकीर का नया शो सोनी टीवी पर आने वाला है और शो का नाम 'इतनी सी बात है' हो सकता है। एक्ट्रेस इस शो में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएगी। इसके साथ मेकर्स ने इस नए शो के लिए एक्टर की तलाश भी पूरी कर ली है। सुंबुल के साथ शो में मेल लीड एक्टर के तौर पर रजत वर्मा नजर आने वाले हैं। एक्टर को इस शो से पहले इश्क पर जोर नहीं और बेहद जैसे शो में देखा गया है। सुंबुल के साथ इस बार एक्टर भी लीड रोल में है।
ऑन स्क्रीन जमेगी जोड़ी
सुंबुल और रजत वर्मा इस शो के जरिए ऑन स्क्रीन रोमांस करते नजर आने वाले हैं। लेकिन फैंस का सबसे ज्यादा ध्यान सोशल मीडिया पर रजत वर्मा और सुंबुल की उम्र ने खींच लिया है। रजत वर्मा सुंबुल से उम्र में करीब 8 साल बड़े हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प रहने वाला है कि यह शो ऑडियंस को कितना रास आने वाला है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए serialboosters के साथ।
Udne Ki Aasha स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Binddii कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Dhaakad Beera कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Sampoorna स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Advocate Aarti Anjali Awasthi स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Mannat Serial Spolier Alert : कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो Mannat में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें।