Submitted By: Author: Varsha Mishra On May 21, 2025 11:50 PM IST
New Show On Colour Nayantara : रिश्तों की जाल में फंसी नॉयनतारा, क्या कभी मिलेगा अपनों का साथ ?
कलर्स टीवी पर अब जल्द ही नया शो शुरू होने जा रहा है। इस नए शो का नाम नॉयनतारा है। हालही में मेकर्स ने इस शो का प्रोमो सामने लाया है। जहां रिश्तों में उलझी नॉयनतारा को कभी ना किसी ने अपनाया है और ना ही कभी अपनों का प्यार मिला।
क्या नॉयनतारा का चलेगा जादू ?
रिश्तों में फंसी अपनों के प्यार से बेखबर नॉयनतारा की जिंदगी की नई शुरुआत होने वाली है। जहां वो अपने होने वाले दूल्हे के बारे में सोचती है। लेकिन क्या इस सफर में नॉयनतारा के अलावा भी कोई है जो इस रास्ते में देगा उसका साथ ?
अपनों ने ही दी चुनौती
अगर हम प्रोमो पर एक नजर डाले तो, नॉयनतारा हर किसी की शादी को देख अपनी शादी के ख्यालों में खो जाती है। लेकिन उसे बाबा भूतनाथ का वरदान मिला है जिसके कारण ना कभी नॉयनतारा को अपनों ने अपनाया है और ना ही अपनों का साथ मिलता है। फिर एक दिन उसकी जिंदगी में ऐसा शख्स आता है जहां नॉयनतारा आत्माओं को छोड़ इंसान के दर्द को महसूस करती है। लेकिन क्या ये शख्स बना पाएगा नॉयनतारा की जिंदगी ? वही सीरियल की कहानी नॉयनतारा के इर्द - गिर्द घूमती दिखेगी। फिर अचानक एक दिन उसकी जिंदगी में ऐसा तूफान आता है जहां उसे अपने ही चुनौतियां देते है। शादी के बंधन में बंध कर नॉयनतारा के हमसफर ने क्यूं तोड़ दिया अपना रिश्ता ?
कब से शुरू होगा यह सीरियल
सीरियल नॉयनतारा 9 जून से कलर्स टीवी पर रात सारे 8:30 बजे दस्तक देगा। शो के मेकर्स लगातार सीरियल का प्रोमो फैंस के बीच ला रहे है साथ ही फैंस के दिलों में लाखों सवाल उठा रहे है।
देखना दिल दिलचस्प रहने वाला है क्या जिदंगी की कसौटी पर नॉयनतारा खड़ी उतरेगी ? किस वजह से मिला है नॉयनतारा को यह वरदान।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए serialboosters के साथ।
Udne Ki Aasha स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Binddii कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Dhaakad Beera कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Sampoorna स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Advocate Aarti Anjali Awasthi स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Mannat Serial Spolier Alert : कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो Mannat में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें।