Submitted By: Author: Vishal Dubey On Jan 26, 2025 04:18 AM IST
Megha Barsenge Upcoming Twist: कलर्स के लोकप्रिय धारावाहिक मेघा बरसेंगे में बेहद शानदार ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो की कहानी के मुताबिक, मेघा देखती है, कि नवजोत उसके वकील से बात कर रही हैं, जिसकी फोटोज मेघा क्लिक कर लेती है। इसी बीच कुछ औरतों का झुंड मेघा को घेर लेता है और उसके मुंह पर कालिख पोत देता है। अर्जुन मेघा को बचाता है और फिर मेघा अर्जुन को उसकी बुआ की हरकत दिखाती है। अर्जुन का मानना है, कि नवजोत ने केस जीतने के लिए यह सब किया होगा। इसके अलावा अर्जुन मेघा को घर छोड़ने आता है, जहां उसकी नजर मेघा के घर के दीवारों पर जाती है। दीवारों पर लिखे शब्दों को देखकर अर्जुन दुखी होता है और घर जाकर काफी हंगामा करता है।
अगले दिन मेघा अपनी मां को पुलिस स्टेशन छोड़ने जाती है, जहां उसे खबर मिलती है, कि केपी ने रिश्वत के आरोप के उसकी मां को सस्पेंड करवा दिया है। मेघा यह सब सुनकर काफी दुखी होती हैं, तभी अचानक एक हवलदारनी आती हैं, जो मेघा से कहती है, कि केपी ने कई महिलाओं के साथ ऐसा किया है। मेघा को एक वकील मिलता है, जो मेघा को उसपर भरोसा करने के लिए कहता है। जल्दी ही मेघा के घर की लाइट और पानी भी काट ली जाती है। अब मेघा ने फैसला कर लिया है, कि वह उस वकील की मदद लेगी। वकील की मदद से मेघा एक वीडियो बनाती है, जिसमें वह केपी के हवस की शिकार हो चुकी महिलाओं को आगे आने का निवेदन करती है। यह सब देखकर तलवार परिवार दुखी हो जाता है।
खैर, देवियों और सज्जनों, अब आगे क्या होगा? हमे अपनी राय नीचे कमेंट में बताएं और ऐसे ही अपडेट जानने के लिए जुड़े जुड़े रहे हमारे।
Ishani Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Ishani
Anupama Serial Spolier Alert : स्टार प्लस के लोकप्रिय शो Anupama में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें
Yeh Rishta Kya Kahlata Hai Serial Spolier Alert : स्टार प्लस के लोकप्रिय शो Yeh Rishta Kya Kahlata Hai में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें
Aarti Anjali Awasthi Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Aarti Anjali Awasthi
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Anupamaa Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Anupamaa