Submitted By: Author: Vishal Dubey On Jan 13, 2025 03:31 AM IST
Megha Barsenge Upcoming Twist: कलर्स के लोकप्रिय धारावाहिक मेघा बरसेंगे में बेहद शानदार ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो की कहानी के मुताबिक, नवजोत ने भट्टी के साथ मिलकर मेघा के खिलाफ एक योजना बनाई है। भट्टी लड़कियों को विदेश में बेचता है, जिसके गिरोह को पकड़ने के लिए अर्जुन दिन-रात मेहनत कर रहा है। मेघा अपने डांस क्लास में काम करती रहती हैं, तभी म्युनिसिपल ऑफिसर आते हैं और मेघा का डांस क्लास तहस-नहस कर देते हैं। म्युनिसिपल ऑफिसर का मानना है, कि डांस क्लास चलाने के कई डोगुमनेट्स लगते हैं, जो मेघा के पास नहीं है। इसी बीच भट्टी आता है और वह मेघा को अपने डांस टीम के लिए बतौर कोरियोग्रफर के लिए चुनता है। यह सब सुनकर मेघा काफी खुश होती हैं, मगर वह इस बात से अनजान है, कि भट्टी ने नवजोत के साथ मिलकर इस साजिश को रचा है।
दरअसल, मेघा के जरिए भट्टी लड़कियों को दुबई तक पहुंचाएंगा, जिससे अर्जुन को भी धोखा मिलेगा। अर्जुन मेघा को भट्टी के यहां देखकर परेशान हो जाता है और उससे वहां मौजूद होने के पीछे की वजह पूछता है। हालांकि, मेघा उसे कुछ भी नहीं बताती है। बाद में, अर्जुन भट्टी से इस बारे में सवाल करता है, तो भट्टी अर्जुन को बताता है, कि उसने मेघा को कोरियोग्राफर के रूप में काम पर रखा है। अर्जुन ने भट्टी के सामने सारी कहानी बताकर गलती कर दी है, क्योंकि अर्जुन इस बात से अनजान है, कि उसने जिसके लिए जाल बिछाया है, वह खुद भट्टी है। अर्जुन को पता चलता है, कि कोई भी उसके जाल में नहीं फंस रहा है। तभी अचानक उसे मेघा की आवाज सुनाई देती है, जो डांसर्स से कहती हैं "दुबई में मिलते है।" यह सब सुनकर अर्जुन का सिर चकरा जाता है।
खैर, देवियों और सज्जनों, क्या अर्जुन को पता चल गया है, कि मेघा एक अपराधिक काम में मोहरा बन गई है? हमे अपनी राय नीचे कमेंट में बताएं और ऐसे ही अपडेट जानने के लिए जुड़े जुड़े रहे हमारे।
Kabhi Neem Neem Kabhi Shahad Shahad Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Kabhi Neem Neem Kabhi Shahad Shahad
Kabhi Neem Neem Kabhi Shahad Shahad Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Kabhi Neem Neem Kabhi Shahad Shahad
Ishani Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Ishani
Anupamaa Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Anupamaa
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Bigg Boss 19 Promo Update: Read about the upcoming episode of Colors TV' popular show Bigg Boss 19 Promo Update