 
                
                Mannat 31st October 2025 Written Update On SerialBooster.com
 कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मन्नत को मल्ला के प्लान का आइडिया लगा जाता है। जिसके बाद वो प्लान को रोकने की कोशिश करती है।
क्या कुछ होगा खास आज के एपीसोड में ?
 
एपिसोड की शुरुआत इवेंट से होती है। जहां इवेंट में विशाखा मन्नत को बिजी रखना चाहती है। लेकिन विशाखा की ये चाल को मन्नत समझ लेती है और स्टेज पर से ही बाहर चली जाती है। धैर्य की दादी हॉस्पिटल से भाग जाती है। जहां वो चाय वाले से मदद मांगती है फोन के लिए लेकिन उसे मिल नहीं पाता है। धैर्य की दादी कुछ और दूर जाती है। इस उम्मीद में कि शायद उसकी मदद के लिए कोई आ जाए।
 
मल्ला और विशाखा की चाल 
 
नीतू और पूरा परिवार बिजी रहता है फंक्शन में। वही इस बीच मन्नत मल्ला के प्लान को समझने की कोशिश करती है और मल्ला को ऐश्वर्या से बात करते हुए सुनती है कि, आज विक्रांत का सच सबके सामने आ जाएगा। मन्नत इसे रोकने की कोशिश करना शुरू कर देती है। मल्ला खिड़की के बाहर मन्नत को देख लेती है। लेकिन मन्नत को लगता है मल्ला ने नहीं देखा है। मन्नत धैर्य को फोन करने की कोशिश करता है और धैर्य इस वक्त वो हॉस्पिटल में रहता है। जहां से उसे फोन आया हुआ होता है। धैर्य डॉक्टर सारे लिस्ट देने को कहता है। धैर्य हर जगह जा - जाकर पेशेंट को चेक करता है और उनका नाम देखता है। लेकिन जैस ही दादी के कमरे में जाता है तब तक वहां मन्नत का फोन आ जाता है। मन्नत धैर्य को बताने की कोशिश करती है। लेकिन तब तक, मल्ला उसे सर पर मार कर बेहोश कर देती है। विक्रांत मन्नत के लिए परेशान होता है। अचानक वो कहा चली गई हुई है ? 
 
 विशाखा का झूठ 
 
धैर्य वहां से बिना पूछे ही चला जाता है भेष बदलकर अपने कॉलोनी में। मन्नत विशाखा को कहती है उसने मन्नत को खिड़की पर देख लिया था। जिसकी वजह से उसे आजाद हो गया था। मल्ला पाने आदमी को मन्नत को एक जगह बांध के रखने को कहती है। विक्रांत ढूंढते - ढूंढते मन्नत के पास आने की कोशिश करता है लेकिन विशाखा उसे रोक देती है और मल्ला मन्नत के फोन से उसे मैसेज कर देती है कि, वो हरलीन के पास गई है डॉक्टर के पास जाना था। विक्रांत को विशाखा रोकने की कोशिश करती है और विक्रांत उसके साथ वहां से चला जाता है। मल्ला के आमदी मन्नत को संदूक में बंद कर देते है। तब तक विक्रांत वहां पहुंच जाता है। मल्ला ये देखकर परेशान रहती है कही उसे कुछ हुआ तो नहीं है ?
 
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
 
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि,  विक्रांत के सामने नाटक प्ले किया जाता है। जिसके बाद विक्रांत को सब कुछ याद आता है। विशाखा और मन्नत में चैलेंज लगता है और मन्नत कहती है वो इस बार भी अपने सर को बचा लेगी।
 
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए serialboosters के साथ।