Submitted By: Author: Vishal Dubey On Jan 10, 2025 09:48 AM IST
Mannat Har Khushi Paane Ki Spoiler Alert: कलर्स चैनल का नया शो मन्नत हर खुशी पाने की ने लोगो का ध्यान खींचना शुरू कर दिया है, जहां मन्नत (आयशा सिंह) ऐश्वर्या ( मोना वासु) के प्राइवेट पार्टी में पहुंचती है। मल्लिका (शरैन खंडूजा) ने मन्नत के बर्थडे की भी तैयारी कर ली है। इसी के साथ पार्टी में डांस शुरू होता है, जहां विक्रांत (अदनान खान) भी आता है। विक्रांत इस पार्टी के खिलाफ है, क्योंकि उसकी बिजनेस पार्टनर ऐश्वर्या ने इस पार्टी की इजाजत नहीं ली है। पार्टी में डांस करते हुए कुछ लड़के मल्लिका को छेड़ देते हैं, जिन्हें मन्नत सबक सिखाती है। इसके अलावा मल्लिका मन्नत को रेस्टोरेंट का किचन दिखाती हैं, जहां मन्नत को नौकरी करने की इच्छा है। मल्लिका किसी काम से किचन से बाहर जाती है, तभी वे लड़के फिर से आ जाते हैं।
वे लड़के मन्नत की इज्जत पर हाथ डालने की कोशिश करते हैं। मन्नत काफी देर तक उनका सामना करती हैं, मगर वे सभी उसे घेर लेते हैं। तभी अचानक विक्रांत की एंट्री होती हैं, जो उन लड़कों की जमकर पिटाई करता है। इसी बीच मन्नत को कॉल आता है, कि उसकी मां की हालत गंभीर है। मन्नत हॉस्पिटल भागते हुए जाती हैं, जहां उसे पता चलता है, कि उसकी मां आईसीयू में भर्ती है। डॉक्टर मन्नत को बताते हैं, कि उसकी मां यानी श्रुति (ममता वर्मा) का लीवर खराब हो चुका है और मन्नत को जल्द से जल्द किसी स्वस्थ लीवर का इंतजाम करना होगा। मन्नत यह सब सुनकर चौंक जाती है और रोने लगती है। जबकि रेस्टोरेंट में अमीर घर के लड़कों ने रेस्टोरेंट की हालत बिगाड़ दी है, जिसे देखकर विक्रांत भड़क जाता है और पार्टी बंद करने के लिए कहता है।
अब क्या होगा आगे? जानने के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।
Akshay Kumar and Arshad Warsi in Jolly LLB 3 Spoiler Alert: Read about the upcoming film of Akshay Kumar and Arshad Warsi
Bobby Deol on Aryan Khan Spoiler Alert: Read about the upcoming show of Bobby Deol and Aryan Khan's Ba***ds Of Bollywood
Mannat Serial Spolier Alert : कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो Mannat में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें।
Ranveer Singh Upcoming film Dhurandhar and Don 3 Spoiler Alert: Read about the upcoming film of Actor Ranveer Singh Dhurandhar and Don 3
Disha Vakani Return to TMKOC Spoiler Alert: Read about actress Disha Patani's return on TMKOC
16th September 2025 Ishani Written Update : पीहू ने ली अपनी जान, अनुराग का फूटा गुस्सा पीहू पर, ईशानी करेगी अनुराग के लिए हां ?