Submitted By: Author: Varsha Mishra On Sep 29, 2025 06:52 PM IST
Mannat 29th September 2025 Written Update : मन्नत और विक्रांत का रोका, धैर्य के सामने आया सच
कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, धैर्य के सामने नीतू का सच आ जाता है और नीतू ये बात से अंजान रहती है।
क्या कुछ होगा खास आज के एपीसोड में ?
एपिसोड की शुरुआत मन्नत और विक्रांत के रोके से होती है। जहाँ मन्नत और विक्रांत के रोके पर सभी लोग उसे आशीर्वाद देते है। मल्ला ये सब देखती है लेकिन उसे ये सब अच्छा नहीं लगता है। वही घर के सभी लोग जोड़े को आशीर्वाद देते है। गगन और रॉनी अपने इस रिश्ते को लेकर बहुत खुश होते है। वही गगन बहुत खुश होता है कि, मन्नत का रोका विक्रांत के साथ हो रहा है। रोके पर अनिरुद्ध भी आता है और मन्नत को आशीर्वाद देता है। इस बीच ही रवीना कहती है, भाई की रस्म अधूरी रह गई है। अनिरुद्ध कहता है, ऐसा नहीं होगा मुझे एक नेक इंसान ने मन्नत के लिए नेक दी है। आप उसका बड़ा भाई ही समझिए। अनिरुद्ध याद करता है कि धैर्य ने ही नेक दिया है।
धैर्य के सामने आया सच
नीतू को रॉनी कंगन पहनाने को कहता है, नीतू को समझ नहीं आता है कि मल्ला की शादी पर ये कंगन मिल नहीं रहे थे आज पता नहीं कहा से मिल गया है। नीतू मन्नत को वो कंगन पहना देती है। वही शालिनी डांस शुरू कर करती है और सभी लोग उसके साथ झूमते है। अनिरुद्ध की नजर धैर्य पर पड़ती है और अनिरुद्ध उसे पूछता है वो यहाँ कैसे आया है ? धैर्य कहता है, आईडी लेना भूल गया था। इसलिए वो यहाँ आया था अनिरुद्ध उसे आईडी देता है। वही उसे इस रोके में शामिल होने के लिए कहता है क्यूंकि ये रोका मन्नत और विक्रांत का होता है। धैर्य शामिल होता है और उसे देखकर सब डर जाते है कि वो यहाँ कैसे आ गया है ? नीतू एक शख्स को फ़ोन करती है और विशाखा के बारे में पूछती है। नीतू को पता चलता है विशाखा यही है और उसका एक बेटा पुलिस में है। धैर्य मिलाकर सबसे वहां जाता है और तब तक मन्नत उसे कहती है धैर्य को गिफ्ट देने के लिए।
धैर्य ने रखा विक्रांत का मान
विक्रांत उसे गिफ्ट देता है और अपनी माँ से मिलवाता है। जिसे देखकर धैर्य के होश उड़ जाते है। धैर्य को सब कुछ याद आने लग जाता है कि, धैर्य और उसके परिवार से नीतू ने कैसे दूर कर दिया था। नीतू की गाड़ी से उसकी माँ पापा का एक्सीडेंट हुआ था। जिसके बाद नीतू धैर्य से बचपन में लड़ पड़ती है। क्यूंकि नीतू ने अमन को विक्रांत समझकर वहां से लेकर गई थी। विक्रांत, नीतू और रॉनी को देखकर धैर्य को विक्रांत से जुड़ी बातें याद आती रहती है। रॉनी धैर्य को देखता है, और सोचता है पैसे का सौदा इसने ही किया है होना हो यही है वो। रॉनी धैर्य को खाना खा कर जाने के लिए कहता है लेकिन धैर्य मना करता है। वही धैर्य याद करता है पापा की जान की वजह से इसने पैसे से सौदा किया था उसका। धैर्य विक्रांत के कहने पर रुक जाता है और कहता है सेलब्रेशन किए जमाना हो गया है। अब तुमने बोला है तो करूंगा।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
मन्नत और विक्रांत के बीच नजदीकियां बढ़ती है और मल्ला ये सब देख रही होती है। ओवन में मल्ला कुछ ऐसा कर देती है जिसके कारण मन्नत के जान पर बात आ जाती है। वही मन्नत ये सारी चीजों से बेखबर रहती है। वही धैर्य अपनी माँ को कहता है वो विक्रांत का सच सबके सामने लेकर आएगा।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपसोड के लिए बने रहिए serialboosters के साथ।
Udne Ki Aasha स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Binddii कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Dhaakad Beera कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Sampoorna स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Advocate Aarti Anjali Awasthi स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Mannat Serial Spolier Alert : कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो Mannat में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें।