Submitted By: Author: Varsha Mishra On Sep 27, 2025 11:29 AM IST
Mannat 26th September 2025 Written Update : मल्ला ने दिया विक्रांत को तलाक, रॉनी की बढ़ी चिंता
कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मल्ला कर देती है तलाक के पेपर पर साइन। क्योंकि उसे ये जंग हारनी नहीं होती है।
क्या कुछ होगा खास आज के एपीसोड में ?
एपिसोड की शुरुआत मल्ला से होती है। जहां मल्ला को रॉनी घर लेकर आता है और रवीना सभी लोग उसे देखकर सब हैरान हो जाते है। दादी घर के सभी लोगों को कहती है, घर से मल्ला को निकालने के लिए क्योंकि ये और इसकी मां ने सब कुछ बर्बाद कर दिया है। मल्ला अपनी दादी से माफी मांगती है उनके पैरों पर गिरती है लेकिन मल्ला की बात बात दादी सुनती नहीं है। वही गगन के पास मलाल जाती है और वो कहती है उसका आप दोनों के अलावा कोई भी इस दुनिया में नहीं है और यहां के अलावा वो कहां जाएगी ?
मल्ला के सामने विक्रांत ने रखी शर्त
मल्ला घर के एक - एक लोग से माफी मांगती है और गगन उसे कहता है, ये घर उसका नहीं है। घर विक्रांत का और ये समझकर ही उसे पूछना होगा। विक्रांत को रॉनी नीतू सभी लोग घर में रहने देने की सलाह देते है। वही इस बीच ही मल्ला के सामने विक्रांत शर्त रखता है कि, अगर उसको घर में रहना है तो, तलाक के पेपर पर साइन करना होगा। ये सुनकर सभी लोग हैरान हो जाते है। वही मल्ला मन्नत के पास जाकर कहती है वो उसकी बड़ी बहन है। उसके साथ ऐसा वो होने नहीं दे सकती है। बहन ही बहन का घर नहीं तोड़ सकती है। मल्ला नीतू और रॉनी के पास भी जाती है और नीतू मल्ला का साथ देती है लेकिन, रॉनी ये सब के लिए उसे मना कर देता है। वही इस बीच रवीना मल्ला और विक्रांत के रिश्ते को लेकर कहती है, विक्रांत की परवरिश लंदन में हुई है इसका ये मतलब नहीं है वो रिश्ते को भी नहीं समझेगा। इसे अच्छा मेरा और बॉबी का रिश्ता था। ये बात पर विक्रांत को गुस्सा आ जाता है क्योंकि रवीना ने मन्नत को सौतन कहा होता है। विक्रांत रवीना को कहता है मन्नत घर की होने वाली बहु है और उसे तमीज से बात करने के लिए। विक्रांत मल्ला को वो सारी बातें बताता है किस तरह उसने झूठे रिश्ते में उसे फंसाया ? किस तरह झूठा रिश्ता बना मेरा ? झूठ रिश्ते की कोई उम्मीद नहीं होती है। धैर्य अनिरुद्ध के पेपर को साइन करवाता है और विक्रांत मन्नत के बारे में पूछता है लेकिन अनिरूद्ध की बातों से उसे लगता है कि वो विक्रांत के बारे में कुछ ज्यादा नहीं जानता है।
मल्ला ने दिया तलाक
विक्रांत के कहने पर गगन भी मल्ला को पेपर देता है। वही मल्ला को दादी कहती है, सिर्फ और सिर्फ उसकी वजह से मन्नत को कहना पड़ रहा है कि वो सही है। मल्ला पेपर पर साइन के देती है और सभी लोग वहां से चले जाते है। मल्ला को याद आते रहता है कि उसकी मां ने उसके लिए क्या बोला हुआ है। वही मल्ला मन्नत से हार नहीं सकती है और उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश जरूर करेगी। मन्नत को ये सब चीजे अच्छी नहीं लगती है। क्योंकि, विक्रांत और मल्ला का रिश्ता टूट गया होता है। विक्रांत मन्नत का मूड सही करने के लिए सोचता है और श्रुति को झोले बनाने को कहता है। श्रुति को भी ये बात अजीब लगती है लेकिन वो तैयार हो जाती है। वही धैर्य विक्रांत के पूरे परिवार का पता लगाता है इंटरनेट पर लेकिन जैसे ही वो नीतू के बारे में सर्च करने को कोशिश करता है तब तक उसे फोन आ जाता है और अर्जेंट उसे निकलना होता है। मन्नत विक्रांत को लेकर सोचती है क्या सच में इन्हें ये बात करनी थी ? मन्नत कहती है आपको झोले खाने है ? विक्रांत कहता है, हां आज मन नहीं किया उसका बनाने का इसलिए। मन्नत को ये बात समझ नहीं आती है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, विक्रांत और मन्नत के बीच नजदीकियां बढ़ती है और विक्रांत उसे शादी के बारे में पूछता है। वही नीतू रॉनी को कहती है मन्नत अशुभ है कुछ सही नहीं हो रहा है उसके आने के बाद पहले बॉबी फिर ऐश्वर्या अब विशाखा। ये बात विक्रांत और मन्नत सुन लेते है क्योंकि वो दोनों वही आते है अपने पेरेंट्स से बात करने के लिए।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए serialboosters के साथ।
Udne Ki Aasha स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Binddii कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Dhaakad Beera कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Sampoorna स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Advocate Aarti Anjali Awasthi स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Mannat Serial Spolier Alert : कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो Mannat में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें।