Submitted By: Author: Varsha Mishra On Oct 18, 2025 07:05 PM IST
कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मन्नत से विक्रांत माफी मांगता है। वही दूसरी तरफ रॉनी का गुस्सा नीतू पर फूट जाता है।
क्या कुछ होगा खास आज के एपीसोड में ?
एपिसोड की शुरुआत विक्रांत से होती है। जहां विक्रांत नीतू से पैनिक होने के लिए मना करता है। है नीतू विक्रांत से कहती है वो उसे खोना नहीं चाहती है। मन्नत से धैर्य बात करता है और वो कहता है, किसी भी रिश्ते को तोड़ना उसका हल नहीं है। अगर वो कहेगी तो, विक्रांत से बात करेगा धैर्य। लेकिन मन्नत उसे मना करती है और कहती है उसे ये क्यों नहीं समझ आता है कि उनकी मां पर वो क्यों हाथ उठाएगी ? मै बस अपने आपको बचा रही थी। ऐसे में मन्नत अपने आपको कोसती है कि सच में उसे मर ही जाना चाहिए था।
रॉनी ने मारा नीतू को थप्पड़
मन्नत की हालत देखते हुए धैर्य वहां से चला जाता है और वो नीचे मल्ला का वादा याद करता है। जिसकी वजह से ये सब हुआ है। मल्ला वहां आती है और कहती है वो अब अपना वादा याद रखेगी। दोनों पर मन्नत की नजर जाती है और नीतू विक्रांत को समझा रही होती है। तब तक रॉनी गुस्से में आता है और नीतू को भला बुरा कहता है। जिस तरह से वो नीतू को पकड़ा हुआ होता है। नीतू को दर्द हो रहा होता है। विक्रांत भी रॉनी को छोड़ने के लिए कहता है लेकिन रॉनी किसी की बात नहीं सुन रहा होता है। नीतू लगातार कुछ ना कुछ कह रही होती है। जिसके बाद रॉनी उसे थप्पड़ मार देता है। विक्रांत का गुस्सा उस पर फूट जाता है और वो अपने पापा का कॉलर पकड़ लेता है। इस बात को समझाने के लिए रॉनी ये करता है ये विक्रांत को समझ आता है। धीरे - धीरे विक्रांत को रॉनी समझाता है आज उसकी मां को उसने मारा तो, आज विक्रांत ने उनका गला पकड़ लिया है। वही मन्नत की भी तो मां है। मन्नत की मां के सतह कुछ गलत होगा तो क्या करेगी वो ? नीतू ने बताया नहीं तुम्हे ? मन्नत को मरने तक कह दिया था उसने ? वो सिर्फ अपने आपको बचाने की कोशिश कर रही थी। विक्रांत की भी गलती इसमें रॉनी बताता है कि आज भी विश्वास नहीं कर पाया है वो मन्नत पर कि वो कह रही है तो झूठ नहीं कह रही है। विक्रांत अपनी मां को कहता है उसके लिए उसने अपना रिश्ता तोड़ लिया है। वो कितने दुख में होगी। विक्रांत मन्नत के पास जाता है और रॉनी नीतू से कहता है ये सब के चक्कर में वो सब मच खो देगी।
विक्रांत और मन्नत की हुई शादी
विक्रांत मन्नत को टेरेस पर रोता हुआ देखता है और उसे मनाने जाता है। जहां मन्नत उसकी एक भी बात सुनने को तैयार नहीं होती है और सिर्फ वो वहां से जाने की कोशिश करती है लेकिन विक्रांत उसे जाने नहीं देता है और कहता है आज के आबाद उसे दोबारा ऐसी गलती नहीं होने वाली है। अगर विक्रांत गुस्सा था तो मन्नत को उसके रिश्ते को बचाना चाहिए था। मन्नत को इस बात पर भी गुस्सा आता है कि विक्रांत ऐसे कैसे कह सकता है ? दोनों के झगड़े से दिया नीचे गिर जाता है और पर्दे में आग लग जाती है। विक्रांत उसे देखता है और कपड़े को दिए के बीच डाल देता है। मन्नत से विक्रांत कहता है आज मन्नत उसकी हुई। अग्नि को साक्षी मानकर विक्रांत मन्नत से शादी कर लेता है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अनिरुद्ध ऐश्वर्या राय सिंह को लेकर मन्नत को जानकारी देता है कि, वो हॉस्पिटल में है। मन्नत अब अपनी अगली चाल चलने की सोचती है और हॉस्पिटल में जाती है। जहां वो धैर्य को देखकर हैरान हो जाती है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए serialboosters के साथ।
Udne Ki Aasha स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Binddii कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Dhaakad Beera कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Sampoorna स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Advocate Aarti Anjali Awasthi स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Mannat Serial Spolier Alert : कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो Mannat में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें।