Submitted By: Author: Varsha Mishra On Oct 17, 2025 09:33 PM IST
कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, धैर्य मन्नत और विक्रांत के पहले करवा चौथ को खराब कर देता है।
क्या कुछ होगा खास आज के एपीसोड में ?
एपिसोड की शुरुआत विक्रांत और मन्नत से होती है। जहां सभी लोग करवा चौथ के त्योहार को अच्छी तरह मनाते है। जिसके बाद, धैर्य इस फेस्टिवल को खराब करने के लिए दिए को मन्नत के ऊपर फेंकने की कोशिश करता है। जो टेबल तक गिर जाता है। मन्नत को बचाने के लिए विक्रांत उसे वहां से हटा देता है। जिसके बाद वो आग को बुझा देता है। विक्रांत का हाथ इस चक्कर में जल जाता है। जिसके कारण मन्नत और सभी उसे नीचे लेकर जाते है और दवाई लगाते है।
श्रुति को नीतू ने मारा थप्पड़
नीतू भी विक्रांत के पास जाने की कोशिश करती है लेकिन तब तक विशाखा उसे समझाती है और कहती है मन्नत की वजह से हुआ है ये सब। जब इसका कुछ नया होता है ये कुछ ना कुछ कर ही देती है। लेकिन मन्नत मेरे लिए लक्की साबित होगी सच सामने आने के बाद। नीतू नीचे आती है और मन्नत रॉनी और विक्रांत कमरे में दवाई लगा रहे होते है तब तक नीतू नीचे परेशान हो जाती है। मन्नत नीतू को शांत करवाने जाती है लेकिन नीतू इस बीच ही मन्नत को अपशगुनी और बतचलन कहती है। ऐश्वर्या को लेकर नीतू कहती है कि, उसे गलती हो गई थी। उसी समय इसे मार देना चाहिए था। ये बात श्रुति को पसंद नहीं आती है और ये चीज विक्रांत को लेकर कहती है। जिसके कारण नीतू श्रृति को थप्पड़ मार देती है और मन्नत से कहती है इस लड़की को इसकी मां ने ही अमीर लड़कों को फंसाना सिखाया है क्योंकि ये दोनों का यही काम है। नीतू बहुत जोर से मन्नत का हाथ पकड़ी होती है। अपने आपको बचाने के लिए मन्नत नीतू को धक्का दे देती है और विक्रांत वहां आ जाता है। घर के सभी लोग इस बहस को देखकर खुश होते है। वही दूसरी तरफ, विक्रांत मन्नत की बहस शुरू हो जाती है। विक्रांत को लगता है मन्नत ने उसकी मां को धक्का दिया है। इस बात को लेकर बहस शुरू हो जाती है।
मन्नत का फूटा गुस्सा
दोनों के बीच बात इस हद तक चली जाती है जहां विक्रांत और मन्नत एक दूसरे से अपना रिश्ता तोड़ लेते है। रॉनी दोनों को समझाने की कोशिश करता है लेकिन मन्नत कहती है इस रिश्ते में विश्वास और प्यार दोनों ही नहीं है। मन्नत को उसकी मां कमरे में समझाती है और विशाखा धैर्य से कहती है उसका प्लान कामयाब हो गया है। धैर्य इस बात से इंकार करता है और कहता है उसका ये मन तो कभी नहीं था। अगर था तो सिर्फ अमन को पाना। दोनों की आंखों में दर्द है अपने प्यार के लिए। श्रुति मन्नत को कहती है ये सब में उसकी ही गलती है। मन्नत कहती है कितनी बार ये अब वो बोलेगी और कितने बार वो सही साबित होगी ? हर बार का है उनका ? वही रॉनी शालिनी से पूरा मामला पूछने आता है और धैर्य भी इस मामले में उसे पूरा बताता है। जाते - जाते धैर्य कहता है, उम्मीद करता है इसका न्याय होगा। वही मन्नत के पास धैर्य आता है विक्रांत और मन्नत का रिश्ता बचाने के लिए। लेकिन, मन्नत उस बात पर भी कुछ नहीं कहती है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, धैर्य को ऐश्वर्या कहती है उसे जेल से निकलवाना ही होगा। जिसके कारण वो मन्नत और सलूजा परिवार को बर्बाद करने की कोशिश करेगी।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए serialboosters के साथ।
Udne Ki Aasha स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Binddii कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Dhaakad Beera कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Sampoorna स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Advocate Aarti Anjali Awasthi स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Mannat Serial Spolier Alert : कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो Mannat में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें।