Submitted By: Author: Varsha Mishra On Jun 08, 2025 02:29 PM IST
Bade Acche Lagte Hain Serial Promo: एकता कपूर के सीरियल में हुई शिवांगी जोशी की एंट्री, प्रोमो आया सामने
टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी इन दिनों अपनी बहन की शादी में बिजी चल रही है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तरह - तरह की तस्वीरें वायरल हो रही है। लेकिन इस बीच ही अब शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा के फैंस को मिल गई है गुड न्यूज दरअसल, सीरियल बड़े अच्छे लगते है के मेकर्स ने अब सीरियल का नया प्रोमो सामने लाया है जिसकी वजह से फैंस काफी एक्साइटेड हो गए है।
क्या कुछ है खास प्रोमो में ?
प्रोमो की शुरुआत हर्षद चोपड़ा से होती है जहां हर्षद को देखकर लड़कियां बेहोश होती है और उनके साथ बात करने के लिए मरती रहती है। ये चीज शिवांगी जोशी देख लेती है और उनके चेहरे पर जलन साफ नजर आती है। शिवांगी हर्षद को लड़कियों से बचाती है। प्रोमो को शेयर कर कैप्शन लिखा गया है कि, हैप्पीली मैरिड होने का ख्वाब सबका है पर कैसे ये सिर्फ इनका राज है। कैप्शन से ही पता चल गया है कि, इस सीरियल में हर्षद और शिवांगी पति पत्नी का किरदार निभाने वाले है।
प्रोमो ने किया फैंस को कंफ्यूज
प्रोमो को देखकर कहा जा रहा है कि, दोनों की लव स्टोरी शादी के बाद शुरू होगी। दोनों को लेकर फैंस कह रहे है कि, शिवांगी और हर्षद सीक्रेट मैरिज करने वाले है लेकिन जमाने के सामने ये दोनों एक दुसरे को नजर अंदाज करेंगे। इस बात में अब कितनी सच्चाई है ये बात तो मेकर्स की बता सकते है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए serialboosters के साथ।
Udne Ki Aasha स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Binddii कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Dhaakad Beera कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Sampoorna स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Advocate Aarti Anjali Awasthi स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Mannat Serial Spolier Alert : कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो Mannat में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें।