Submitted By: Author: Vishal Dubey On Jan 22, 2025 09:34 AM IST
Anupamaa Fame Sagar Parekh Stars in Zee TV’s Jagriti Ek Nayi Subah post-leap: टीवी इंडस्ट्री के शानदार प्रदर्शन करने वाले सागर पारेख किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। कलर्स के शो 'मेरा बलम थानेदार' में नज़र आ चुके सागर के हाथ अब नई धारावाहिक लगी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता ज़ी टीवी के शो ‘जागृति एक नई सुबह' में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। गौरतलब है, कि शो जल्दी ही लीप लेने वाला है और इसमें नए कलाकारों की टोली शामिल हो रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आखिरी बार कलर्स चैनल के मिश्री में नजर आ चुकी नमिश तनेजा शो में मुख्य भूमिका निभाएंगे। वहीं 'ना उमरा की सीमा हो' फेम रचना मिस्त्री जागृति की मुख्य द्वारा जनता का मनोरंजन करेंगी।
अब हमे खबर मिली है, कि इस शो में प्रमुख भूमिका के लिए सागर को चुना गया है, जिन्हें दर्शक स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक अनुपमा में समर शाह के रूप से पहचानते है। इसके अलावा अभिनेता को राजा बेटा, बालिका वधू 2, फना: इश्क में मरजावां 2 जैसे शोज में भी देखा गया था।
हमने सागर से बात करने की कोशिश की, मगर हमें उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला है। इस खबर से जुड़ी ताज़ा अपडेट पाने के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।
Anupamaa Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Anupamaa
Aarti Anjali Aswathi 22nd October 2025 Written Update : युवराज हुआ पार्टी से गायब, आरती ने तोड़ा मां से रिश्ता
Anupama Serial Spolier Alert : स्टार प्लस के लोकप्रिय शो Anupama में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें
Yeh Rishta Kya Kahlata Hai Serial Spolier Alert : स्टार प्लस के लोकप्रिय शो Yeh Rishta Kya Kahlata Hai में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें
Hindi Film Actresses News Update: Read about Diwali Fashion of Film Actresses
Women in Khakee News Update: Read about actresses who played Cop Roles