Submitted By: Author: Varsha Mishra On Sep 27, 2025 11:32 AM IST
Anupama 26th September 2025 Written Update : देविका का सच आया घरवालों के सामने, तोशु की हुई एंट्री, पराग देगा राही का साथ
स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है क्योंकि, अनुपमा ने बता दिया है देविका का सच सभी को। वही दूसरी तरफ राही के सपनों में पराग दे रहा है साथ।
क्या कुछ होगा खास आज के एपीसोड में ?
एपिसोड की शुरुआत अनुपमा और देविका से होती है। जहां देविका की डायरी को देख अनुपमा इमोशनल हो जाती है। जहां देविका अपनी डायरी के लिए कहती है कि, मेरे सारे सपने इसमें ही है और जब मुझे डायरी या किसी से बात करनी होती थी तो मै इसी में लिख लेती थी। अनुपमा ये सब बातों से इमोशनल हो जाती है। वही ख्याति का फोन अनुपमा को कहता है माफी मांगने के लिए। ख्याति कहती है उसने जो भी किया है माफी के लायक नहीं है। लेकिन फिर भी उसे माफ कर देना। देविका और अनुपमा दोनों को बाहर से आवाज सुनाई देती है और देविका अनुपमा दोनों ही उसे पकड़ने जाते है। अनुपमा उसे आराम करने के लिए कहती है लेकिन देविका उसकी सुनती नहीं है।
अनुपमा और देविका ने पकड़ा चोर
किचन में अनुपमा और देविका चोर को पकड़ते है। जिसके बाद वो लोग घर के सभी लोग को बुलाते है। घर के सभी लोग मारने का समान लेकर आते है। जहां बा झाड़ू लेकर आती है और मारती है लेकिन, अनुपमा उसे रोकती है और कहती है एक बार देख लो है कौन ये ? सभी लोग उसके चेहरे से चादर हटाते है। वही ये चोर कोई और नहीं बल्कि तोशु होता है। तोशु कहता है उसे भूख लगी थी और घर से निकल जाने के बाद उसके पास कुछ नहीं था। तो वो यहां आ गया खाना खाने के लिए। बा उसे गहने के बारे में पूछती है और तोशु कहता है, जिसे शर्त लगाई थी उसे पैसे दे दिए। बा और बाउजी दोनों तोशु को घर में रखने के लिए मान जाते है। वही तोशु कहता है आज के आबाद वो ऐसा कोई भी काम नहीं करेगा। देविका को तैयार कर अनुपमा नीचे लेकर आती है। जहां अनुपमा कहती उसके साथ हंसी मजाक करती है। वही देविका के बर्थडे के लिए सरप्राइस होता है। जहां सभी लोग बर्थडे उसका सेलिब्रेट करते है। देविका को लगता है उसका बर्थडे सब भूल गए है। देविका कहती है उसका मन भी नहीं था क्या पता ये लास्ट हो ? देविका की ये बात सुनकर सभी को अजीब लगता है लेकिन, देविका बात को घुमा देती है। वही देविका बताती है बचपन से ही उसका पिंक कलर फेवरेट था। इसलिए थीम भी आज पिंक ही है। एक - एककर सब देविका को गिफ्ट देते है। जिसके बाद बा उसे कहती है, भगवान उसे लंबी उम्र दे। देविका को ये बात अजीब लगती है और कहती है आज सिर्फ आशीर्वाद दे रही है ? बा कहती है अभी वही जरूरत है तुझे। देविका को पता चल जाता है और अनुपमा कहती है बताना पड़ा क्योंकि, ये तेरी बीमारी का आखिरी बर्थडे है। देविका इमोशनल हो जाती है। वही प्रेम अनिल को अकाउंट देखकर गुस्सा आता है क्योंकि, बहुत पैसे की गड़बड़ी होती है। राही चाय लेकर आती है। जहां राही भी अकाउंट हैंडल करने के लिए देखती है। राही को प्रेम याद दिलाता है, कि अनु की रसोई के लिए उसने फाइनलसिएल हैंडल किया था। वही राही की तारीफ प्रेम करता है और अनिल उसे हैंडल करने देता है।
देविका हुई इमोशनल
अनिल की अकाउंट को राही देखती है और फाटक से गलती पकड़ लेती है। जिसे देखकर सब हैरान हो जाता है। वही पराग गुस्सा होने का नाटक करता है और कहता है होटल खोलना जा उसकी तैयारी करो तुमलोग। राही के बारे में अनिल और प्रेम बताते है। जहां पराग उसे कहता है, कि वो अपनी अधूरी पढ़ाई पूरी कर सकती है। ख्याति वहां आती है नाश्ता के लिए लेकिन पराग कहता है किसकी को उसके नाश्ते दवाई की चिंता नहीं करना है। बीमारी को लेकर देविका की हिम्मत सब बढ़ाते है। वही सब जश्न करते है बर्थडे का और जमकर डांस करते है। वही तोशु फिर से वीडियो बनाना शुरू कर देता है। अनुपमा और देविका दोनों ही बहुत इमोशनल हो जाते है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अनुपमा देविका की डायरी देखती है और उसकी ख्याइश पूरी करने के लिए ट्रिप प्लान करती है और इसमें अब उसका साथ देते है। जहां प्रार्थना कहती है, काश इस ट्रिप में माही, राही और परी भी आ पाते। अनुपमा और देविका दोनों ही राही के ससुराल जाते है। राही उन्हें देखकर हैरान हो जाती है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए serialboosters के साथ।
Udne Ki Aasha स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Binddii कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Dhaakad Beera कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Sampoorna स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Advocate Aarti Anjali Awasthi स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Mannat Serial Spolier Alert : कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो Mannat में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें।