Submitted By: Author: Vishal Dubey On Jan 13, 2025 10:32 AM IST
Akshita Tiwari to Star in Colors' Meri Bhavya Life: जनता के मनोरंजन के लिए जल्द ही कलर्स चैनल पर एक नया सीरियल लॉन्च किया जाएगा, जिसका नाम मेरी भव्य लाइफ है। शो का निर्माण स्फीयर ओरिजिन्स द्वारा किया जा रहा है, जिसके मुख्य कलाकार होंगे करण वोहरा और प्रिशा धतवालिया। यही नहीं इस शो में हमें अनुपमा में नंदिनी के किरदार में नजर आ चुकी ‘अक्षिता तिवारी‘ देखने को मिलेंगी।
आपको बता दें, मुख्य कलाकार करण वोहरा अनुभवी अभिनेता है, जिन्हें मैं हूँ साथ तेरे द्वारा काफी प्यार मिला था। वहीं प्रिशा एक नई कलाकार हैं, जो अपने डिजिटल कंटेंट से जनता का मनोरंजन करती है। शो में कई दमदार कलाकारों की टोली शामिल होने वाली है, जिसमें मानसी साल्वी, प्राची कोवली, कृतिका देसाई, इकबाल आज़ाद, मेहुल कजारिया, शीतल मौलिक, दिशा उपाध्याय जैसे कलाकार शामिल है।
अब हमें जानकारी मिली है, कि कलर्स के नीरजा एक नई पहचान में चकरी की भूमिका से पहचानी जाने वाली अक्षिता फिर एक बार कलर्स के लिए काम करेंगी। इस शो में अभिनेत्री का किरदार बेहद दमदार होगा।
आईडब्लयूएमबज ने अपने सूत्र के हवाले से कहा है, कि "अक्षिता फीमेल लीड की छोटी बहन की भूमिका निभाएंगी। वह भव्या के बिल्कुल विपरीत होंगी। वह शो में समानांतर लीड होंगी।"
अक्षिता ने इस खबर की पुष्टि कर दी है और हम जल्दी ही इस खबर से जुड़ी नई अपडेट पेश करेंगे। तब तक के लिए जुड़े रहे सीरियल बूस्टर के साथ!
YRF News Update: Read about YRF & Netflix's Worldwide Collaboration
Janhavi Kapoor News Update: Read about Actress Janhavi Kapoor
Anurag Kashyap News Update: Read about Director Anurag Kashyap
Ayushmann Khurrana News Update: Read about Ayushmann Khurrana
Shahrukh Khan News Update: Read about Shahrukh Khan
Mannat Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Mannat