Submitted By: Author: Varsha Mishra On Sep 10, 2025 06:55 PM IST
9th September 2025 Mannat Written Update : विक्रांत और मन्नत की हुई बहस, मन्नत ने दिया अनिरुद्ध का साथ, नीतू का फूटा गुस्सा
कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अनिरुद्ध को झूठ बोलने से मन्नत रोक देती है। जिसकी वजह से विक्रांत उसे नाराज हो जाता है।
क्या कुछ होगा खास आज के एपीसोड में ?
एपिसोड की शुरुआत मन्नत से होती है। जहां मन्नत अनिरुद्ध को कहती है उसने कभी भी हार नहीं मानी है और आज भी वो नहीं हार मानेगी। घर आ कर मन्नत बप्पा और दादू की तस्वीर के एकसाथ देखती है। जिसके बाद वो इमोशनल हो जाती है और उसका सहारा बनकर विक्रांत सामने आता है और उसे ये बात यही खत्म करने को कहता है। विक्रांत कहता है इसे पहले भी वो कभी भी मन्नत की मदद नहीं कर पाया था लेकिन इस बार वो करना चाहता है। श्रुति इस बात पर विक्रांत का साथ देती है।
श्रुति और मन्नत की बहस
श्रुति कहती है मन्नत को अब अनिरुद्ध के लिए वो कुछ भी नहीं करेगी क्योंकि, मन्नत को कोई झूठा और नकली इंसान कहता है तो श्रुति को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है। मन्नत कहती है इस बार अनिरुद्ध सही है और वो उसका साथ देगी क्योंकि, श्रुति ने ही उसे समझाया है हमेशा सच का साथ देने के लिए। श्रुति उसे पूछती है क्या उसके लिए उसकी जिंदगी में कोई वैल्यू नहीं है ? मन्नत कहती है श्रुति बहुत अच्छे से जानती है कि उसकी जिंदगी में उसकी क्या वैल्यू है। मन्नत अपनी बातों का भरोसा करने के लिए कहती है क्योंकि वो झूठ नहीं कहती है। विक्रांत इस बात पर कहता है, तुम झूठ नहीं बोलती लेकिन गुमराह तो हो जाती होना ? अगली सुबह सभी लोग कोर्ट में आते है। वही अनिरुद्ध भी वहां आता है। गगन अनिरूद्ध का कॉलर पकड़ लेता है और कहता है वो नहीं छोड़ने वाला है इतनी आसानी से। विक्रांत गगन को समझाता है और कहता है ये कोर्ट है शांति से बात करते है। अनिरुद्ध के केस की सुनवाई शुरू होती है और ऐश्वर्या अपने रेप केस को लेकर कहती है हां ये बात बिल्कुल सही है। अनिरुद्ध को ऐश्वर्या अपने इशारों में बहुत कुछ कहती है। लेकिन अनिरुद्ध उसके बातों पर ध्यान नहीं देता है और अनिरुद्ध जब तक अपने गुनाह को कबूल करता तब तक मन्नत वहां आती है और कहती है इन पर लगे सारे इल्जाम झूठ है। अनिरुद्ध से बात करने के लिए मन्नत कुछ वक्त मांगती है और बातों ही बातों में अनिरुद्ध को मन्नत पापा कहती है और उस पर विश्वास करने को कहती है। कोर्ट की अगली हियरिंग एक हफ्ते बात की दी जाती है जिसके वजह से दादी भी मन्नत पर इल्जाम लगाती है।
नीतू का फूटा गुस्सा
मन्नत की ये हरकत पर विक्रांत को गुस्सा आ जाता है और वो मन्नत से नाराज हो जाता है। मन्नत विक्रांत को देखकर सोचती है भगवान मेरे साथ है तो विक्रांत भी मेरे साथ रहेंगे। ऐश्वर्या अपना अगला प्लान शुरू करने को कहते है। वही सभी परिवारवाले एक साथ बाहर आते है और मन्नत पर नीतू का गुस्सा मन्नत पर फूट जाता है वो कहती है ओर क्या सबूत चाहिए आपको ,की ये बर्बादी लड़की है। अगर सही रहती तो आज अपनी मां का साथ देती किसी और का भी श्रुति मन्नत को समझाने की कोशिश करती है लेकिन मन्नत किसी की बात नहीं सुनती है और कहती है वो सही है सच का साथ देगी। बाहर अनिरुद्ध से मानत मिलने आती है और उस पर विश्वास करने के लिए अनिरुद्ध को थैंक यूं कहती है और अपना पापा कहती है उसे। अनिरुद्ध और मन्नत को सतह देखकर मन्नत के खिलाफ वहां सभी लोग आंदोलन करते है और रविन्द्र ऐश्वर्या के कहने पर उस पर किचड़ उछालते है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मन्नत मल्ला को चैलेंज देती है और कहती है वो ये बाजी हार चुकी है। वही मल्ला के खिलाफ मन्नत प्लान बनाती है और अचानक नारियल से एक रोशनी निकलती है और मल्ला को रूम में बंद कर देती है। मल्ला को एक शख्स नजर आता है जो उसके दादू जैसा नजर आता है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए serialboosters के साथ।
Mannat Serial Spolier Alert : कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो Mannat में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें।
10th September 2025 Ishani Written Update : ईशानी ने मांगी अनुराग से मदद, शाश्वत को आया गुस्सा
10th September 2025 Aarti Anjali Awasthi Written Update : कली के प्लान से हैरान हुए घरवाले, आरती को मिली गौरव की चेतावनी
10 th September Kabhi Neem Neem Kabhi Shahad Shahad Written Update: कथा और युवी की कोशिश, गायत्री को हुआ अर्जुन पर शक
Anupama Serial Spolier Alert : स्टार प्लस के लोकप्रिय शो Anupama में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें
Yeh Rishta Kya Kahlata Hai Serial Spolier Alert : स्टार प्लस के लोकप्रिय शो Yeh Rishta Kya Kahlata Hai में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें