6th August 2025 Mannat Written Update : मन्नत और ऐश्वर्या का सच आया सामने, मल्ला ने खोली अपनी मां की पोल, मन्नत-विक्रांत की बढ़ी नजदीकियां

Submitted By: Author: Varsha Mishra On Aug 06, 2025 08:27 PM IST

6th August 2025 Mannat Written Update : मन्नत और ऐश्वर्या का सच आया सामने, मल्ला ने खोली अपनी मां की पोल, मन्नत-विक्रांत की बढ़ी नजदीकियां

6th August 2025 Mannat Written Update : मन्नत और ऐश्वर्या का सच आया सामने, मल्ला ने खोली अपनी मां की पोल, मन्नत-विक्रांत की बढ़ी नजदीकियां 

 

कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मल्ला लेकर आ जाती है सबके सामने ऐश्वर्या और मन्नत का सच।

 

क्या कुछ होगा खास आज के एपीसोड में ?

एपिसोड की शुरुआत मन्नत और ऐश्वर्या राय सिंह से होती है। जहाँ मन्नत ऐश्वर्या के लिए परेशान हो जाती है। वही मन्नत होश में आने को ऐश्वर्या को कहती है लेकिन, ऐश्वर्या होश में नहीं आती है। विक्रांत मन्नत की हालत को देखकर हैरान हो जाता है और उसे पूछता है कि ये सब क्या हुआ है और मैं यहाँ आया था लेकिन तुम नजर नहीं आयी। विक्रांत से मन्नत कहती है इनकी हेल्प कीजिए बहुत खून बह रहा है इनका। विक्रांत डॉक्टर को फ़ोन करता है। इस बिच ही गुंडे मन्नत को लेकर मल्ला को अपडेट करते है कि, मन्नत की माँ आ गयी बीच में और हमारा प्लान फेल हो गया। गुंडे मन्नत की माँ का नाम ऐश्वर्या बताते है और मल्ला ये बात पर विश्वास नहीं करती है और अपनी माँ को फ़ोन करती है। घर पर डॉक्टर ऐश्वर्या को लेकर आते है और गगन परेशान हो जाता है कि अचानक ऐश्वर्या को क्या हो गया ?

 

ऐश्वर्या के लिए परेशान हुई मन्नत ?

 

श्रुर्ति मन्नत को देखकर परेशान हो जाती है और उसे पूछती है तू ठीक है ना मन्नत ?मन्नत श्रुति को ऐश्वर्या के पास जाने को कहती है क्यूंकि उसे श्रुति की जरूरत रहती है। मन्नत वहां से चली जाती है अपने कमरे में। विक्रांत से रॉनी पूछता है क्या हुआ है विक्रांत उसे बताता है कि, मैं जब गया था तभी वहां ये हालत थी ऐश्वर्या की। मन्नत कमरे में आती है और उसे कुछ बुरे पल याद आते रहते है। मन्नत के पास विक्रांत आता है और उसे बात करने की कोशिश करता है लेकिन अचानक मन्नत डर जाती है। विक्रांत उसे शांत करवाता है और उसकी महलम पट्टी कर देता है। दोनों के बीच इमोशनल मोमेंट देखने को मिलता है। विक्रांत को गले लगाकर मन्नत रोती है और विक्रांत उसे बार - बार कहता है तुम अभी सेफ हो। नीतू का सारा गुस्सा मन्नत पर निकलता है और विक्रांत को उसकी आवाज सुनाई देती है। नीचे आकर विक्रांत सबको शांत करवाता है और कहता है कहाँ क्या बोलना है आपको पता नहीं चलता है क्या ? रॉनी भी इस बात पर विक्रांत का साथ देता है। 

 

मन्नत ने छिपाया सच ?

 

विक्रांत के बाद मन्नत नीचे आती है और गगन , विक्रांत सब मन्नत से पूछते है वहां क्या हुआ था ? ऐश्वर्या और मल्ला का सच छुपाने के लिए मन्नत झूठ बोलती है और कहती है कि मैं मेजबानी गई थी विक्रांत से मिलने के लिए लेकिन वहां सर नहीं थे। वहां कुछ गुंडे थे जिन्होंने मेरे साथ बहुत बुरी हरकत की और सही समय पर आकर ऐश्वर्या राय सिंह ने मेरी जान बचा ली। उन्होंने ने जमकर गुंडों की धुलाई की। पुनीत को समझ नहीं आता है कि, ऐश्वर्या ने ऐसा क्यों किया है ? मन्नत वहां से चली जाती है और उसका सामना मल्ला से होता है। मन्नत जिस नजर से मल्ला को देखती है मल्ला को लगने लगता है कि मन्नत को बात पता चल गयी है। नीतू भी सोच में रहती है ऐश्वर्या ने इसकी जान बचायी है ? डॉक्टर घरवालों को खून के लिए कहते है क्यूंकि, ऐश्वर्या को उसकी जरूरत रहती है। B - होने के कारण ये ब्लड कही जल्दी मिलता नहीं है। डॉक्टर ऐश्वर्या के बच्चे के बारे में पूछती है शायद उसका ब्लड ग्रुप हो लेकिन गगन कहता है उसका ब्लड मेरे से मैच करता है। मल्ला कहती है मैच करता फिर भी मैं नहीं देती क्यूंकि, इंजेक्शन से मुझे डर लगता है। मल्ला की ये बात पर गुस्सा सब मजाक उड़ाते है। 

 

मन्नत ने दिया अपना खून ? 

 

श्रुति अपना खून देने की बात करती है लेकिन उसके ऑपरेशन के कारण वो ब्लड नहीं दे पाती है। मन्नत अपना खून देने को तैयार हो जाती है और विक्रांत अपने घर के सर्वेंट को कॉल करता है ये कहने के लिए कि, मन्नत खून देने जा रही है ग्लूकोज़ तैयार रखने को। मल्ला को ये देखकर जलन होने लग जाती है। गगन और सभी लोग ऐश्वर्या के लिए परेशान रहते है। मन्नत अपना खून देती है और उसकी माँ ऐश्वर्या का सच पता करने की कोशिश करती है मन्नत से लेकिन मन्नत कुछ नहीं कहती है। वो बताती है आप उनकी माँ हो इसलिए भेजा आपके पास उनको। उसी वक़्त विक्रांत मन्नत के कमरे के बाहर आता है और कमरे के ऐसी के बारे में पूछता है लेकिन असली मकसद उसका मन्नत को हँसाना रहता है। मन्नत के पास जाकर भी विक्रांत उसे काम के बारे में बात करता है और मन्नत को गुस्सा आ जाता है कि ऐसे में भी वो काम के बारे में बात कर रहे है। श्रुति माँ के सामने विक्रांत की बुराई मन्नत करती है और कहती है इनको फ़िक्र नहीं है मेरी खाली काम की बात बस मैं भूल गयी कि मेरे साथ क्या हुआ है। सभी लोग खुश होते है क्यूंकि मन्नत भूल जाती है कुछ पलों के लिए। मल्ला को चिंता होती है अब उसका क्या होगा ? क्यूंकि मन्नत तो सारा सच बताने वाली है अब, इतने देर में उसके कमरे में मन्नत आती है और वो मल्ला को धमकी देती है कि ये सारा सच वो सबके सामने लाकर रहेगी क्यूंकि उसकी हरकत ही इतनी घटिया है। 

 

मल्ला ने लाया सच सामने 

 

मल्ला को समझ नहीं आता है वो क्या करे वो फैसला करती है कि वो अब घर छोड़कर चली जाएगी लेकिन वो जाएगी भी कहाँ ? इस बात का कोई भी आईडिया उसे नहीं रहता है। ऐश्वर्या के होश में आने का इंतज़ार सभी लोग करते है। डॉक्टर कुछ दवाई देती है मन्नत को कहती है उसका ख्याल रखने को। नीतू को नहीं समझता है कि ये दो दुश्मन दोस्त कैसे हो गए है ? क्यूंकि ऐश्वर्या तो उसकी दुश्मन है। मल्ला आती है ऐश्वर्या के कमरे में और ऐश्वर्या को लेकर बुरी - भली बातें करना शुरू कर देती है। मल्ला धीरे - धीरे घर वालों के सामने श्रुति और ऐश्वर्या का लिवर डोनर का सच लाती है जिसके बात हर कोई मल्ला को शनत करवाने की कोशिश करता है विक्रांत मल्ला को चुप रहने को कहता है क्यूंकि उसकी माँ की हालत बहुत सीरियस होती है। एल्कीन मल्ला वहां भी शांत नहीं होती है और ऐश्वर्या - मन्नत के रिश्ते पर सवाल उठाती है। वो कहती है एक - दूसरे की जान लेने वाले आज एक दूसरे पर प्यार क्यों बरसा रहे है ? दादू की बातें मल्ला को समझ नहीं आती है और वो दादू को बैठाकर शांति से बात सुने को कहती है। ऐश्वर्या मन्नत को कहती है उसे रोकने को लेकिन मन्नत नहीं रोकती है और दादी मल्ला को सारी बताने को कहती है। मल्ला बताती है ऐश्वर्या राय सिंह की बिन मांगी ये है ये मन्नत। मन्नत को जन्म देने वाली माँ श्रुति माँ नहीं बल्कि ऐश्वर्या राय सिंह है। मल्ला की बातों को श्रुति सच बताती है बताती है कि किस तरह उसको मन्नत मिली थी। ऐश्वर्या उसकी जान के लिए एक मिनट भी नहीं सोची। ये सब बात सुनकर सब हैरान हो जाते है। 

 

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

 

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अनिरुद्ध ऐश्वर्या राय सिंह के लिए नया प्लान बनाता है और वरुण कहता है क्या ये प्लान सच साबित होगा ? अनिरुद्ध उसे कहता है ये सच को सोनिया खन्ना भी झूठ नहीं बोलेगी। ऐश्वर्या घरवालों को सारी सच्चाई बताती है कि, हॉस्टल के दिनों की उसकी ये गलती है। जिसे सुनकर सभी लोग परेशान हो जाते है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए serialboosters के साथ।

0 Comment Sort by

Popular posts

Bigg Boss 19 22nd September 2025  Promo update:  Zeishan's queen slam, Amaal's confession and Pranit's roast spice up BB19 September 22nd, 2025 | 6:00 AM Bigg Boss 19 22nd September 2025 Promo update: Zeishan's queen slam, Amaal's confession and Pranit's roast spice up BB19

Bigg Boss 19 Promo Update: Read about the upcoming episode of Colors TV' popular show Bigg Boss 19 Promo Update

Kareena Kapoor Khan Birthday 21st September 2025 Written update:  Kareena Kapoor Khan at 45: From versatile to the ever-iconic 'Poo' September 21st, 2025 | 4:10 PM Kareena Kapoor Khan Birthday 21st September 2025 Written update: Kareena Kapoor Khan at 45: From versatile to the ever-iconic 'Poo'

Kareena Kapoor Khan 45th Birthday Update: Read about Kareena Kapoor Khan aka Poo 45th Birthday

Bigg Boss 19 21st September 2025 Promo update: Salman exposes Ashnoor's betrayal to Abhishek; Kajol does Singham step September 21st, 2025 | 6:09 AM Bigg Boss 19 21st September 2025 Promo update: Salman exposes Ashnoor's betrayal to Abhishek; Kajol does Singham step

Bigg Boss 19 Promo Update: Read about the upcoming episode of Colors TV' popular show Bigg Boss 19 Promo Update

Aanand L Rai on Tere Ishk Mein 20th September 2025 Written update:  Aanand L Rai shared BTS from Tere Ishk Mein with his magicians September 20th, 2025 | 8:27 PM Aanand L Rai on Tere Ishk Mein 20th September 2025 Written update: Aanand L Rai shared BTS from Tere Ishk Mein with his magicians

Aanand L Rai's Tere Ishk Mein BTS Spoiler Alert: Read about the upcoming film of Aanand L Rai Tere Ishk Mein

Ranveer Singh Don 3 20th September 2025  Written update:  Aryan Khan introduced Ranveer Singh's Don 3 moment in Ba***ds of Bollywood? September 20th, 2025 | 8:25 PM Ranveer Singh Don 3 20th September 2025 Written update: Aryan Khan introduced Ranveer Singh's Don 3 moment in Ba***ds of Bollywood?

Ranveer Singh Don 3 Spoiler Alert: Read about the upcoming clip of Ranveer Singh as Don in Ba***ds of Bollywood

Rashmika Mandana in Krrish 4 20th September 2025 Written update: Kannada Rashmika Mandana front runner for Krrish 4 ? September 20th, 2025 | 7:50 PM Rashmika Mandana in Krrish 4 20th September 2025 Written update: Kannada Rashmika Mandana front runner for Krrish 4 ?

Rashmika Mandana in Krrish 4 ? Spoiler Alert: Read about the upcoming film of Rashmika Mandana

Latest Updates:

Bigg Boss 19 22nd September 2025  Promo update:  Zeishan's queen slam, Amaal's confession and Pranit's roast spice up BB19

Bigg Boss 19 22nd September 2025 Promo update: Zeishan's queen slam, Amaal's confession and Pranit's roast spice up BB19

September 22nd, 2025 | 6:00 AM

Bigg Boss 19 Promo Update: Read about the upcoming episode of Colors TV' popular show Bigg Boss 19 Promo Update

Kareena Kapoor Khan Birthday 21st September 2025 Written update:  Kareena Kapoor Khan at 45: From versatile to the ever-iconic 'Poo'

Kareena Kapoor Khan Birthday 21st September 2025 Written update: Kareena Kapoor Khan at 45: From versatile to the ever-iconic 'Poo'

September 21st, 2025 | 4:10 PM

Kareena Kapoor Khan 45th Birthday Update: Read about Kareena Kapoor Khan aka Poo 45th Birthday

Aarti Anjali Awasthi 21st September 2025 Written Update : आरती को हुआ राघव के चाल का अंदाजा, अंजली के लिए कली ने खाई कसम

Aarti Anjali Awasthi 21st September 2025 Written Update : आरती को हुआ राघव के चाल का अंदाजा, अंजली के लिए कली ने खाई कसम

September 21st, 2025 | 3:40 PM

Aarti Anjali Awasthi 21st September 2025 Written Update : आरती को हुआ राघव के चाल का अंदाजा, अंजली के लिए कली ने खाई कसम

Anupama 21st September 2025 Written Update : अनुपमा का हुआ कोठारी परिवार में सम्मान, देविका की बात मानेगी डांस रानी ?

Anupama 21st September 2025 Written Update : अनुपमा का हुआ कोठारी परिवार में सम्मान, देविका की बात मानेगी डांस रानी ?

September 21st, 2025 | 1:10 PM

Anupama Serial Spolier Alert : स्टार प्लस के लोकप्रिय शो Anupama में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें

Yeh Rishta Kya Kahlata Hai 21st September Written Update : अरमान को हुआ अभीरा के होने का एहसास, दादी सा और मायरा का अनोखा डांस

Yeh Rishta Kya Kahlata Hai 21st September Written Update : अरमान को हुआ अभीरा के होने का एहसास, दादी सा और मायरा का अनोखा डांस

September 21st, 2025 | 11:54 AM

Yeh Rishta Kya Kahlata Hai Serial Spolier Alert : स्टार प्लस के लोकप्रिय शो Yeh Rishta Kya Kahlata Hai में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें

Bigg Boss 19 21st September 2025 Promo update: Salman exposes Ashnoor's betrayal to Abhishek; Kajol does Singham step

Bigg Boss 19 21st September 2025 Promo update: Salman exposes Ashnoor's betrayal to Abhishek; Kajol does Singham step

September 21st, 2025 | 6:09 AM

Bigg Boss 19 Promo Update: Read about the upcoming episode of Colors TV' popular show Bigg Boss 19 Promo Update

TODAY BOOSTERS