Submitted By: Author: Varsha Mishra On Jul 04, 2025 07:00 PM IST
4th July 2025 Mannat Written Update: मन्नत पर लगाया विक्रांत ने झूठा इल्जाम, मल्ला ने बुलाई पुलिस
कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। क्योंकि अब विक्रांत के झूठे इल्जाम का अब मन्नत देगी करारा जवाब। वही दूसरी तरफ मन्नत से विक्रांत करने लगा है नफरत।
क्या कुछ हुआ खास आज के एपीसोड में
आज के एपीसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मन्नत अपनी मां के साथ सलूजा परिवार में रहने के लिए आती है। श्रुति को देख कर विक्रांत उसे पूछता है कि, कैसी हैं आप ? श्रुति कहती है मै बिल्कुल ठीक हूं और अपनी बेटी का ख्याल रखने के लिए भी ठीक हूं। मन्नत ऐश्वर्या को उसका कमरा खाली करने को कहती है क्योंकि, मन्नत अब उस कमरे में रहने वाली है। ऐश्वर्या को मन्नत की कसम याद आती है कि किस तरह वो अब उसका सच लेकर सामने आएगी। रॉनी मन्नत को रोकने की कोशिश करता है लेकिन गगन उसे रोक देता है। शालिनी मन्नत को कांग्रेचुलेशन कहती है लेकिन विक्रांत और मल्ला की शादी को देख मन्नत कमरे में टूट जाती है।
टूट गई मन्नत
मन्नत को लगने लगता है कि, अब विक्रांत उसे नफरत करने लगा है और उसे वो अब सोनिया खन्ना जैसी लालची इंसान लगने लग जाती है। विक्रांत का गुस्सा मन्नत बर्दाश्त नहीं कर पाती है। श्रुति उसे समझाती है सोनिया खन्ना कैसी इंसान है तू भी उसे बहुत अच्छे से जानती है और वो तेरी मां नहीं है। बल्कि मैं तेरी मां हूं। तू मेरा अंश है। श्रुति उन पलों को याद करती है कि किस तरह मन्नत उसे मिली थी। उसकी परवरिश उसे करनी थी। नौकरी नहीं होने के बाद भी वो अच्छी मां बन कर मन्नत की परवरिश करती है। पुनीत रॉनी को कहता है ऐश्वर्या से पूछो कि ऐसा कैसे वो कर सकती है ? विक्रांत ऐश्वर्या से पूछता है और ऐश्वर्या रोते - रोते कहती है कि, मैने अपनी मर्जी से साइन नहीं किए है। उसने धोखा दिया है मुझे। जाने से पहले उसने कुछ बिल दिए थे और उस बिल के साथ उसने पेपर भी डाल दिया था। मैने बिना देखे पेपर साइन कर दिए। गगन ऐश्वर्या के लिए बहुत खुश होता है कि मन्नत ने कर दिखाया। विक्रांत वकील को बुलाता है जहां वकील उसे बताता है कि पेपर बिल्कुल सही है। ऐश्वर्या से वो बिल मांगता है विक्रांत जिसके जरिए उसने धोखा दिया था लेकिन ऐश्वर्या वो पेपर नहीं दे पाती है। ऐश्वर्या को सब ताना मारते है लेकिन ऐश्वर्या किसी को कुछ नहीं कहती है। विक्रांत को अभी भी नहीं समझ आता है कि किस तरह हुआ है। श्रुति मन्नत से पूछती है कि, उसे शेयर के पेपर कैसे मिले थे ? मन्नत बताती है वो गगन सर को कॉल करके पेपर मंगवाए थे जिस पर ऐश्वर्या ने साइन किया है। गगन की तारीफ श्रुति करती है और पूछती है क्या उसे पता है तू सोनिया की बेटी है ? मन्नत कहती है नहीं लेकिन मै जल्द ही बता दूंगी।
विक्रांत और मन्नत में हुई बहस
सारी गलती की जिम्मेदारी ऐश्वर्या अपने आप पर लेती है लेकिन मल्ला उसे मना करती है और कहती है कि, ये सब गलती मेरी है क्योंकि मन्नत को नौकरी मैने दी थी। दादी मल्ला को चुप करवाती है और ऐश्वर्या पर सारा इल्जाम डाल देती है। मल्ला कहती है मैने पुलिस को बुलाया है मन्नत अब जेल जाएगी। विक्रांत कहता है ये लीगल मैटर है इसे लीगल ही देखना होगा। विक्रांत मल्ला को कहता है पुलिस को कॉल करो और आने से मना करो। तब तक पुलिस घर में आ जाती है। नीतू मन्नत का नाम जोर - जोर से चिल्लाती है। मन्नत नीचे आ जाती है। नीतू विक्रांत से कहती है तू विक्रांत अब मन्नत को पुलिस के हवाले करेगा। विक्रांत मन्नत को पेपर्स वापस देने के लिए कहता है क्योंकि, तुम्हारी मां ठीक हो गई है। तुम्हे मै लास्ट वार्निंग देता हूं नहीं तो मै तुम्हे पुलिस के हवाले कर दूंगा। नीतू मन्नत का हाथ पकड़ती है तब तक श्रुति वहां आकर मन्नत का स्पोर्ट करती है। श्रुति सीढ़ी से गिरने वाली रहती है तब तक मन्नत विक्रांत उसे बचा लेते है। मन्नत पुलिस को सारे पेपर्स दिखाती है और सारे पेपर्स सही होते है। विक्रांत मन्नत को समझाता है कि ऐश्वर्या ने मर्जी से किया है। विक्रांत उसे सब कुछ बताने को कहता है। पुलिस सारे पेपर्स चेक करती है और मल्ला को धमकी देती है कि, पुलिस का समय बर्बाद करने के लिए उसे जेल भेज सकती है। ऐश्वर्य से मन्नत धीरे - धीरे सवाल जवाब करती है और उसे कहती है क्या वो सारे सच बता दे परिवार वालों को ?
मन्नत ने बताया सच ?
ऐश्वर्या मन्नत की बात से डर जाती है लेकिन, ऐश्वर्या कुछ कहती नहीं है। मन्नत विक्रांत को कहती है कि इसकी असल वजह आप है सर। विक्रांत पूछता है कैसे ? ऐश्वर्या ने उसके साथ डील किया था कि, मन्नत विक्रांत की जिंदगी से बाहर चली जाएगी तो वो अपने शेयर्स मन्नत को दे देगी क्योंकि सब जानते है कि, विक्रांत मल्ला से प्यार नहीं करता है। मन्नत अपनी बातों से बार - बार ऐश्वर्या को धमकाती रहती है। विक्रांत उसे पेपर्स रिटर्न करने को कहता है लेकिन मन्नत कहती है कि, वो बिज़नस पार्टनर है और इस घर में हक से रहेगी विक्रांत। बहुत मैने नौकरों वाली जिंदगी जी ली है। दादी नौकर समझ रखती थी। रवीना बुआ चोरी का इल्जाम लगाती और आपकी मां.. मन्नत की बातों को विक्रांत रोकता है और कहता है उनका गुस्सा सही है। विक्रांत का नाम सुनते ही सब हैरान हो जाते है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, विक्रांत मन्नत को कहता है कि तुम मुझे जीतना इंसल्ट करना चाहती हो वो करो लेकिन तुम्हे भी पता है। तुम मुझ से प्यार करती हो। विक्रांत की बातों को मन्नत नकारती है और कहती है मै आपसे प्यार नहीं करती हूं। विक्रांत मन्नत को धमकी देता है कि अभी तक उसने सिर्फ प्यार देखा था विक्रांत का अब नफरत भी देखोगी।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए serialboosters के साथ।
Udne Ki Aasha स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Binddii कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Dhaakad Beera कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Sampoorna स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Advocate Aarti Anjali Awasthi स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Mannat Serial Spolier Alert : कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो Mannat में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें।