31st July 2025 Mannat Written Update : मन्नत ने मिलाया खाने में जहर, मल्ला का हुआ पर्दाफाश ? अनिरुद्ध ने की मन्नत की मदद

Submitted By: Author: Varsha Mishra On Jul 31, 2025 05:16 PM IST

31st July 2025 Mannat Written Update : मन्नत ने मिलाया खाने में जहर, मल्ला का हुआ पर्दाफाश ? अनिरुद्ध ने की मन्नत की मदद

31st July 2025 Mannat Written Update : मन्नत ने मिलाया खाने में जहर, मल्ला का हुआ पर्दाफाश ? अनिरुद्ध ने की मन्नत की मदद 

कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मन्नत मिला देती है मल्ला के खाने में दवाई जिसकी वजह से आ गई है मल्ला की जान खतरे में।

क्या कुछ होगा खास आज के एपीसोड में ?

एपिसोड की शुरुआत मल्ला और विक्रांत से हो रही होती है। जहाँ मल्ला विक्रांत से माफ़ी मांग रही होती है। वही ऐश्वर्या नीतू से कहती है अकेले में इनको थोड़ा टाइम स्पेंड करने देते है। मन्नत शालिनी को बताती है कि, मल्ला ने नींद की गोलियां खा ली है। शालिनी मल्ला को लेकर कहती है कि क्या वो पागल हो गयी है ? कुछ भी करती है ? मन्नत कहती है ये इसका कुछ प्लान है क्यूंकि, मुझे समझ नहीं आ रहा है कि किस तरह दोनों का पर्दाफाश करुँगी ? शालिनी मन्नत को दोनों से बच कर रहने को कहती है। मन्नत को अनिरुद्ध कॉल करता है और उसे मिलने के लिए बुलाता है। 

नीतू और रवीना में हुई बहस 

नीतू और रॉनी में विक्रांत को लेकर बहस शुरू हो जाती है क्यूंकि, नीतू रॉनी से विक्रांत को समझाने के लिए कहती है। मल्ला ने जो भी किया है उसे भूलकर आगे बढ़ने को कहती है लेकिन रॉनी इस बात को मानने से मना कर देता है इस बिच ही रवीना आती और नीतू की बाते वो सुन लेती है। जिसके बाद वो अपने पति को लेकर नीतू और रॉनी से बहस करने लग जाती है। रवीना कहती है मुझे आपका इंसाफ अब यही समझ आ जाएगा भाईसाहब क्यूंकि मेरे पति के साथ जी हुआ उसके बाद आप और विक्रांत दोनों आगे आकर मेरे पति को जेल भिजवा दिया। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। नीतू रवीना पर चिल्लाती है और कहती है ये किस तरह की बाते है और कब तक ऐसा होता रहेगा ? रवीना उसे कहती है आपकी बहु ने जान लेने की कोशिश की है बच्चों की कातिल है वो और आप उसे बचाने की कोशिश कर रही है ? नीतू रॉनी से कहती है जरा सोचिए मेरी जगह आज रवीना होती तो ? रॉनी उसे कहता है मैं तुमसे प्यार करता हूँ और किसी से नहीं। नीतू कहती है यही बात हमे समझाना है क्यूंकि, यही चीज वो मल्ला के साथ नहीं कर पा रहा है। नीतू की बात से रॉनी भी सोच में आ जाता है। 

विक्रांत हुआ परेशान 

विक्रांत ये सब चीज के लिए अपने आप को दोषी मानता है। तब तक मल्ला उठने की कोशिश करती है और विक्रांत उसे सहारा देता है। बेड पर आते ही मल्ला विक्रांत के पैरों पर गिर जाती है और उसे माफ़ी मांगती है। ऐश्वर्या मल्ला के अगेंस्ट विक्रांत समझाती है लेकिन विक्रांत कहता है फिलहाल उसके पास इस चीज को लेकर टाइम नहीं है। वो हॉस्पिटल चला जाता है बच्चों से मिलने के लिए। विक्रांत बाहर आते ही मन्नत से टक्करा जाता है और मन्नत उसे कहती है नहीं आपकी गलती नहीं है। मन्नत विक्रांत को समझाती है कि जिसने बच्चों की जान लेने की कोशिश की उसे कोई चिंता नहीं है लेकिन आपको है। विक्रांत मन्नत की बातों को समझता है और मन्नत वहां से चली जाती है। विक्रांत सोचने लग जाता है कि अगर मन्नत ने उसका दिल तोडा नहीं होता तो आज कहानी कुछ और होती। मल्ला ये सब देखती रहती है। अनिरुद्ध के घर मन्नत जाती है और उसे पुछती है कि आप मल्ला को कैसे जानते है ? अनिरुद्ध उसपर भरोसा रखने को कहता है। मन्नत उसे मल्ला के बारे में बताती है कि किस तरह उसने ड्रामा किया है जान गवाने का। अनिरुद्ध उसे कहता है छोटी से छोटी बातों को अपने दिमाग में घुमाओ। अनिरुद्ध उसे दवाई की तस्वीर मांगता है और देखता है कि ये दवाई वो भी कभी - कभी लेता है। धीरे - धीरे मन्नत को बात समझ में आती है और नया प्लान उसे मिल जाता है। जाते - जाते मन्नत उसे उसका नाम पूछती है और अनिरुद्ध कहता है मैं वो हूँ जिसे सोनिया से अपना हिसाब पूरा करना है। 

मन्नत ने लगाया पता ?

ऐश्वर्या और मल्ला दोनों एक बार फिर से प्लान बनाने की कोशिश करते है। मन्नत मल्ला और विक्रंत वाशरूम के पाइप का पता लगाती है और वीडियो चालू कर देती है। मन्नत को मल्ला के खिलाफ सबूत मिल जाता है। वही मल्ला के दर्द में विक्रांत उसका साथ देता है और गगन विक्रांत से बात करने की कोशिश करता है। गगन उसे माफ़ी मांगता है। रिश्ते को कैसे ठीक किया जाए उसे परवाह रहती है। गगन विक्रांत और मन्नत का आमना - सामना होता है और मन्नत वहां से चली जाती है। ऐश्वर्या अपने किचन में मल्ला के लिए खाना बनाती है। इस बिच ही मन्नत वहां आती है और ऐश्वर्या से बहस करके वहां से मन्नत चली जाती है। गगन मन्नत के पास आता है और उसे कहता है मुझे गलत मत समझो। मन्नत बात को समझती है और बाप बेटी के रिश्ते को समझाती है। मल्ला को लेकर मन्नत सोचती है कि मल्ला कितनी लकी है उसे ऐसे पापा मिले है। 

मल्ला ने किया मन्नत को परेशान 

विक्रांत को परेशान करने के लिए मल्ला जगह पर से उठती है और उसे अचानक चक्कर आता है। जिसके बाद विक्रांत उसका साथ देता है। दोनों के कमरे में नीतू आती है और मल्ला को अपने से दूर करने के लिए मना करती है। नीतू की बात सुनकर विक्रांत वहां से चला जाता है आदित्य के पास। आदित्य के साथ विक्रांत गेम खेलता है। मन्नत नाटक करने लगती है और आदित्य को डांटती है। जिसके बाद आदित्य खाना खाने को तैयार हो जाता है। आदित्य को मन्नत अपने हाथ से खाना खिलाती है। जिसके बाद वो विक्रांत को भी खाना खिलाती है। दोनों के बीच क्यूट मोमेंट देखने को मिलता है। धीरे -धीरे विक्रांत सारा खाना आदित्य को खिला देता है। शालिनी मन्नत को कहती है तू अब अपना सारा सच विक्रांत को बता दे लेकिन मन्नत कहती है समय आने पर वो बता देगी। मन्नत शालिनी को आल द बेस्ट कहने को कहती है क्यूंकि वो अब घर में धमाका करने जा रही होती है। 

मन्नत ने मिलाया मल्ला के खाने में जहर ? 

मल्ला डाइनिंग टेबल पर आती है और सबसे माफ़ी मांगती है। सभी लोग मल्ला को समझाते है कि आगे से इन चीजों का ध्यान रखने की जरूरत है। नीतू मल्ला को कहती है हमे पता चल गया है कि तुझे अपने किए का एहसास हो गया है। इसकी जरूरत नहीं है। गगन कहता है जरूरत है मन्नत से और श्रुति जी से तो ख़ास कर है। मन्नत आती है और देखती मल्ला खाने के लिए बैठी है। वो ख़ुशी - ख़ुशी कहती है वाह आज मल्ला भी है खाने को। ऐश्वर्या खाना लेकर आती है मल्ला के लिए जिसे वो खाती है और पेट में दर्द शुरू हो जाता है। ऐश्वर्या टेंशन में आ जाती है कि अचानक क्या हुआ इसे ? ऐश्वर्या को याद आता है कि मन्नत किचन में आयी थी। ऐश्वर्या उसे पूछती है कि क्या खाने में उसने मिलाया है उसने ? विक्रांत ऐश्वर्या को कहता है ये टाइम नहीं है ये सब का आप डॉक्टर को बुलाओ। मन्नत कहती है ऐश्वर्या राय सिंह सही कह रही है। मैंने मिलाया है खाने में दवाई। ये बात सुनकर सभी लोग हैरान हो जाते है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि,मन्नत मल्ला को डराने की कोशिश करती है और कहती है तूने कोशिश की थी ना मैंने वो तेरी कोशिश पूरी कर दी है। तू मरना चाहती थी और मैंने वही कर दिया।  मल्ला गुस्से में आ जाती है और सारा सच बता देती है कि उसने कोई भी दवा नहीं ली थी। ये सुनकर परिवार वाले हैरान हो जाते है। 

 

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए serialboosters के साथ

 

 

0 Comment Sort by

Popular posts

YRF: YRF & Netflix's 50 Years of Cinematic Classics Collaboration November 2nd, 2025 | 12:21 AM YRF: YRF & Netflix's 50 Years of Cinematic Classics Collaboration

YRF News Update: Read about YRF & Netflix's Worldwide Collaboration

Janhavi Kapoor: Janhvi Kapoor's Firebrand Avatar in Ram Charan's 'Peddi' Unveiled November 2nd, 2025 | 12:12 AM Janhavi Kapoor: Janhvi Kapoor's Firebrand Avatar in Ram Charan's 'Peddi' Unveiled

Janhavi Kapoor News Update: Read about Actress Janhavi Kapoor

Anurag Kashyap: Anurag Kashyap's Toughest Days Filming Gangs of Wasseypur November 2nd, 2025 | 12:05 AM Anurag Kashyap: Anurag Kashyap's Toughest Days Filming Gangs of Wasseypur

Anurag Kashyap News Update: Read about Director Anurag Kashyap

Ayushmann Khurana: Ayushmann Khurrana's Journey & His Wife Tahira Kashyap's Disbelief November 2nd, 2025 | 12:02 AM Ayushmann Khurana: Ayushmann Khurrana's Journey & His Wife Tahira Kashyap's Disbelief

Ayushmann Khurrana News Update: Read about Ayushmann Khurrana

Shahrukh Khan: Shah Rukh Khan Turns 60: A Milestone Birthday for the King of Bollywood November 1st, 2025 | 11:52 PM Shahrukh Khan: Shah Rukh Khan Turns 60: A Milestone Birthday for the King of Bollywood

Shahrukh Khan News Update: Read about Shahrukh Khan

Mannat 1st November 2025 Written update: Vikrant went into shock as he saw his childhood trauma resurface November 1st, 2025 | 9:34 PM Mannat 1st November 2025 Written update: Vikrant went into shock as he saw his childhood trauma resurface

Mannat Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Mannat

Latest Updates:

Udne Ki Aasha 3rd November 2025 Written Update : मंदिरा ने बिगाड़ा सायली का काम

Udne Ki Aasha 3rd November 2025 Written Update : मंदिरा ने बिगाड़ा सायली का काम

November 3rd, 2025 | 10:56 PM

Udne Ki Aasha स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।

Binddii 3rd November 2025 Written Update: अविराज और बिंदी का इमोशनल मोमेंट

Binddii 3rd November 2025 Written Update: अविराज और बिंदी का इमोशनल मोमेंट

November 3rd, 2025 | 11:29 AM

Binddii कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।

Dhaakad Beera 3rd November 2025 Written Update: किशमिश को हुआ सम्राट की बातों पर विश्वास

Dhaakad Beera 3rd November 2025 Written Update: किशमिश को हुआ सम्राट की बातों पर विश्वास

November 3rd, 2025 | 11:01 AM

Dhaakad Beera कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।

Sampoorna 3rd November 2025 Written Update : मिट्टी ने मारा आकाश को थप्पड़, सच आया सबके सामने

Sampoorna 3rd November 2025 Written Update : मिट्टी ने मारा आकाश को थप्पड़, सच आया सबके सामने

November 3rd, 2025 | 10:19 AM

Sampoorna स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें

Advocate Aarti Anjali Aswathi 3rd November 2025 Written Update : क्या पंकज देगा अंजलि का साथ ? राजपूत घर में हुई अंजलि की वापसी

Advocate Aarti Anjali Aswathi 3rd November 2025 Written Update : क्या पंकज देगा अंजलि का साथ ? राजपूत घर में हुई अंजलि की वापसी

November 3rd, 2025 | 9:46 AM

Advocate Aarti Anjali Awasthi स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें

Mannat 3rd November 2025 Written Update: विक्रांत के सामने आया सच, नीतू ने धमकाया मन्नत को

Mannat 3rd November 2025 Written Update: विक्रांत के सामने आया सच, नीतू ने धमकाया मन्नत को

November 3rd, 2025 | 9:07 AM

Mannat Serial Spolier Alert : कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो Mannat में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें।

TODAY BOOSTERS