Submitted By: Author: Varsha Mishra On Jul 02, 2025 06:00 PM IST
2nd July 2025 Mannat Written Update: विक्रांत और मल्ला की हुई शादी ? सलूजा बिज़नस में पार्टनर बनी मन्नत
कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। क्योंकि अब शहर छोड़ कर मन्नत अब दिल्ली जा रही है। वही दूसरी तरफ मन्नत को लेकर विक्रांत के मन में कई सवाल आ रहे है।
क्या कुछ हुआ खास आज के एपीसोड में
आज के एपीसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, ऐश्वर्या राय सिंह एक बार फिर मन्नत को बर्बाद करने की कसम खाती है और वो सोचती है कि मल्ला के जरिए वो एक बार फिर सलूजा परिवार पर राज करेगी। मन्नत ने जो किया है उसके साथ वो कभी भी भूल नहीं पाएगी। मन्नत अपनी मां के साथ नई जर्नी शुरू करने के लिए बहुत खुश होती है।
खतरे में मन्नत की जान
मन्नत अपनी मां को कहती है कि आपको दिल्ली में बार - बार हॉस्पिटल नहीं जाना होगा। हर हफ्ते नर्स आएगी आपके घर। श्रुति मन्नत से पूछती है कि, मन्नत मेरी जान के बदले क्या मांग सोनिया ने तुझ से ? मन्नत ऐश्वर्या की बातों को याद करती है और कहती है क्या मां क्या बोल रहे हो आप ? मां उसकी कहती है वो मेरी बहन है वो किसी के स्वार्थ बिना काम नहीं करती है। मन्नत इस बात का कोई भी जवाब नहीं देती है। मन्नत न्यूजपेपर में मल्ला और विक्रांत की शादी की तस्वीर देखती है जिसके बाद श्रुति समझ जाती है कि, मन्नत विक्रांत से प्यार करती है और उसने मेरे लिए अपने प्यार की कुर्बानी दे दी है। श्रुति कहती है मै तुम दोनों के बीच में आ गई हूं। ऐश्वर्या घर में आती है और देखती है कि घर में कुछ सजावट नहीं है। जिसे देखकर ऐश्वर्या परेशान हो जाती है और ऐश्वर्या मल्ला के पास जाती है। विक्रांत को हर जगह सिर्फ मन्नत की याद आती रहती है और कुछ पुराने पलों को याद कर कर वो इमोशनल हो जाता है। श्रुति कहती हम कुर्ला नहीं बांद्रा जाएंगे सलूजा मैनेशन लेकिन मन्नत मना करती है और कहती है नहीं हम कुर्ला जाएंगे। मन्नत कहती है आप बिल्कुल गलत सोच रहे हो ऐसा कुछ भी नहीं है। श्रुति मन्नत को समझाती है कि ऐसा मौका वापस नहीं आएगा। मन्नत सोचती है सर भी चाहते तो मल्ला से शादी के लिए मना कर सकते है। मन्नत अपनी मां को गले लगाती है और कहती है मुझे सिर्फ आप चाहिए और कोई भी नहीं। विक्रांत को समझ नहीं आता है कि मन्नत ऐसा कैसे कर सकती है ?
परिवार के खातिर विक्रांत करेगा शादी ?
विक्रांत मन्नत को याद करता है और कहता है मतलब कुछ समझ नहीं आ रहा है जिसे मैं इतना प्यार किया उसने मेरे बिजनेस में हिस्सा मांग लिया। विक्रांत मल्ला से शादी नहीं करना चाहता है। ऐश्वर्या मल्ला के पास आती है और उसे सारा प्लान बताती है कि कैसे उसने विक्रांत को फंसाया है। ऐश्वर्या मल्ला को शाबाशी देती है। वही उसकी दादी आकर ऐश्वर्या को चिल्लाती है कि तेरी वजह से ये बिगड़ गई है। तुझे संभालना चाहिए था। मल्ला ऐश्वर्या को कहती है इतने के बाद भी वो मुझ से प्यार नहीं करता है। ऐश्वर्या उसे समझाती है कि शादी में प्यार नहीं पैसा होना जरूरी है। प्यार बहुत ही यूजलेस चीज है। गगन ऐश्वर्या से पूछता है कि वो पूरी रात कहां थी, ऐश्वर्या कहती है मंदिर। गगन को कुछ तो गड़बड़ लगता है। वही दूसरी तरफ मन्नत विक्रांत को याद करती है। विक्रांत और मल्ला की शादी को लेकर लोग मजाक उड़ाते है। दादी गगन को बताती है कि कल रात मल्ला और विक्रांत ने जो किया है उसके वजह से ये शादी हो जानी चाहिए। मल्ला दुल्हन बनकर आ जाती है लेकिन विक्रांत नहीं आता है। जिसके बाद रॉनी का गुस्सा फूट जाता है और वो जोर से चिल्लाता है कि, विक्रांत को आना ही होगा नहीं तो उसे मेरा मरा हुआ मुंह देखना पड़ेगा। विक्रांत शेरवानी पहनकर नीचे आता है जिसके बाद सब खुश हो जाते है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मन्नत सलूजा परिवार में वापस आ जाती है और इस बार वो विक्रांत की पार्टनर बनकर आती है और वो कहती है कि, इस बार मैं पार्टनर बनकर आई हूं और पेपर ऐश्वर्या राय सिंह रीड करती है। जिसे सुनकर सभी के होश उड़ जाते है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए serialboosters के साथ।
Udne Ki Aasha स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Binddii कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Dhaakad Beera कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Sampoorna स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Advocate Aarti Anjali Awasthi स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Mannat Serial Spolier Alert : कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो Mannat में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें।