Submitted By: Author: Varsha Mishra On Jun 24, 2025 11:33 PM IST
24th June 2025 Mannat Written Update: मन्नत के सामने आया सोनिया खन्ना का सच, विक्रांत ने बताया मन्नत को अपनी शादी का सच
कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। क्योंकि अब मन्नत के सामने उसकी मां का सच आ गया है वही दूसरी तरफ मन्नत को मनाने के लिए विक्रांत कर रहा है मेहनत।
क्या कुछ हुआ खास आज के एपीसोड में
आज के एपीसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मल्ला को गगन और शालिनी ने एक रूम में बंद कर दिया होता है। जिसके बाद ऐश्वर्या राय सिंह उसे ढूंढने के लिए निकलती है लेकिन बीच में ही उसे गगन मिल जाता है और ऐश्वर्या से मल्ला के बारे में पूछता है। ऐश्वर्या राय सिंह कहती है मुझे नहीं पता वो कहा है मै भी उसी को ढूंढ रही हूं। ऐश्वर्या मन ही मन सोचती है कि, इस किडनैपर की इतनी हिम्मत हो गई कि उसने मेरी बेटी को किडनैप किया है। गगन उस पर शक करता है और कहता है तुम्हे आजकल कोई ना कोई नई चिठ्ठियां भेज रहा है। ऐश्वर्या गगन को कहती है तुम मुझ पर शक करना बंद करोगे ? क्या चल रहा तुम्हारा ? गगन ऐश्वर्या को कहता है ठीक है मत देखो मैं पापा को बता देता हूं ऐश्वर्या का क्या चल रहा है। ऐश्वर्या भी उसे कहती है हां ठीक है बता दो। मल्ला बंद कमरे में परेशान होती है क्योंकि बाहर से डोर बंद हो जाता है और उसका फोन भी बाहर रह जाता है।
विक्रांत ने मांगी माफी
ऐश्वर्या किडनैपर से मिलने जाती है जिसके बाद शालिनी मल्ला के कमरे का दरवाजा खोल देती है और मल्ला बाहर निकल जाती है। शालिनी मल्ला का फोन गगन को दे देती है। गगन मल्ला के फोन को ऑफ कर देता है ताकि वो अपनी मां से बात नहीं कर पाए। मल्ला बाहर निकलती है तो, देखती है कि उसका फोन बाहर नहीं होता है। फोन को लेकर मल्ला परेशान हो जाती है। वही दूसरी तरफ विक्रांत मन्नत के लिए बुरा फील कर रहा होता है। विक्रांत मन्नत को कॉल करता है लेकिन मन्नत उसके फोन का कोई भी जवाब नहीं देती है। विक्रांत मन्नत को एक वॉयस नोट भेजता है जहां वो अपनी सारी प्लानिंग और अपनी शादी का सच बता देता है। विक्रांत मन ही मन भगवान से प्रार्थना करता है कि एक बार उसे मन्नत से मिलवा दे ताकि वो सारा सच उसे बता सकें। ऐश्वर्या जैसे ही कार में बैठने जाती है वैसे ही मन्नत उसे बेहोश कर देती है।
ऐश्वर्या राय सिंह ने कबूल किया अपना सच
ऐश्वर्या राय सिंह को बेहोश करने के बाद मन्नत उसे सुनसान और समुद्र के किनारे लेकर आती है। जहां ऐश्वर्या के होश में आने का इंतजार मन्नत करती है। ऐश्वर्या राय सिंह जैसे ही होश में आती है वो देखती है मन्नत ने उसे किडनैप किया होता है। जगह को देखकर मन्नत ऐश्वर्या राय सिंह से पूछती है ये जगह याद है ? यही से सब कुछ शुरू हुआ होता है। ऐश्वर्या को मन्नत की बात समझ नहीं आती है जहां वो पूछती है कि कौन सा सच ? कैसा सच ? मन्नत बात का जवाब देते हुए कहती है सुनीता जी का सच और सोनिया खन्ना का सच। तभी अचानक से बिजली कड़कती है और मन्नत को डर लगने लगता है लेकिन तभी विक्रांत की बात मन्नत को याद आती है और उसे हिम्मत मिलती है। मन्नत को याद आने लग जाता ही किस तरह से ऐश्वर्या ने उसके चॉल में आग लगाई और उसकी जिदंगी बर्बाद कर दिया है। ऐश्वर्या राय सिंह मन्नत से पूछती है कि ये सब क्यों कर रही हो ? पैसों के लिए ? विक्रांत के लिए ? ऐश्वर्या राय सिंह कहती है मुझे कुछ भी नहीं पता है मन्नत मुझे जाने दो। मन्नत ऐश्वर्या को जान से मारने की धमकी देती है और कहती है श्रुति मां तो कभी मां बन ही नहीं सकती थी। आपकी वजह से कितनों की जान चली गई है। अगर आज आपने सच नहीं बताया तो, मै इधर गिरूंगी ही आपको साथ में लेकर गिरूंगी। ऐश्वर्या और मन्नत के बीच काफी बहस होती है जिसके बाद डर से ऐश्वर्या उसे बताती है कि, सोनिया खन्ना वही है और मन्नत उसकी बिन मांगी मन्नत है। ये बात सुनकर मन्नत की दुनिया हील जाती है और वो कहती है आप बोल दीजिए आपने झूठ कहा है लेकिन ऐश्वर्या इस बात को इंकार नहीं करती है। वो मन्नत को बताती है कि, सोनिया से ऐश्वर्या बनने के रास्ते में मन्नत बहुत बड़ी अड़चन थी। जिसके कारण उसने समुद्र के किनारे उसे छोड़ दिया और श्रुति ने उसे गोद ले लिया। ऐश्वर्या मन्नत को कहती है मेरी सिर्फ एक बेटी है मल्ला उसके लिए मै कुछ कर सकती हूं। मन्नत की पुरानी यादें ताजा हो जाती है और वो सोचती है किस तरह से ऐश्वर्या ने उसे परेशान किया है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, ऐश्वर्या राय सिंह से मन्नत कहती है उसे उसकी श्रुति मां का डोनर बनना होगा अगर उसने ऐसा नहीं किया तो, वो पूरी दुनिया को सच बता देगी।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए serialboosters के साथ।
Udne Ki Aasha स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Binddii कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Dhaakad Beera कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Sampoorna स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Advocate Aarti Anjali Awasthi स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Mannat Serial Spolier Alert : कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो Mannat में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें।