Submitted By: Author: Varsha Mishra On Aug 21, 2025 01:14 PM IST
21st August 2025 Mannat Written Update : मन्नत ने लगाई अपनी जान की बाजी ? मल्ला की बढ़ी मुश्किलें, अनिरुद्ध ने बताया मन्नत को सच
कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मन्नत का जवाब विक्रांत को मिल जाता है और मन्नत के लिए अब विक्रांत मटकी फोड़ने की शर्त लगा देता है।
क्या कुछ होगा खास आज के एपीसोड में ?
एपिसोड की शुरुआत मन्नत और विक्रांत से होती है। जहाँ विक्रांत मन्नत को कहता है मन्नत है तो विक्रांत है। मन्नत नहीं है तो विक्रांत नहीं है। विक्रांत मन्नत से उसका जवाब पूछता है और मन्नत उसे कहती है बाद में बताउंगी अभी नहीं। मन्नत वहां से जाने वाली होती है तभी विक्रांत उसका दुप्पटा पकड़ लेता है और मन्नत का लॉकेट उसे दिख जाता है। मन्नत का जवाब विक्रांत को पता चल जाता है और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती जाती है। वही मल्ला दोनों को देखकर सोचती है कि, ये अब विक्रांत का आखिरी दिन होगा मन्नत के साथ। विक्रांत मन्नत को कहता है आज तो मटकी फुट कर रहेगी।
पुनीत और विक्रांत का टशन
विक्रांत अपनी टीम के साथ प्लानिंग करता है और उसका धक्का पुनीत को लग जाता है। पुनीत कहता है आज तो ठीक से नहीं चल पा रहे हो ? ऐसे अच्छा प्रैक्टिस कर लो। विक्रांत कहता है यही तो मजा है हार के जितने वालों को। पुनीत उसे किसी की हेल्प से मटकी फोड़ने से मना करता है और कहता है ऐसे ही फोड़। लेकिन मन्नत मना करती है और पुनीत की बातों पर मल्ला उसका साथ देती है लेकिन मन्नत की विक्रांत मानता है और कहता है जैसा है वो वैसा ही रहने वाला है। मन्नत की बात से पुनीत विक्रांत का मजाक उडाता है और कहता है लड़की की बातो में आ गया है ये। विक्रांत पुनीत को कहता है अगर लड़की सही है तो यही होगा। मल्ला बहुत खुश होती है और सोचती है दोनों के बिच जितने भी प्यार भरे मोमेंट है कुछ ही देर के लिए है उसके बाद गेम दी एन्ड।
गगन हुआ बेहोश ?
मन्नत को मल्ला पर शक होते रहता है और वो सोचती है कि, अब उसे मल्ला पर नजर रखना होगा। मल्ला गाड़ी के समान का स्क्रू ढीला करती है और मन्नत उसके पास ही आती रहती है लेकिन बीच में ही उसे विक्रांत दिख जाता है और वो उसे बात करने की कोशिश करती है लेकिन विक्रांत बहाना बनाकर चला जाता है वहां से। कुछ दूर पर ही मल्ला वहां रहती है लेकिन विक्रांत उसके पास आ जाता है और उसे पूछता है क्या वो नाराज है ? मल्ला अपना काम करके वहां से चली जाती है और मन्नत विक्रांत से एक मिनट का टाइम मांगती है और वहां जाकर देखती है लेकिन उसे कोई नहीं मिलता है। पुनीत आराम से अपने कमरे में आता है और कहता है कि अच्छा हुआ वो तुम्हारे साथ आ गया है। ऐश्वर्या उसके लिए ड्रिंक तैयार की होती है और दोनों वो ड्रिंक पीते है लेकिन गगन बेहोश हो जाता है धीरे - धीरे क्यूंकि ऐश्वर्या ने उसमे दवाई मिलाई होती है। ऐश्वर्या को अनिरुद्ध को मारना होता है जिसके कारण वो ये सब करती है।
खतरे में अनिरुद्ध की जान
ऐश्वर्या गगन के बेहोश करने के बाद सोचती है। उसे अनिरुद्ध को खत्म करने के लिए जाना है। वही दूसरी तरफ जमकर नाच गाना हो रहा होता है और मल्ला गाड़ी के स्क्रो को ढीला करने की कोशिश करती रहती है। विक्रांत आने डांस में सबको लेकर आ जाता है और मन्नत के साथ भी वो जमकर डांस करता है। डांस को होता देख नीतू कहती है अब मटकी फोड़ो कब से इंतज़ार कर रहे है। मल्ला ने अपना काम पूरा कर दिया होता है और अब मटकी फोड़ने के लिए सब बेसब्र होते है। मटकी पर सब अपना माथा टेकते है। वही मल्ला देखती है कि गाड़ी का एक स्क्रो नीचे गिर गया है और पुनीत की नजर उस पर जाती है। लेकिन मल्ला आकर वो स्क्रू छिपा देती है पैर से। मन्नत सबको आरती देती है और मल्ला वो स्क्रो को पीछे फेक देती है। विक्रांत मन्नत के बीच इस दौरान मस्ती चलती ही रहती है। बार - बार मन्नत को ऐसा लगता है कि कुछ गलत मल्ला कर रही है। वही अनिरुद्ध को मारने के लिए ऐश्वर्या हॉस्पिटल में नर्स बनकर आती है और उसे पुलिस भी नहीं पहचान पाती है। अंदर अपने हिसाब के बारे में ऐश्वर्या बात करती है और कहती है भगवान से मिलाने का।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अनिरुद्ध हॉस्पिटल से भाग कर मन्नत के पास आता है और मन्नत को कहता है उसकी और विक्रांत की जान खतरे में है। मन्नत प्रार्थना करती है तब तक एक स्क्रो उसके पैर के पास आ जाता है और वो देखती है विक्रांत ऊपर चढ़ा हुआ है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए serialboosters के साथ।
Udne Ki Aasha स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Binddii कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Dhaakad Beera कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Sampoorna स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Advocate Aarti Anjali Awasthi स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Mannat Serial Spolier Alert : कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो Mannat में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें।