Submitted By: Author: Varsha Mishra On Jun 20, 2025 11:57 PM IST
20th June 2025 Doree Written Update : राजनंदिनी की हुई मौत, ठाकुर परिवार में लौटी खुशियां
कलर्स के सीरियल डोरी (Doree) की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प बनती नजर आ रही है। क्योंकि, अब डोरी के हाथों से हो गई है राजनंदिनी की मौत। वही दूसरी तरफ जल्दी सुनाने वाली है डोरी गुड़ न्यूज।
क्या कुछ है खास आज के एपिसोड में ?
एपिसोड की शुरुआत डोरी और मान से होती है जहां वो डोरी को जान से मारने की धमकी देती है और कहती है जल्द से जल्द मुझे जाना होगा नहीं तो तेरी वजह से मेरा प्लान खराब हो जाएगा। मान राजनंदिनी को समझाने की कोशिश करता है लेकिन राजनंदिनी किसी की बात सुनने को तैयार नहीं होती है। राजनंदिनी को पकड़ने के लिए पुलिस आती है और वो भागने की कोशिश करती है। राजनंदिनी आगे जाकर काव्या से टक्करा जाती है और पुलिस राजनंदिनी के पीछे रहती है, काव्या को राजनंदिनी जान से मार देती है और पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेती है। मान उसे कहता है अपने लिए तूने एक और मासूम की जान ले ली।
मान और डोरी के बीच बढ़ी नजदीकियां
डोरी राजनंदिनी के पास आती है और उसे शुभी और सारे परिवार वालों का बदला निकालती है। डोरी और मान के घर में खुशियां आ जाती है। दोनों अपनी जिदंगी की नई शुरुआत करने वाले होते है जिसके लिए डोरी घर में पूजा करवाती है। ठाकुर परिवार में खुशियां आती है और मीरा, चाचा जी डोरी और मान की वापस से शादी करवाते है। दोनों अपने प्यार का इजहार परिवारवालों के सामने करते है। तभी राजनंदिनी जेल से भागने की तैयारी करती है। डोरी और मान के बीच नजदीकियां बढ़ती है। अपनी दिल की बात को लेकर मान नर्वस रहता है लेकिन उसे ज्यादा नर्वस डोरी रहती है। दोनों अपने दिल की बात कबूल करते है। अगले दिन डोरी किचन में खाना बना रही होती है। तभी मान आता है उसे बात करने के लिए लेकिन इस बीच ही डोरी को उल्टी शुरू हो जाती है। जिसके बाद मान को डोरी बताती है कि वो प्रेगनेंट है। डोरी की बात सुनकर मान काफी ज्यादा खुश हो जाता है।
डोरी हुई प्रेगनेंट ?
राजनंदिनी हवलदार को जान से मार देती है और लेडी कांस्टेबल के कपड़े में भाग जाती है। कांस्टेबल के कपड़े में राजनंदिनी डोरी को मारने के लिए आती है। राजनंदिनी के हाथों में बंदूक देख डोरी डर जाती है सभी लोग राजनंदिनी को समझाते है लेकिन डोरी और राजनंदिनी के बीच बंदूक को लेकर हाथपाई होती है और राजनंदिनी की मौत हो जाती है। घर वाले माता रानी का शुक्रिया अदा करते है कि राजनंदिनी को उसके किए की सजा मिल गई।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए serialboosters के साथ।
Udne Ki Aasha स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Binddii कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Dhaakad Beera कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Sampoorna स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Advocate Aarti Anjali Awasthi स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Mannat Serial Spolier Alert : कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो Mannat में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें।