Submitted By: Author: Varsha Mishra On Jul 02, 2025 06:10 PM IST
1st July 2025 Mannat Written Update: मन्नत की हुई जीत, धोखे के रिश्ते में बंधेगा विक्रांत ?
कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। क्योंकि अब मन्नत जा रही है अपनी मां के साथ अपनी नई जिंदगी शुरू करने वाली है। वही विक्रांत अब मल्ला के साथ रिश्ते में बंधने को तैयार है।
क्या कुछ हुआ खास आज के एपीसोड में
आज के एपीसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मन्नत अपनी मां को देखकर बहुत खुश होती है और कहती है मां आप बिल्कुल ठीक हो गई है। इस जगह से हम चले जाएंगे और अपनी अलग दुनियां बसाएंगे। श्रुति मन्नत से कहती है मेरी बेटी ने मुझे अलग जीवन दिया है। मां बेटी को जन्म देती है लेकिन मेरी बेटी ने मुझे जन्म दिया है। मन्नत अपनी मां को ज्यादा ना बोलने और आराम करने को कहती है।
ऐश्वर्या ने दी मन्नत को धमकी
श्रुति जैसे ही आराम करने जाती है वैसे ही वो सोनिया को देख लेती है और कहती है कि, वो यहां क्या कर रही ? और अचानक डर जाती है। मन्नत अपनी मां को बताती है कि, वही उसकी डोनर है। ऐश्वर्या राय सिंह उसे धमकी देती है। तुम्हे क्या लग रहा है मन्नत सब कुछ बहुत आसान है ? बिल्कुल नहीं ? मन्नत ऐश्वर्या को कहती है आपको आसान लग रहा है मुझे नहीं। क्या लगा था आपको कोई मात नहीं दे पाएगा ? मैने दिया है टक्कर। ऐश्वर्या उसे याद दिलाती है कि किस तरह उसने विक्रांत को धोखा दिया है। विक्रांत और मल्ला की हालत को देखकर दादी विक्रांत पर चिल्लाती है और उसे अपने काम को लेकर कहती है शादी से पहले ये सब पाप है। विक्रांत, अपने बेटे की हरकत को देख नीतू और रॉनी हैरान हो जाते है और विक्रांत से इस बात का जवाब मांगते है। विक्रांत कहता है मां मैने ऐसा किया है ये बात मैं मान ही नहीं मान सकता हूं। दादी अपनी पोती के साथ नाइंसाफी होते नहीं देख सकती है और नीतू को कहती है, हमें अब कुछ ना कुछ करना ही होगा। मन्नत अपनी मां को तैयार होकर निकलने के लिए बोलती है। दोनों को अपने रिश्तेदार के घर मिलने जाना होता है। मल्ला अपने और विक्रांत के रिश्ते का सच सबके सामने लाती है और कहती है विक्रांत मेरे से प्यार नहीं करता है। हमने सिर्फ़ शादी का नाटक किया था। दादी का गुस्सा और भी ज्यादा नीतू पर फुट जाता है और वो कहती है कि, शादी के कार्ड बंट गए है हर जगह बातें चल रही है कुछ दिनों में शादी होनी है।
परिवार के खातिर विक्रांत करेगा शादी ?
मन्नत अपनी मां को लेकर चॉल पहुंचती है और पा जी के घर से अपनी मां का समान लेती है। पा जी को मन्नत अपने घर आने को कहती है। वही ऐश्वर्या अपनी अगली चाल चलने में कामयाब हो जाती है। ऐश्वर्या रविंदर को मन्नत और उसकी मां का एक्सीडेंट करवाने कहती है और सोचती है कि मेरा एक साथ तीन - तीन काम हो जाएगा। रविंदर मन्नत का पीछा करते - करते उसके चॉल वाले घर चला जाता है। विक्रांत सारे परिवारवालों को कहता है कि, मै शादी नहीं कर सकता हूं। मै किसी और से प्यार करता हूं। रॉनी इस बार विक्रांत का साथ नहीं देता है और कहता है तुम्हे ये शादी करनी पड़ेगी अगर नहीं करोगे तो तुम हमारा मरा हुआ मुंह देखोगे। मल्ला ऐश्वर्या को फोन करती है और उसे कहती है विक्रांत को लेकर सारा प्लान मेरा सही जा रहा है। ऐश्वर्या घर जाने के लिए तैयार होती है, और मन्नत के साथ उसने क्या क्या किया है वो हर चीज याद करती है और कसम खाती है कि मै सब कुछ बर्बाद कर दूंगी मन्नत का।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मन्नत ऐश्वर्या राय सिंह के साथ हवन कुंड में उसके साथ कसम खाती है कि ऐश्वर्या अब से मन्नत और श्रुति का ख्याल रखेगी। अगर उसने कुछ उल्टी चाल चली तो मन्नत सारा सच उसके सामने ला देगी।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए serialboosters के साथ।
Hrithik Roshan on War 2 News Update: Read about Hrithik Roshan opens up on War 2 failure
Mannat Serial Spolier Alert : कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो Mannat में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें।
Mannat Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Mannat
Udne Ki Aasha 3rd October 2025 Written Update : सायली का बन गया नया काम ? तेजस और काकू को हुई जलन
Binddii 3rd October 2025 Written Update: सौरभ ने दिया काजल को खून, बिंदी हुई उदास
Aarti Anjali Aswathi 3rd October 2025 Written Update : अंजलि को समझी राघव की चाल, आरती को मिला साधिका का साथ