16th June 2025 Doree Written Update : डोरी ने दी राजनंदिनी को सजा, दीप ने लगाई पुष्पा की कीमत

Submitted By: Author: Varsha Mishra On Jun 16, 2025 04:12 PM IST

16th June 2025 Doree Written Update : डोरी ने दी राजनंदिनी को सजा, दीप ने लगाई पुष्पा की कीमत

16th June 2025 Doree Written Update : डोरी ने दी राजनंदिनी को सजा, दीप ने लगाई पुष्पा की कीमत 

कलर्स के सीरियल डोरी (Doree) की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प बनती नजर आ रही है। क्योंकि, एक तरफ जहां मान की वजह से डोरी की हालत हो गई है खराब वही दूसरी तरफ दीप ने लगा दी है पुष्पा की कीमत।

क्या कुछ है खास आज के एपिसोड में ?

एपिसोड की शुरुआत डोरी और राजनंदिनी से होती है जहां डोरी राजनंदिनी को परेशान करती रहती है। डोरी उसे कहती है आपको अगर कोई भी दिक्कत है तो मै मान जी के पास चली जाती हूं सोने के लिए। राजनंदिनी उसे कहती है कोई जरूरत नहीं है मैने बोला ना तुम्हे तुम यही सो जाओ। वही मीरा मान और डोरी को लेकर परेशान रहती है। मीरा कहती है बस जल्दी से डोरी की याददाश्त वापस आ जाए फिर तो, सब कुछ ठीक हो जाएगा। डोरी राजनंदिनी को परेशान करने के लिए आधी रात में गाना गाना शुरू कर देती है क्योंकि डोरी जानती है राजनंदिनी चाह कर भी उसे कमरे से नहीं निकाल पाएगी। डोरी को राजनंदिनी रोकने की कोशिश करती है लेकिन डोरी रुकती नहीं है। वो कहती है बुनकर लोगों की जिदंगी इतनी आसान नहीं होती है। अगर आप चाहे तो, मै आपके लिए भी गाना गा सकती हूं। राजनंदिनी उसे मना करती हैं लेकिन वो रुकती नहीं है जिसके बाद राजनंदिनी इस प्रॉब्लम का सॉल्यूशन हेडफोन के जरिए देखती है वो कान में हेडफोन लगा कर सो जाती है।

डोरी ने किया राजनंदिनी को परेशान 

डोरी बार - बार राजनंदिनी को धमकी देती रहती है कि, वो मान के कमरे में जाकर सो जाएगी लेकिन राजनंदिनी ऐसा होने नहीं देती है। राजनंदिनी के सो जाने के बाद डोरी रूम का AC और पंखा दोनों ही बंद कर देती है। जिसकी वजह से वापस राजनंदिनी की नींद खुलती है। राजनंदिनी को गर्मी लगने के कारण वो वापस उठ जाती है। डोरी उसे वापस हेल्थ को लेकर कुछ बातें बताती है। जिसे लेकर राजनंदिनी परेशान हो जाती है। डोरी राजनंदिनी को कहती है आप परेशान हो रही है। मैं मान जी के पास चली जाती हूं। राजनंदिनी उसे वही रोक देती है और कहती है तुम इसी रूम में सो जाओ मैं बाहर जाकर देखती हूं बाहर कही सो जाऊंगी।

तेज बुखार से मान का हुआ हालत खराब 

राजनंदिनी के जाने के बाद डोरी मान के पास आती है, और उसे कहती है मुझे शेर के पास छोड़कर खुद तुम यहां शांति से सो रहे हो ? मान कुछ जवाब नहीं देता है जैसे ही डोरी मान को छूती है वैसे ही उसे पता चल जाता है कि, मान की तबियत खराब है जिसकी वजह से वो कुछ बोल नहीं पा रहा है। मान को डोरी उसके कमरे में लेकर जाती है और उसे गर्म पानी का सेक करती है और रात भर उसके पास सोती है। सुबह उठते ही मान देखता है डोरी उसके पास है लेकिन मान को लगता है वो एक सपना है लेकिन ऐसा नहीं होता है। दोनों के बीच काफी क्यूट मोमेंट भी देखने को मिलता है। लेकिन मान शुभी को लेकर डोरी का मजाक उड़ाता है जिसके बाद डोरी वहां से चली जाती है। वही पुष्पा एक बार फिर मुसीबत में पड़ जाती है। पुष्पा पूजा कर ही रही होती है तभी दीप आता है और उसे कहता है कल मैने तुझ से जुए के लिए पैसे मांगे थे तूने दिए नहीं। आज से तो तू मेरे कोई भी काम की नहीं है तुझे मैं दाव पर लगाकर कुछ कमा लूंगा। सत्तू वही आता है और दीप को पुष्पा के साथ बतमीज़ी करते देखता है तो, वो दीप को रोकने की कोशिश करता है जिसकी वजह से दोनों में हाथापाई हो जाती है। मान काफी लंबे समय बाद बहुत खुश रहता है क्योंकि, उसे पुराने केस से रिलेटेड सबूत मिलने वाला रहता है और उस केस से वो गंगा प्रसाद जी का केस सॉल्व कर सकता है। राजनंदिनी काव्या से कहती है मेरे पास अब ज्यादा टाइम नहीं है अब मुझे जल्दी से ये हवेली को बेचना होगा ताकि, मैं विदेश निकल जाऊं। काव्या ये सब बात सुनती रहती है और उसे कुछ कहती नहीं है। राजनंदिन एक शख्स को फोन करती है जिसे वो कहती है अपना सौदा याद है ना तुम्हे जल्दी करो नहीं तो सब बर्बाद हो जाएगा।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ? 

सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, दीप पुष्पा को जुए में गिरवी रखता है जिसे बचाने के लिए डोरी वहां आ जाती है दीप उसे कहता है अभी तक तो, सिर्फ उसे गिरवी रखा था अब तुझे भी रखूंगा गिरवी। डोरी दीप को धमकी देती है जाने देने को लेकिन दीप सुनता नहीं है जिसके बाद डोरी और पुष्पा मिलकर गुंडों की धुलाई करते हैं।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए serialboosters के साथ।

0 Comment Sort by

Popular posts

YRF: YRF & Netflix's 50 Years of Cinematic Classics Collaboration November 2nd, 2025 | 12:21 AM YRF: YRF & Netflix's 50 Years of Cinematic Classics Collaboration

YRF News Update: Read about YRF & Netflix's Worldwide Collaboration

Janhavi Kapoor: Janhvi Kapoor's Firebrand Avatar in Ram Charan's 'Peddi' Unveiled November 2nd, 2025 | 12:12 AM Janhavi Kapoor: Janhvi Kapoor's Firebrand Avatar in Ram Charan's 'Peddi' Unveiled

Janhavi Kapoor News Update: Read about Actress Janhavi Kapoor

Anurag Kashyap: Anurag Kashyap's Toughest Days Filming Gangs of Wasseypur November 2nd, 2025 | 12:05 AM Anurag Kashyap: Anurag Kashyap's Toughest Days Filming Gangs of Wasseypur

Anurag Kashyap News Update: Read about Director Anurag Kashyap

Ayushmann Khurana: Ayushmann Khurrana's Journey & His Wife Tahira Kashyap's Disbelief November 2nd, 2025 | 12:02 AM Ayushmann Khurana: Ayushmann Khurrana's Journey & His Wife Tahira Kashyap's Disbelief

Ayushmann Khurrana News Update: Read about Ayushmann Khurrana

Shahrukh Khan: Shah Rukh Khan Turns 60: A Milestone Birthday for the King of Bollywood November 1st, 2025 | 11:52 PM Shahrukh Khan: Shah Rukh Khan Turns 60: A Milestone Birthday for the King of Bollywood

Shahrukh Khan News Update: Read about Shahrukh Khan

Mannat 1st November 2025 Written update: Vikrant went into shock as he saw his childhood trauma resurface November 1st, 2025 | 9:34 PM Mannat 1st November 2025 Written update: Vikrant went into shock as he saw his childhood trauma resurface

Mannat Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Mannat

Latest Updates:

Udne Ki Aasha 3rd November 2025 Written Update : मंदिरा ने बिगाड़ा सायली का काम

Udne Ki Aasha 3rd November 2025 Written Update : मंदिरा ने बिगाड़ा सायली का काम

November 3rd, 2025 | 10:56 PM

Udne Ki Aasha स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।

Binddii 3rd November 2025 Written Update: अविराज और बिंदी का इमोशनल मोमेंट

Binddii 3rd November 2025 Written Update: अविराज और बिंदी का इमोशनल मोमेंट

November 3rd, 2025 | 11:29 AM

Binddii कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।

Dhaakad Beera 3rd November 2025 Written Update: किशमिश को हुआ सम्राट की बातों पर विश्वास

Dhaakad Beera 3rd November 2025 Written Update: किशमिश को हुआ सम्राट की बातों पर विश्वास

November 3rd, 2025 | 11:01 AM

Dhaakad Beera कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।

Sampoorna 3rd November 2025 Written Update : मिट्टी ने मारा आकाश को थप्पड़, सच आया सबके सामने

Sampoorna 3rd November 2025 Written Update : मिट्टी ने मारा आकाश को थप्पड़, सच आया सबके सामने

November 3rd, 2025 | 10:19 AM

Sampoorna स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें

Advocate Aarti Anjali Aswathi 3rd November 2025 Written Update : क्या पंकज देगा अंजलि का साथ ? राजपूत घर में हुई अंजलि की वापसी

Advocate Aarti Anjali Aswathi 3rd November 2025 Written Update : क्या पंकज देगा अंजलि का साथ ? राजपूत घर में हुई अंजलि की वापसी

November 3rd, 2025 | 9:46 AM

Advocate Aarti Anjali Awasthi स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें

Mannat 3rd November 2025 Written Update: विक्रांत के सामने आया सच, नीतू ने धमकाया मन्नत को

Mannat 3rd November 2025 Written Update: विक्रांत के सामने आया सच, नीतू ने धमकाया मन्नत को

November 3rd, 2025 | 9:07 AM

Mannat Serial Spolier Alert : कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो Mannat में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें।

TODAY BOOSTERS