Submitted By: Author: Vishal Dubey On Jan 22, 2025 08:41 AM IST
Suman Indori Upcoming Twist: कलर्स के मजेदार शो सुमन इंदौरी में तड़के दार ड्रामे की एंट्री हुई है, जहां दर्शकों को अब 5 साल का लीप देखने को मिलेगा, जहां शो की कहानी 5 साल आगे बढ़ गई है और देविका ने मित्तल हाउस पर कब्जा कर लिया है। देविका ने पूरे परिवार को तकलीफ देना जारी रखा है। वहीं दूसरी ओर तीर्थ सुमन की जुदाई में नशे की लत का शिकार हो गया है। कृतिका तीर्थ के कमरे में आती है और उसे बताती है, कि उसे नामांकन दाखिल करने के लिए जाना है। लेकिन, तीर्थ सुमन की पेंटिंग बनाने में व्यस्त रहता है और लगातार उसे याद करता है। कृतिका उससे कहती है, कि सुमन कभी नहीं आएगी। हालांकि, तीर्थ को सुमन पर भरोसा है, कि वह उससे बदला लेने के लिए जरूर आएगी। वहीं सुमन ने राजनीति में आना हाथ आजमा लिया है और अब वह काफी मजबूत हो गई है। सुमन तीर्थ और देविका से बदला लेने के लिए फिर लौट आईं है।
तीर्थ के खिलाफ चुनाव लडेगी सुमन
तीर्थ मंदिर के पास सुमन और बेटे से मिलता है, मगर वह इस बात से अनजान है, कि यह उसका बेटा है। इसी के साथ तीर्थ इलेक्शन के तैयारी करता है और जनता से कहता है, कि उसके सामने कोई भी नेता खड़ा नहीं होगा। तभी अचानक सुमन आती है और वह तीर्थ के सामने इलेक्शन लड़ने की घोषणा करती है।
सुमन ने देविका से लिया बदला
देविका एक बड़े कोठी की नीलामी में पहुंचती हैं, जहां नीलामी की शुरुआत 6 करोड़ से होती है। देविका को ऐसा लग रहा है, कि कोई भी इस कीमत में इसे नहीं खरीदेगा, मगर तभी बोली बढ़ाने के लिए सुमन आती है। सुमन को देखकर देविका दंग रह जाती है। जल्दी ही सुमन देविका के पास जाती है और फिसलने के बहानें देविका का हाथ अपने गले के पास रख लेती है। सुमन सभी के सामने देविका पर आरोप लगाती है, कि वह उसे मौत के घाट उतारने की कोशिश कर रही थी। यह सब सुनकर देविका और भी ज्यादा हैरान होती है।
अब आगे क्या होगा? हमे अपनी राय नीचे कमेंट में लिखे और अपडेट जानने के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।
Dhaakad Beera 21st October 2025 Written Update: किशमिश ने लिया शादी का फैसला ? भवरी देवी ने लिया ब्लैकमेल
Binddii 21st October 2025 Written Update: सुधा ने मिलवाया बिंदी को अविराज से ? बिंदी बनी विनर
Aarti Anjali Aswathi 21st October 2025 Written Update : आरती और वेद की हुई सगाई ? साधिका ने किया अंजलि का अपमान
Anupama Serial Spolier Alert : स्टार प्लस के लोकप्रिय शो Anupama में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें
Bigg Boss 19 Promo Update: Read about the upcoming episode of Colors TV' popular show Bigg Boss 19 Promo Update
Aarti Anjali Awasthi Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Aarti Anjali Awasthi