Submitted By: Author: Vishal Dubey On Jan 13, 2025 08:03 AM IST
Mannat Har Khushi Paane Ki Spoiler Alert: कलर्स चैनल का नया शो मन्नत हर खुशी पाने की ने लोगो का ध्यान खींचना शुरू कर दिया है, जहां मन्नत (आयशा सिंह) को पता चलता है, कि उसकी मां यानी श्रुति (ममता वर्मा) का लीवर खराब हो चुका है और मन्नत को जल्द से जल्द किसी स्वस्थ लीवर का इंतजाम करना होगा। मन्नत यह सब सुनकर चौंक जाती है और रोने लगती है। डॉक्टर मन्नत को सलाह देते हैं, कि वह अपना लीवर अपनी मां को देदे, जिसके लिए मन्नत तैयार हो जाती है। लेकिन, मन्नत इस बात से अनजान है, कि मन्नत श्रुति की बेटी नहीं बल्कि श्रुति की बहन की बेटी है। अब जब मन्नत लीवर के लिए टेस्ट करेगी, तो उसे यह सच पता चल जाएगा। श्रुति को जब पता चलता है, कि डॉक्टर ने मन्नत को लीवर देने की सलाह दी है, तो वह परेशान हो जाती है। वह मन्नत को लीवर देने से रोकती है। मन्नत इसके पीछे का कारण पूछती है, मगर श्रुति उसे कुछ भी नहीं बताती है। जल्दी ही मन्नत पानी लेने के लिए जाती है और सभी लोग श्रुति से सवाल करते हैं, कि वह मन्नत को ऐसा करने से क्यों रोक रही है?
श्रुति भावनाओ में बह कर सभी को बता देती हैं, कि मन्नत उसकी बेटी नहीं भतीजी है। लेकिन, यह बात मन्नत सुन लेती है और उसे जोरदार झटका लगता है। मन्नत श्रुति से इतने बड़े सच को छुपाने के पीछे का कारण पूछती हैं, जिसपर श्रुति उसे बताती है, कि उसकी मां ने उसे पैदा होते ही दरिया किनारे छोड़ दिया था। श्रुति ने मन्नत को दरिया किनारे से लाया था और इतना बड़ा सच छुपाया था।
अब देखना यह दिलचस्प होगा, श्रुति को लीवर कौन देता है? इस बारे में और जानने के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।
16th September 2025 Ishani Written Update : पीहू ने ली अपनी जान, अनुराग का फूटा गुस्सा पीहू पर, ईशानी करेगी अनुराग के लिए हां ?
16th September Kabhi Neem Neem Kabhi Shahad Shahad Written Update: शीतल ने कहा घरवालों से झूठ, कथा की बढ़ी मुश्किलें
16th September 2025 Aarti Anjali Awasthi Written Update : आरती के मन में आ गया है लालच, वेद ने की आरती से केस छोड़ने की मांग
Anupama Serial Spolier Alert : स्टार प्लस के लोकप्रिय शो Anupama में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें
Kabhi Neem Neem Kabhi Shahad Shahad Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Kabhi Neem Neem Kabhi Shahad Shahad
Yeh Rishta Kya Kahlata Hai Serial Spolier Alert : स्टार प्लस के लोकप्रिय शो Yeh Rishta Kya Kahlata Hai में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें