Submitted By: Author: Vishal Dubey On Jan 07, 2025 07:59 AM IST
Zalak Desai & Rahil Azam bags Star Plus’ Anupamaa: स्टार प्लस का लोकप्रिय धारावाहिक ‘अनुपमा‘ ने जनता का काफी ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। शो की कहानी में कुछ समय पहले ही लीप देखा गया है, जो दर्शकों को और भी ज्यादा स्क्रीन से बांध रही है। जैसा कि हमें पता है, कि शो में माही (स्प्रेहा चटर्जी) और राही (अद्रिजा रॉय) प्रेम (शिवम खजूरिया) से प्यार करते हैं, जिससे गजब का लव ट्रएंगल देखने को मिल रहा है। अब शो में माही और प्रेम की सगाई की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही धीरे-धीरे कहानी में प्रेम का अतीत देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को काफी चौंका देगा।
खैर, अब दोस्तो बढ़ते है मुख्य खबर की ओर! अब इस कहानी में कुछ और कलाकारों की एंट्री देखने को मिलेगी। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, ज़लक देसाई और राहिल आजम शो के कलाकारों की टोली में शामिल होने वाले है। गौरतलब है, कि ज़लक को राधाकृष्ण में महारानी रुक्मिणी और लक्ष्मी की भूमिका के लिए काफी प्यार मिला था। वहीं दूसरी तरफ राहिल आजम ने भी कई सारे शोज से जनता के दिलों में जगह बनाई है।
मीडिया में चल रही अटकलों के मुताबिक, राहिल को प्रेम के पिता के किरदार में देखा जा सकता है। वहीं ज़लक को प्रेम की माँ की भूमिका के लिए चुन लिया गया है।
हमने दोनों सितारों से इस बारे में बात करने के लिए संपर्क किया, मगर किसी कारण से हम उनसे जुड़ नहीं पाए।
Binddii 24th October 2025 Written Update: अविराज ने की काजल मदद, भैया जी हुए कंचन से परेशान
Sampoorna 24th October 2025 Written Update : मिट्टी को हुआ शक, आकाश संग रिश्ते को तोड़ेगी मिट्टी ?
Aarti Anjali Aswathi 24th October 2025 Written Update : अंजलि और वेद में हुई बहस, आरती ने दिया नानू को गिफ्ट
Mannat Serial Spolier Alert : कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो Mannat में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें।
Anupama Serial Spolier Alert : स्टार प्लस के लोकप्रिय शो Anupama में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें
Yeh Rishta Kya Kahlata Hai Serial Spolier Alert : स्टार प्लस के लोकप्रिय शो Yeh Rishta Kya Kahlata Hai में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें