Submitted By: Author: Vishal Dubey On Jan 08, 2025 07:20 AM IST
Dil Ko Tumse Pyaar Hua Spoiler: स्टार प्लस के शो दिल को तुमसे प्यार हुआ में बेहद निराना ट्विस्ट देखा जा रहा है, जहां चांदनी के आ जाने से घर में हर-कोई खुश है। लेकिन, चांदनी को मिल रहे प्यार को देख कर रागनी को जलन महसूस होती हैं, जिसका फायदा जान्हवी उठाने की कोशिश करती है। वह उसे भड़काती है और उससे कहती है, कि उसे चांदनी को स्टोर रूम में बंद कर देना चाहिए।रागनी को पहले यह ग़लत लगता है, मगर जान्हवी लगातार उसके दिल में चांदनी के लिए नफ़रत भरते जाती है। आख़िरकार, खेलते-खेलते रागनी चांदनी को स्टोर रूम में बंद कर देती है।
बाद में, चिराग चांदनी को खोजता है और रागनी से पूछता है। रागनी उसे चांदनी के बारे में कुछ भी नहीं बताती है, जिसे देखकर जान्हवी खुश होती है। दूसरी ओर निश्का डीएनए रिपोर्ट को हासिल करने में जुटी हुई है। इसी बीच चिराग पूरे घर वालों को बताता है, कि चांदनी गुम गई है और जल्दी से चिराग चांदनी को स्टोर रूम में बेहोशी के हालात में पाता है। लेकिन, चांदनी ने किसी से नहीं बताया, कि रागनी ने उसे कमरे में बंद किया था। इसके अलावा निश्का से गलती से डीएनए रिपोर्ट गिर जाती हैं, जो रागिनी के हाथ लगती है। रागनी चांदनी से माफी मांगने के लिए उसे इस डीएनए रिपोर्ट के पेपर का रोज बनाकर गिफ्ट करती है।
अब शो के आने वाले ट्विस्ट में आप सभी देखेंगे, कि लावण्या चिराग के पिता से चर्चा करती है, कि उन्हें दीपिका और चंडनी को घर में फिर से शामिल करना चाहिए। लावण्या का मानना है, कि चिराग ने पिछले 5 साल में खूब मनमानी की है। लेकिन, इस बार वे दीपिका और चांदनी को घर में लाकर ही मानेंगे। हालांकि, वे इस बात से अनजान है, कि जान्हवी यह सब बातें सुन चुकी है और वह इस बारे में चिराग से बात करती है।
अब आगे क्या होगा? जानने के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।
Udne Ki Aasha स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Binddii कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Dhaakad Beera कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Sampoorna स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Advocate Aarti Anjali Awasthi स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Mannat Serial Spolier Alert : कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो Mannat में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें।