Submitted By: Author: Vishal Dubey On Jan 31, 2025 07:39 AM IST
Dil Ko Tumse Pyaar Hua Spoiler: स्टार प्लस के शो दिल को तुमसे प्यार हुआ में (Dil Ko Tumse Pyaar Hua ) बेहद निराला ट्विस्ट देखा जा रहा है, जहां चिराग पूरी पैकिंग करते रहते हैं, इसी बीच मित्तल हाउस में दीपिका की एंट्री होती है। दीपिका रागिनी को देखकर रोने लगती है और कहती है, कि रागिनी कहीं नहीं जाएगी। चिराग दीपिका पर गुस्सा होत है, तभी दीपिका पूरे परिवार को बताती है, कि रागिनी की असली मां दीपिका है। चिराग इसपर भरोसा करने से कतराता है, जिसके बाद दीपिका उसे डीएनए रिपोर्ट दिखाती है। डीएनए रिपोर्ट के अलावा दीपिका उसे हॉस्पिटल के भी रिपोर्ट दिखाती है, जिसमें साफ लिखा है, कि दीपिका ने जुड़वे बच्चों को जन्म दिया था। चिराग दीपिका की बातों पर भरोसा नहीं करता है और वह उसपर आरोप लगाता है, कि वह फर्जी डॉक्यूमेंट बनवाकर उसे लंदन जाने से रोकना चाहती है।
चिराग पूरे परिवार के सामने दीपिका से कहता है, कि वह लावण्या के साथ मिली हुई है। जल्दी ही चिराग लावण्या को नीचे बुलाता है, जबकि मिश्का रागनी को अपने साथ लेकर जाने की करती है। जैसे ही मिश्का रागनी को हाथ लगाती है, वैसे ही दीपिका मिश्का को जोरदार थप्पड़ मारती है और उसका गला दबाने लगती है। दीपिका यह रूप देखकर हर-कोई हैरान है। लावण्या नीचे आकर पूरे परिवार के सामने अपना गुनाह कबूल करती हैं, कि उसके खातिर दोनों बच्चियां अलग-अलग जगह है। दीपिका लावण्या से भी दुखी हो जाती है, मगर कुछ पल में वह उसके गले लग रोने लगती है। लावण्या दीपिका और चिराग से हाथ जोड़कर माफी मांगती है।
अब आगे क्या होगा? हमे अपनी राय नीचे कमेंट में लिखे और शो से जुड़ी ताज़ा अपडेट पाने के लिए जुड़े रहे।
Udne Ki Aasha स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Binddii कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Dhaakad Beera कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Sampoorna स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Advocate Aarti Anjali Awasthi स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Mannat Serial Spolier Alert : कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो Mannat में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें।