Submitted By: Author: Vishal Dubey On Jan 28, 2025 09:31 AM IST
Dil Ko Tumse Pyaar Hua Spoiler: स्टार प्लस के शो दिल को तुमसे प्यार हुआ में (Dil Ko Tumse Pyaar Hua ) बेहद निराला ट्विस्ट देखा जा रहा है, जहां जान्हवी की गोदभराई के जरिए लावण्या ने दीपिका को घर में बुलाने की तैयारी की है। जल्दी ही गोदभराई की रश्म शुरू होती हैं, जहां दीपिका जान्हवी की गोदभराई करती है। दीपिका के बाद मिश्का गोदभराई करने के लिए आगे बढ़ती है, मगर उसे ऐसा करने से रोक दिया जाता है। दरअसल, गोदभराई का रश्म विवाहित स्त्री ही कर सकती हैं, जिससे दीपिका को यह सच भी पता चल गया कि चिराग और मिश्का पति-पत्नी नहीं है। मिश्का लावण्या से सवाल करती है, कि दीपिका इस घर की क्या है? लावण्या मिश्का को सारा रिश्ता बताती है, तभी अचानक रागनी आती है और वह पूरे परिवार को बताती है,कि उसकी माँ का नाम दीपिका है। चिराग एक बार फिर से रागनी को फटकारता है और कहता है, कि पासपोर्ट वाले से गलती हुई थी। अब दीपिका को यह भी सच पता चल गया है, कि मिश्का और चिराग शादीशुदा नहीं है।
अब शो के आने वाले ट्विस्ट में आप सभी देखेंगे, कि दीपिका को शक होता है, कि उसकी दूसरी बच्ची रागनी है। वह रागनी का डीएनए टेस्ट कराती है और वह रिपोर्ट लेने के लिए हॉस्पिटल में जाती है। हॉस्पिटल का स्टाफ उसे डीएनए रिपोर्ट देता है, जिसे देखने के लिए दीपिका काफी ज्यादा उत्साहित है। हालांकि, इस बारे में मिश्का को पता चल गया कि दीपिका पूरी सच्चाई के तह तक जाना चाहती है। जैसे ही दीपिका के हाथ रिपोर्ट लगता है, वैसे ही मिश्का सफाई कर्मचारी बनकर उस रिपोर्ट पर पानी फेर देती है।
अब आगे क्या होगा? हमे अपनी राय नीचे कमेंट में लिखे और शो से जुड़ी ताज़ा अपडेट पाने के लिए जुड़े रहे।
Binddii 24th October 2025 Written Update: अविराज ने की काजल मदद, भैया जी हुए कंचन से परेशान
Sampoorna 24th October 2025 Written Update : मिट्टी को हुआ शक, आकाश संग रिश्ते को तोड़ेगी मिट्टी ?
Aarti Anjali Aswathi 24th October 2025 Written Update : अंजलि और वेद में हुई बहस, आरती ने दिया नानू को गिफ्ट
Mannat Serial Spolier Alert : कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो Mannat में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें।
Anupama Serial Spolier Alert : स्टार प्लस के लोकप्रिय शो Anupama में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें
Yeh Rishta Kya Kahlata Hai Serial Spolier Alert : स्टार प्लस के लोकप्रिय शो Yeh Rishta Kya Kahlata Hai में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें