Submitted By: Author: Vishal Dubey On Jan 21, 2025 03:09 AM IST
Dil Ko Tumse Pyaar Hua Spoiler: स्टार प्लस के शो दिल को तुमसे प्यार हुआ में (Dil Ko Tumse Pyaar Hua ) बेहद निराला ट्विस्ट देखा जा रहा है, जहां मिश्का के कारण रागिनी की हालत खराब हो जाती है। दीपिका बच्चों को बचाती हैं, जिन्हें धुएं का असर लग चुका है। लावण्या ने फैसला किया है, कि सभी लोग एक साथ एक गाड़ी में घर जाएंगे और रास्ते में दीपिका को उसके घर छोड़ दिया जाएगा। इसी के साथ डॉक्टर बताते हैं, कि रागिनी की हालत काफी खराब है और उसे उसकी सांवरी मां की जरूरत है। दरअसल, मिश्का की हरकतों ने रागिनी के दिमाग पर बुरा असर डाला है, जिसके कारण रागिनी ट्रॉमा से गुजर रही है। डॉक्टर ने चिराग से कहा कि इस बच्ची को उसकी मां की जरूरत है। मिश्का चिराग से कहती है, कि यह सब दीपिका की चाल है। लेकिन, रागिनी के लिए चिराग दीपिका को हॉस्पिटल लेकर आता है। रागिनी पर असर दिखना शुरू होता है। बाद में, चिराग दीपिका के घर जाता है और उससे अनुरोध करता है, कि वह उसके साथ मित्तल हाउस चले। चिराग रागिनी के लिए दीपिका को लेने आया रहता है, मगर दीपिका ने जाने से इंकार कर देती है। दीपिका ने चिराग से कहा कि वह रागिनी को उसके घर छोड़ दे फिर वह उसकी देखभाल करेगी। इसी दौरान चांदनी भी आ जाती है, जिसके हाथो के रंग की थाली रहती है। अचानक चिराग का पैर लड़खड़ाता है और फिर चिराग के हाथों से रागिनी की मांग सज जाती है। यह सब देखकर बच्चे काफी खुश होते हैं और दीपिका भी खुद को चिराग के बाहों में पाती है।
अब शो के आने वाले ट्विस्ट में आप सभी देखेंगे, कि स्कूल में चांदनी बेहोश हो जाती है। सभी लोग उसे चिराग के पास लेकर आते हैं। सभी का मानना है, कि चांदनी को फूड पॉयजनिंग हुआ है। इसके अलावा चिराग ने स्टाफ को चांदनी की मां को बुलाने के लिए कहा है। वह सभी दीपिका को बुलाने की बात करते हैं, जिसपर चिराग कहता है, कि दीपिका नहीं चांदनी की मां को बुलाओ। स्टाफ वाले चिराग को बताते हैं, कि रागनी की सांवरी मां यानी दीपिका ही चांदनी की मां है। चिराग यह सब सुनकर दंग रह जाता है। जबकि मिश्का अपनी चाल से काफी खुश है।
अब आगे क्या होगा? हमे अपनी राय नीचे कमेंट में लिखे और शो से जुड़ी ताज़ा अपडेट पाने के लिए जुड़े रहे।
Udne Ki Aasha स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Binddii कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Dhaakad Beera कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Sampoorna स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Advocate Aarti Anjali Awasthi स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Mannat Serial Spolier Alert : कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो Mannat में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें।