Submitted By: Author: Vishal Dubey On Jan 17, 2025 10:01 AM IST
Dil Ko Tumse Pyaar Hua Spoiler: स्टार प्लस के शो दिल को तुमसे प्यार हुआ में (Dil Ko Tumse Pyaar Hua ) बेहद निराला ट्विस्ट देखा जा रहा है, जहां रागिनी के गुम हो जाने से मित्तल हाउस में बवाल मच जाता है। दरअसल, रागिनी दीपिका के घर जाने के लिए निकलती हैं। हालांकि, रास्ते में ही वह बेहोश हो जाती है। इसी बीच चिराग पुलिस के साथ दीपिका के मोहल्ले में पहुंच जाती है, जहां उसे दीपिका मिलती है। चिराग दीपिका को शक की नजर से देखता है, तभी अचानक उसे रागिनी बेहोशी की हालत में मिलती है। पुलिस चिराग से दीपिका को गिरफ्तार करने के लिए पूछता है, मगर वह मना कर देता है। इसके अलावा चिराग को ख़बर मिलती है, कि शहर में कर्फ्यू लगने वाला है। अब चिराग अपनी बेटी के साथ दीपिका के घर में रुका हुआ है और अपनी मां लावण्या को इस बारे में जानकारी देती है। लावण्या और ओमकार यह सब सुनकर खुश होते हैं, मगर मिश्का इस बात से काफी परेशान है, कि दीपिका और चिराग एक छत के नीचे है।
अब शो के आने वाले ट्विस्ट में आप सभी देखेंगे, कि चिराग को चांदनी दीपिका के घर में मिलती है, जिसे देखकर उसे शक होता है, कि कहीं चांदनी दीपिका की तो बेटी नहीं? इसके अलावा रागिनी और चांदनी के स्कूल में एनुअल फंक्शन रहता है। इस फंक्शन में सारे स्टूडेंट्स के पैरेंट्स आए रहते हैं। इसी लिए चिराग और दीपिका भी स्कूल में आमने-सामने आते हैं। चिराग चांदनी से पूछता है, कि वह यहां कैसे पहुंच गई है, जिसपर वह उसे बताती है, कि वह स्कूल के नजदीक में ही रहती है। वहीं चिराग के सामने टीचर ने दीपिका को कह दिया कि वह आज फैमिली बनकर आई है। चिराग यह सब सुनकर झटका खा गया है और सोचने पर मजबुर हो गया है, कि दीपिका किसके साथ आई है? चिराग इस बारे में दीपिका से सवाल करता है।
क्या चिराग को पता चल जाएगा, कि दीपिका और चांदनी मां-बेटी है? हमे अपनी राय नीचे कमेंट में लिखे और शो से जुड़ी ताज़ा अपडेट पाने के लिए जुड़े रहे।
Bollywood News Update: Read about Actors in the Biopics
Ranbir Kapoor News Update: Read about Actor Ranbir Kapoor
Sanjana Sanghi News Update: Read about Actress Sanjana Sanghi And Her Achievement
Shahrukh Khan News Update: Read about Shahrukh Khan's Blockbuster Films Releases
Mannat Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Mannat
Mannat Serial Spolier Alert : कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो Mannat में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें।