Submitted By: Author: Vishal Dubey On Jan 12, 2025 03:58 AM IST
Dil Ko Tumse Pyaar Hua Spoiler: स्टार प्लस के शो दिल को तुमसे प्यार हुआ में (Dil Ko Tumse Pyaar Hua ) बेहद निराला ट्विस्ट देखा जा रहा है, जहां दीपिका चांदनी को अपने साथ घर लेकर जाती है। चिराग के भाई को को यह पता चल गया है, कि चांदनी ही चंदू है और चिराग उसका पिता। इसी के साथ चिराग अपनी मां की हरकतों से तंग आ गया है। वह अपनी मां को समझाने की कोशिश कर रहा है, कि उसे दीपिका से कोई रिश्ता नहीं रखना है। चिराग काफी समय तक बहस करता है और फिर घर छोड़ने का फैसला करता है। दूसरी ओर दीपिका अपने भाई को बताती है, कि चिराग को ऐसा लगता है, कि दीपिका वापस पैसों के लिए जा रही है। इसके अलावा चिराग फैसला करता है, कि वह रागनी की स्कूल में बदल डालेगा। लेकिन, रागनी ने जिद है, कि उसे दीपिका के साथ पढ़ना है। बाद में, रागनी की तबियत काफी बिगड़ जाती हैं। रागनी तबियत बिगड़ने के बाद दीपिका का नाम लेकर रोती है, जिसे सुनकर ओमकार और लावण्या परेशान हो जाते हैं। जबकि चिराग ने बच्चों के डॉक्टर को बुलाया है। लावण्या ने फैसला किया है, कि वह दीपिका को बुलाएगी और रागनी से मिलवाएगी। दीपिका को रागनी की जानकारी मिलती है, जिसे सुनकर वह दौड़ी चली आती है।
शो के आने वाले ट्विस्ट में आप सभी देखेंगे, कि दीपिका को देखकर रागनी काफी खुश होती है। जबकि चिराग भी डॉक्टर्स को लेकर घर आता है, जिसे देखकर लावण्या घबरा जाती है। दरअसल, चिराग ने लावण्या को धमकी दी है, कि अगर वह फिर से दीपिका को इस घर में बुलाएंगी तो वह रागनी के साथ घर छोड़ देगा। इसी बीच चिराग आ जाता है और वह दीपिका को रागनी के पास देखकर चिढ़ जाता है। चिराग दीपिका का हाथ पकड़ता है और उसे धक्के मारकर घर से बेघर करता है। वह अपनी मां को एक बार फिर से समझाने की कोशिश करता है।
अब आगे क्या होगा? जानने के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।
Bigg Boss 19 Promo Update: Read about the upcoming episode of Colors TV' popular show Bigg Boss 19 Promo Update
Mannat Serial Spolier Alert : कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो Mannat में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें।
Chitrangda Singh on Battle Of Galwan Spoiler Alert: Read about Salman Khan's upcoming film Battle Of Galwan
Kajol And Twinkle Talk Show Two Much With Kajol And Twinkle Spoiler Alert: Read about the upcoming Talk Show of Kajol And Twinkle Khanna
Paresh Rawal On Hera Pheri 3 Spoiler Alert: Read about the upcoming film of Paresh Rawal, Akshay Kumar starrer Hera Pheri 3
Varun Dhawan starrer Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Trailer Alert: Read about the upcoming film of Varun Dhawan starrer Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari