Submitted By: Author: Vishal Dubey On Jan 11, 2025 07:20 AM IST
                
                Dil Ko Tumse Pyaar Hua Spoiler: स्टार प्लस के शो दिल को तुमसे प्यार हुआ में (Dil Ko Tumse Pyaar Hua ) बेहद निराला ट्विस्ट देखा जा रहा है, चिराग के बर्थडे पार्टी में सभी शामिल होते हैं, सिर्फ दीपिका को छोड़कर। लेकिन, लावन्या ने अपनी तरकीब से दीपिका को भी मित्तल हाउस में आने पर मजबुर कर दिया है। दीपिका मित्तल हाउस में चिराग का केक ट्रे सजाने के लिए आती है। जबकि चिराग अपनी दोनों बेटियों के साथ डांस करता है, जिसे देखकर मिश्का चिढ़ जाती है। दीपिका अपना काम ख़त्म करके वापस जाने लगती है, तभी वह किसी के धक्के से नीचे गिर जाती है। नीचे गिरने के बाद उसे चांदनी देख लेती है और जोर से मम्मी चिल्लाती है, जिसे सुनकर सभी लोग दीपिका को देखने के लिए आते हैं। मिश्का देखती है, कि चिराग भी दीपिका को देखने के लिए आगे बढ़ रहा है, तभी वह खुद की साड़ी में आग लगा लेती है। इस आग की लपट से पूरे घर में आग फैलने लगती हैं, जिसके कारण रागनी आग में फंस जाती है।
दीपिका रागनी को बचाने के लिए आग में कूद जाती है और साथ में चिराग भी आग के पास पहुंच जाता है। दोनों का आमना-सामना होता है और फिर शुरू होता है ड्रामा। चिराग को ऐसा लग रहा है, कि दीपिका रागनी के सहारे फिर से उसके जिंदगी में आनी चाहती है। वह ताना मारते हुए कहता है, कि उसे पैसे के लिए उसकी मदद चाहिए या उसकी बेटी के लिए बाप के नाम की मदद चाहिए। दीपिका चिराग से कहती है, कि वह अपनी बच्ची संभाल सकती है। इसी के साथ दीपिका अपनी बेटी को लेने के घर के अंदर जाने लगती हैं, जिसे चिराग रोक देता है। ओमकार और लावण्या चिराग की इस हरकत को फटकारते है।
अब शो के आने वाले ट्विस्ट में आप सभी देखेंगे, कि लावण्या ने फैसला किया है, कि दीपिका भी घर में शामिल रहेगी। लेकिन, चिराग इसके खिलाफ है। चिराग ने फैसला कर लिया है, कि वह मित्तल हाउस को छोड़कर चले जाएगा। वह अपने कमरे में जाकर अपना बोरिया-बिस्तर बांध लेता है, जिसे देखकर हर कोई परेशान हो जाता है। लावण्या चिराग को रोकने के लिए खुद की कनपट्टी पर बंदूक तान देती है और उसे धमकी देती है, कि अगर चिराग घर छोड़ेगा, तो वह दुनिया छोड़ देगी।
अब आगे क्या होगा? जानने के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।
    
                Udne Ki Aasha स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
    
                Binddii कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
    
                Dhaakad Beera कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
    
                Sampoorna स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
    
                Advocate Aarti Anjali Awasthi स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
    
                Mannat Serial Spolier Alert : कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो Mannat में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें।