Submitted By: Author: Vishal Dubey On Jan 22, 2025 05:38 AM IST
Apollena Spoiler Alert: कलर्स चैनल के नए शो अपोलीना की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। शो की कहानी के अनुसार, सरस्वती श्लोक की शादी की बात इरा की मां से करती है, जिसे सुनकर श्लोक भड़क जाता है। श्लोक का मानना है, कि उसके परिवार को अभी-तक उसकी पसंद और नापसंद नहीं समझा है। वह सरस्वती से कहता है, कि अब वह यहां नहीं रहेगा और जल्दी से लंदन चले जाएगा। श्लोक अपने भाई से पैसे मांगने के लिए निकलता है। जबकि अपोलीना अपनी दादी के साथ महादेव के घर पहुंचती है। अपोलीना और उसकी दादी महादेव को गिरधर की हालत के बारे में जानकारी देते हैं, जिसे जानकर वह चौंक जाता है। वह उन्हें कुछ समय रुकने के लिए कहता है और सरस्वती के पास चले जाता है। सरस्वती महादेव को बताती है, कि श्लोक देश छोड़कर जाने वाला है। महादेव का मानना है, कि शलोक कहीं नहीं जायेगा।
वहीं दूसरी ओर श्लोक को अपने भाई से पैसे नहीं मिलते हैं, जिसके कारण वह गुस्से में निकल जाता है। वहीं अपोलीना अभी-भी गिरधर की रिहाई के लिए महादेव के हाथ-पैर जोड़ रही है। अपोलीना महादेव से कहती है, कि वह गिरधर की रिहाई के लिए कुछ भी कर सकती। बस फिर क्या था! महादेव अपोलीना के सामने एक बड़ी शर्त रखता है, जिसे सुनकर उसके पैरो तले जमीन खिसक जाती है। महादेव गिरधर की रिहाई के बदले अपोलीना की शादी श्लोक संग कराना चाहता है।।
अब आगे क्या होगा? जानने के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।
Udne Ki Aasha स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Binddii कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Dhaakad Beera कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Sampoorna स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Advocate Aarti Anjali Awasthi स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Mannat Serial Spolier Alert : कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो Mannat में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें।